ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हाजीपुर में’चाचा बनाम भतीजे’की जंग, दूसरे चाचा की भूमिका पर INDIA गठबंधन की निगाह?

UB India News by UB India News
March 29, 2024
in loakshbha 24, पटना, बिहार
0
हाजीपुर में’चाचा बनाम भतीजे’की जंग, दूसरे चाचा की भूमिका पर INDIA गठबंधन की निगाह?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की राजधानी पटना और हाजीपुर में बस गांधी सेतु पुल का फासला है.जब ये पुल बना था तब ये भारत के सबसे लंबे और बड़े पुलों में शामिल था.दरअसल कुछ ऐसा ही इस लोकसभा सीट (Hajipur Lok Sabha Seat)का सियासी इतिहास भी है. यहां से 8 बार जीत दर्ज कर चुके दिवंगत नेता रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) ने यहां इतनी बड़ी-बड़ी जीत हासिल की है जो सालों तक रिकॉर्ड बना रहा है. अपने पहले चुनाव में रामविलास ने यहां से साढ़े चार लाख वोटों से जीत दर्ज की तो उनके तीसरे चुनाव में जीत का फासला बढ़कर 5 लाख 4 हजार हो गया जो कि वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया था. तब हाजीपुर में नारा लगता था- धरती से गूंजे आसमान, हाजीपुर में रामविलास पासवान. वे जब तक सियासत में रहे तब तक वे केन्द्र में करीब-करीब हर सरकार में मंत्री रहे और हर बार वे हाजीपुर से ही सांसद रहे.

हाजीपुर सीट के सियासी इतिहास पर तफ्सील से बात करेंगे लेकिन पहले ये जान लेते हैं कि आखिर खुद हाजीपुर का इतिहास क्या है…क्योंकि अतीत के आइने में ही वर्तमान और फिर भविष्य दिखाई देगा.हाजीपुर जिला सूबे की राजधानी पटना से सटा हुआ है और गंगा और गंडक नदियों के किनारे पर स्थित है.

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

इसके अलावा हाजीपुर से 3 किलोमीटर दूरी पर ही मौजूद है सोनपुर शहर जहां भारत का सबसे बड़ा पशु मेला लगता है. ऐसा माना जाता है कि बंगाल के गवर्नर‍ हाजी इलियास शाह के 13 वर्षों के शासनकाल में यह इलाका कस्बे का रुप लेने लगा. इन्हीं हाजी इलियास के नाम पर इस शहर का नाम हाजीपुर पड़ा. वैसे हाजीपुर राज्य की राजधानी पटना के करीब होने के कारण हाई प्रोफाइल शहर माना जाता है. पहले यह मुजफ्फरपुर का हिस्सा था. 1972 में वैशाली के स्वतंत्र जिला बनने के बाद हाजीपुर इसका मुख्यालय बनाया गया था.

इसके सियासी इतिहास पर बात करने से पहले इसकी डेमोग्राफी भी जान लेते हैं. हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की कुल 6 सीटें हैं. जिसमें हाजीपुर, लालगंज, महनार, महुआ, राजापाकर और राघोपुर शामिल हैं. पातेपुर विधानसभा क्षेत्र भी पहले इसी लोकसभा क्षेत्र में था, लेकिन यह 2014 के चुनाव में कटकर उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा बन गया. इसके बदले में वैशाली लोकसभा क्षेत्र से लालगंज को काटकर हाजीपुर से जोड़ा गया.यहां के जातीय समीकरण की बात करें तो यहां सबसे ज्यादा 2 लाख 75 हजार वोटर यादव जाती हैं जबकि 2 लाख 50 हजार वोटर पासवान और राजपूत जाति के हैं. इसके अलावा एक लाख से ज्यादा आबादी भूमिहार, कुशवाहा, ब्राह्मण और कुर्मी मतदाताओं की है. यहां की आबादी का कुल 9 फीसदी मुस्लिम हैं. कुल मतदाताओं की संख्या करीब 19 लाख है.
2024 के लोकसभा चुनाव में क्या होगा, यह तो 4 जून को ही पता चलेगा, लेकिन यह साफ है कि हाजीपुर सीट एक बार फिर से बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है. 1977 के पहले यह सीट कांग्रेस का गढ़ थी. यहां 1957 में पहला चुनाव हुआ तब कांग्रेस के राजेश्वर पटेल ने जीत दर्ज की थी. कांग्रेस की जीत का सिलसिला 1971 तक चला. लेकिन 1977 में रामविलास पासवान ने यहां से पहली बार चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की.उसके बाद से 1984 को छोड़कर अब तक यहां की जनता कांग्रेस से रूठी हुई है.

हालांकि 2009 के चुनाव में एक बार फिर उन्हें जनता दल यूनाइडेट के राम सुंदर दास से हार का स्वाद चखना पड़ा. अपनी हार का बदला उन्होंने 2014 में लिया औऱ फिर हाजीपुर से ही सांसद बनें. वे यहां से कुल 8 बार सांसद बने. 2019 के चुनाव में उन्होंने अपना भाई पशुपति पारस को मैदान में उतारा और वे भी यहां से जीत कर संसद पहुंचे.

लेकिन 2024 के चुनाव में बड़ा ट्विस्ट है. रामविलास पासवान की पुश्तैनी सीट पर कब्जे की जंग उनके ही परिवार में छिड़ी हुई है. NDA में सीट बंटवारे के तहत ये सीट राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान के हिस्से में आई है तो दूसरी तरफ उनके ही चाचा पशुपति पारस यहीं से चुनाव लड़ने के लिए अड़े हुए हैं और ऐसी खबरें हैं कि वो महागठबंधन में ठौर तलाश रहे हैं. इस सियासी जंग में अहम ये है कि चाचा-भतीजे की इस लड़ाई में भतीजे चिराग को अपने दूसरे चाचा नीतीश कुमार का साथ चाहिए होगा. क्योकि नीतीश कुमार पिछले विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान की ओर से लगे चोट को शायद ही अब तक भूले होंगे. हालांकि अभी खुद नीतीश भी NDA में हैं लेकिन देखना ये होगा कि वे निजी तौर पर चिराग का कितना साथ देते हैं. इन्हीं वजहों से चिराग के लिए राह उतनी आसान नहीं है जितनी की वो मान रहे होंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
BJP के ‘मिशन 370’ का स्पीड ब्रेकर बनेगा नॉर्थ ईस्ट?

BJP के 'मिशन 370' का स्पीड ब्रेकर बनेगा नॉर्थ ईस्ट?

प्रधानमंत्री कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाने की कोशिश कर रहे हैं: सोनिया गांधी

कांग्रेस 6 अप्रैल को जारी करेगी चुनावी घोषणा पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend