ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोदी के मेरठ कनेक्शन पर सवार बीजेपी का ‘विजय रथ’, अबकी बार हैट्रिक के साथ 400 पार!

UB India News by UB India News
March 31, 2024
in LOKSHBHA, केंद्रीय राजनीती, ब्लॉग
0
मोदी के मेरठ कनेक्शन पर सवार बीजेपी का ‘विजय रथ’, अबकी बार हैट्रिक के साथ 400 पार!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी-कांग्रेस समेत सभी दल अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने से लेकर रैली और सभा करने में जुटे हुए हैं. सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) हैट्रिक बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है. बीजेपी ने इस बार अपने लिए 370 और एनडीए के लिए ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा दिया है. पार्टी इस लक्ष्य को पाने के लिए फूंक-फूंक कर कदम रख रही है. पार्टी सिर्फ जीतने वाले चेहरे पर ही भरोसा कर रही है. अगर पार्टी को किसी भी नेता की जीत पर शक होता है तो वह तुरंत ही नए चेहरे पर दांव लगा देती है. इसी सिलसिले में इस बार भगवा पार्टी ने रिकॉर्ड बनाने के लिए अपने 104 सीटिंग सांसदों का टिकट भी काट दिया है. पार्टी हर हाल में इस चुनाव में अपना सपना पूरा करने में जुटी हुई है.

दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी ने इस बार 2014 और 2019 से भी बड़ी जीत हासिल करने की आस लगा रखी है. पिछले दो लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान का आगाज उत्तर प्रदेश के मेरठ से करने जा रहे हैं. 30 मार्च को पीएम मोदी यहीं से चुनाव का शंखनाद करेंगे. मेरठ से इस बार बीजेपी ने ‘टीवी के राम’ यानी अरुण गोविल को उम्मीदवार बनाया है. अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के बाद बीजेपी ने रील लाइफ के राम को यहां से चुनावी मैदान में उतारा है. इस सीट पर लगातार तीन बार जीत दर्ज करने वाले राजेंद्र अग्रवाल की जगह अरुण गोविल बीजेपी का चेहरा होंगे. यानी बीजेपी ने राज तो बदल दिए, लेकिन रिवाज नहीं बदले हैं. बीजेपी इस बार भी यहीं से चुनावी अभियान का आगाज करने जा रही है.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

पीएम मोदी हर बार यहीं से शुरू करते हैं चुनाव प्रचार

जब से नरेंद्र मोदी सत्ता में आए तब से बीजेपी में चुनावी कैंपेन की परंपरा नहीं बदली है. पार्टी ने भले ही कई सांसदों की जगह नए चेहरे पर भरोसा जताया है, लेकिन परंपरा आज भी वहीं पुरानी है. बीजेपी एक दशक से चुनावी अभियान की प्रथा वही चला रही है जो 2014 में शुरू हुई थी. बीजेपी उत्तर प्रदेश के मेरठ से ही चुनावी अभियान की शुरुआत करती आई है. 2014 चुनाव के लिए नरेंद्र मोदी ने 2 फरवरी को अपने अभियान की शुरुआत मेरठ की रैली से की थी. फिर 2019 लोकसभा चुनाव के लिए 28 मार्च 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहीं से शंखनाद किया था और अब 2024 चुनाव के लिए 31 मार्च को उनकी पहली रैली मेरठ में होने जा रही है. इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी पीएम मोदी ने चुनावी सभा की शुरुआत इसी भूमि से की थी. 2017 और 2022 यूपी विधानसभा चुनाव के लिए नरेंद्र मोदी की पहली चुनावी रैली मेरठ में ही हुई थी.

1990 से बीजेपी का गढ़ है मेरठ

मेरठ से लोकसभा या विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करना बीजेपी के लिए शुभ है. बीजेपी का मानना है कि मिशन मेरठ से पार्टी को मजबूती मिलती है और इसका असर मतगणना पर दिखता है.  2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के 303 सांसद जीतकर संसद पहुंचे थे. इनमें से अभी तक 104 सांसदों को टिकट नहीं दिया गया है, इनमें  मोदी सरकार के 10 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं. 2014 चुनाव में बीजेपी के 282 सांसद चुनाव जीते थे. उस बार भी 119 सांसदों के टिकट काटे गए थे. साल 1990 में राम मंदिर आंदोलन के बाद से ये सीट भारतीय जनता पार्टी का गढ़ बन गई. इससे पहले इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा हुआ करता था, लेकिन राम मंदिर आंदोलन के बाद यहां की फिजा भगवा पार्टी की तरफ बहने लगी. करीब तीन दशक से पार्टी का झंडा यहां से लगातार लहराता रहा है. यही वजह है कि पार्टी इस भूमि से अपना चुनाव प्रचार का शंखनाद भी करती आ रही है.

मेरठ में बीजेपी को 48 फीसदी वोट मिले

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने 2 फरवरी को मेरठ की धरती से अपनी चुनावी कैंपेन की शुरुआत की थी. इस साल उत्तर प्रदेश में बीजेपी की आंधी चली थी.  साल 2014 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिली थी. पार्टी को 71 सीटें मिलीं थी. सूबे में पार्टी को 42 फीसदी से अधिक वोट मिले थे, जिसमें मेरठ में बीजेपी को करीब 48 फीसदी वोट मिले थे.

2014-2019 में राजेंद्र अग्रवाल ने जीत दर्ज की

2019 लोकसभा चुनाव में मेरठ सीट से बीजेपी के राजेंद्र अग्रवाल ने बसपा उम्मीदवार हाजी याकूब कुरैशी को हारकर जीत दर्ज की थी. राजेंद्र अग्रवाल को 5, 86,184 वोट मिले थे. 2014 में मेरठ में राजेंद्र अग्रवाल ने अपने प्रतिद्वंदी मोहम्मद शाहिद अखलाक से बड़े अंतरों से जीत दर्ज की थी. राजेंद्र अग्रवाल ने 2 लाख से अधिक वोटों से अखलाक को शिकस्त दी थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

Next Post
बारामती में सुप्रिया सुले और भाभी सुनेत्रा पवार में मुकाबला

बारामती में सुप्रिया सुले और भाभी सुनेत्रा पवार में मुकाबला

I.N.D.I.A अलायंस की रैली में अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ेंगी सुनीता केजरीवाल

I.N.D.I.A अलायंस की रैली में अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ेंगी सुनीता केजरीवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend