लोकसभा चुनाव से पहले I.N.D.I.A. ब्लॉक के 27 दल रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में लोकतंत्र बचाओ रैली कर रहे हैं। राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव मंच पर पहुंच गए हैं।
लोकसभा चुनाव से पहले I.N.D.I.A. ब्लॉक के 27 दल रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में लोकतंत्र बचाओ रैली कर रहे हैं। राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव मंच पर मौजूद हैं।
उनके साथ CPI(M) महासचिव सीताराम येचुरी, NCP-SCP प्रमुख शरद पवार, AAP नेता आतिशी, PDP चीफ महबूबा मुफ्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी पहुंची हैं।
लाइव अपडेट्स
रैली को सबसे पहले उद्धव ठाकरे ने संबोधित किया। उद्धव ने कहा- कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल चिंता मत करो, सिर्फ हम ही नहीं पूरा देश आपके साथ है। कुछ दिन पहले आशंका थी कि क्या हमारा देश तानाशाही की ओर चल रहा है? अब ये सच्चाई है। भाजपा को मैं चुनौती देता हूं कि आप अपने बैनर पर लगा दो कि भाजपा के साथ जो पार्टी है वो ED, CBI और IT है।
केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा- मोदी जी ने मेरे पति को जेल में डाल दिया, क्या उन्होंने ठीक किया? आपके केजरीवाल को ज्यादा दिन तक ये जेल में नहीं रख पाएंगे। आपके केजरीवाल शेर हैं। करोड़ों लोगों के मन में बसते हैं।
सुनीता केजरीवाल ने अरविंद का जेल से भेजा गया मैसेज भी पढ़ा। उन्होंने केजरीवाल की 6 गारंटियां पढ़ीं। पहला- पूरे देश में 24 घंटे बिजली। दूसरा- पूरे देश के गरीबों की बिजली फ्री। तीसरी- हर गांव और हर मोहल्ले में शानदार सरकारी स्कूल।
चौथा- हर गांव और मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक, जिले में मल्टी स्पेशियलटी सरकारी अस्पताल। पांचवीं- किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक सही फसलों पर MSP निर्धारित कर दाम दिलाएंगे। छठी- दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे।
वहीं भ्रष्टज्ञचार मामले में जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेने ने कहा- आज यहां उमड़ा जल सैलाब इस बात की गवाही दे रहा है कि लोकतंत्र को खत्म करने के लिए जिस तरीके तानाशाह ताकतों ने अपने कदम बढ़ाएं हैं उसका अंत जनता इस चुनाव में कर देगी।
तेजस्वी यादव ने कहा- 400 पार का नारा लग रहा, EVM पहले से सेट है
तेजस्वी यादव ने कहा- देश को बांटने का काम किया जा रहा है, भाई को भाई से लड़वाया जा रहा है। जो लोग नारा लगा रहे हैं कि अबकी बार 400 पार, ऐसा लग रहा है जैसे EVM की सेटिंग हो गई है। देश में अघोषित इमरजेंसी लग चुकी है। ये सरकार घमंडी हो चुकी है। सत्ता में जो लोग बैठे हैं, विपक्ष का कर्तव्य बनता है कि उनसे सवाल करे। आज देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है, महंगाई है। युवा जो यहां बैठे हैं, वो बताएं कि कितनी नौकरियां दीं? आज किसान तबाह हैं, युवा परेशान हैं। किसानों को उनसे मिलने का समय नहीं है। मोदी जी के पास प्रियंका चोपड़ा से मिलने का, अक्षय कुमार को इंटरव्यू देने का समय है।
INDIA गठबंधन की महारैली में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेता और पूर्व CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा- आज यहां उमड़ा जल सैलाब इस बात की गवाही दे रहा है कि लोकतंत्र को खत्म करने के लिए जिस तरीके तानाशाह ताकतों ने अपने कदम बढ़ाएं हैं उसका अंत करने के लिए यह सभा आज आयोजित हुई है। आज भारत में बाबा साहेब के संविधान से प्राप्त जिनती गारंटियां से उसे NDA सरकार द्वारा खत्म किया जा रहा है। इन्होंने हमारे संवैधानिक मूल्यों को तहस-नहस किया है। आपको (जनता) अपने वोट का चुनाव सही रूप से करना होगा।
कल्पना सोरेन ने कहा- कोई कितना भी बड़ा हो जाए, वो सबसे बड़ा नहीं हो सकता है। सबसे बड़ी है जनता। इसलिए आपको आगामी चुनावों में अपने वोट का सही इस्तेमाल करके इंडिया गठबंधन को जीत दिलानी होगी। दो महीने पहले हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया था। 10 दिन से केजरीवाल जेल में हैं। कोई उनके खिलाफ आरोपों को साबित नहीं कर पाया है। आपका वोट ही सबसे बड़ी अदालत है।
सुनीता केजरीवाल ने अरविंद की तरफ से छह गारंटी दीं। केवल नाम में इंडिया गठबंधन नहीं है। दिल में इंडिया है। आज 6 गारंटी देता हूं।
पहली- पूरे देश में 24 घंटे बिजली। मंजूर है।
दूसरा- पूरे देश के गरीबों की बिजली फ्री करेंगे।
तीसरी- हर गांव और हर मोहल्ले में शानदार सरकारी स्कूल।
चौथी- हर गांव और मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक, जिले में मल्टी स्पेशियलटी सरकारी अस्पताल। हर आदमी के लिए इलाज फ्री।
पांचवीं- किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक सही फसलों पर MSP निर्धारित कर दाम दिलाएंगे।
छठी- दिल्ली की जनता ने 75 साल से अत्याचार सहा, ये अन्याय खत्म करेंगे। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे।
अपने संदेश में केजरीवाल ने यह भी लिखा था कि ये ऐलान करने से पहले मैंने गठबंधन के साथियों से मंजूरी नहीं ली। जेल में हूं इसलिए ऐसा नहीं कर पाया। उम्मीद है, किसी को ऐतराज नहीं होगा। इसकी प्लानिंग मैंने जेल में कर ली है। मैं जेल में स्वस्थ हूं।
अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि केजरीवाल जी को केंद्र सरकार ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन केजरीवाल जी शेर हैं। जेल से केजरीवाल ने आपके लिए संदेश भेजा है। उन्होंने कहा है कि मैं आपसे वोट नहीं मांग रहा। मैं आपसे किसी को हराने या जिताने को नहीं बोल रहा हूं।
जब कुछ नेता सुबह-शाम लच्छेदार भाषण देते हैं। देश लूटने में लगे रहते हैं तो भारत मां को बहुत गुस्सा आता है। ऐसे लोगों को भारत मां से सख्त नफरत है। आइए एक नया भारत बनाते हैं। जहां हर किसी को खाना मिलेगा, रोजगार मिलेगा, कोई गरीब नहीं होगा। हर एक को अच्छी शिक्षा मिलेगी। हर बीमार को अच्छा इलाज मिलेगा। चाहे वो अमीर हो या गरीब।
INDIA गठबंधन की ‘महारैली’ में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, आप (कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल) चिंता मत करो, सिर्फ हम ही नहीं पूरा देश आपके साथ है। कुछ दिन पहले आशंका थी कि क्या हमारा देश तानाशाही की ओर जा रहा है? लेकिन अब ये आशंका नहीं सच्चाई है। भाजपा को लग रहा होगा कि अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने से लोग डर जाएंगे लेकिन उन्होंने अपने देशवासियों को कभी पहचाना नहीं।
उद्धव बोले- सुनीता और कल्पना के साथ हम भाई बनकर साथ देंगे
शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रैली को सबसे पहले संबोधित किया। उन्होंने कहा- केंद्र सरकार संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। विपक्ष के नेताओं को ED, CBI जैसी केंद्रीय एजेंसियों के जरिए धमकाया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों मुख्यमंत्रियों की पत्नियां आज मंच पर आई हैं। हम अपनी बहनों की लड़ाई में भाई बनकर इनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे।