ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कर्नाटक में BJP को झटका, हैदराबाद की मेयर विजयलक्ष्मी और तेजस्विनी गौड़ा कांग्रेस में शामिल

UB India News by UB India News
March 31, 2024
in LOKSHBHA
0
कर्नाटक में BJP को झटका, हैदराबाद की मेयर विजयलक्ष्मी और तेजस्विनी गौड़ा कांग्रेस में शामिल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कर्नाटक में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता तेजस्विनी गौड़ा शनिवार को नयी दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो गईं. उधर, हैदराबाद में ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) की मेयर विजयलक्ष्मी आर गडवाल भी कांग्रेस में शामिल हुईं. नयी दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी महासचिव जयराम रमेश और पार्टी के मीडिया और प्रचार विभाग प्रमुख पवन खेड़ा की उपस्थिति में गौड़ा यहां कांग्रेस में शामिल हुईं.

जयराम रमेश ने कहा ‘हम कर्नाटक की राजनीति में सक्रिय नेता तेजस्विनी गौड़ा का कांग्रेस में स्वागत करते हैं. हमें पूरा विश्वास है कि तेजस्विनी जी आने वाले चुनाव में सक्रिय रहेंगी. तेजस्विनी 2004 से 2009 के बीच कांग्रेस सांसद के तौर पर विभिन्न मुद्दों पर मुखर रहीं. हमें खुशी है कि वह कांग्रेस में लौट आयी हैं.”

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास नहीं करती. पूर्व पत्रकार गौड़ा ने विश्वास जताया कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में कर्नाटक की 28 में से 23 सीट जीतेगी.

वहीं, हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, कांग्रेस की तेलंगाना प्रभारी दीपादास मुंशी और अन्य नेताओं की उपस्थिति में (जीएचएमसी) की मेयर विजयलक्ष्मी आर गडवाल कांग्रेस में शामिल हुईं.

विजयलक्ष्मी के कांग्रेस में शामिल होने से लोकसभा चुनाव में जीएचएमसी सीमा में पार्टी को बढ़त मिलने की उम्मीद है. हाल के विधानसभा चुनावों में जीएचएमसी की सीमा के अंतर्गत आने वाली 24 सीट में से कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी, हालांकि उसने बहुमत हासिल किया था.

विजयलक्ष्मी के पिता और बीआरएस के राज्यसभा सदस्य के केशव राव ने शुक्रवार को कहा था कि वह कांग्रेस में लौट आएंगे. केशव राव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
अखिलेश यादव को पूर्वी यूपी में लग सकता है झटका

अखिलेश यादव को पूर्वी यूपी में लग सकता है झटका

मोदी के मेरठ कनेक्शन पर सवार बीजेपी का ‘विजय रथ’, अबकी बार हैट्रिक के साथ 400 पार!

मोदी के मेरठ कनेक्शन पर सवार बीजेपी का 'विजय रथ', अबकी बार हैट्रिक के साथ 400 पार!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend