ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

BJP के ‘मिशन 370’ का स्पीड ब्रेकर बनेगा नॉर्थ ईस्ट?

UB India News by UB India News
March 29, 2024
in LOKSHBHA
0
BJP के ‘मिशन 370’ का स्पीड ब्रेकर बनेगा नॉर्थ ईस्ट?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव (Lok sabha election 2024) के लिए बीजेपी ने पूरे देश में 370 सीटों का लक्ष्य रखा है. साथ ही एनडीए के लिए मिशन 400 का लक्ष्य रखा गया है. मिशन को पूरा करने के लिए हर सीट को लेकर बीजेपी की तरफ से रणनीति बनायी जा रही है. नॉर्थ ईस्ट (North East) की 26 सीटों से भी बीजेपी को काफी उम्मीदें हैं. हालांकि बीजेपी ने इस बार रणनीति में परिवर्तन किया है. बीजेपी पहले के चुनावों में कुछ सीटों पर अपने सहयोगियों के साथ कई जगहों पर ‘फ्रेंडली फाइट’ करती रही थी. हालांकि इस बार के चुनाव में बीजेपी अधिक से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए ‘फ्रेंडली फाइट’ से बचने की रणनीति पर काम कर रही है.
यह भी पढ़ें

मेघालय के मुख्यमंत्री और एनपीपी प्रमुख कॉनराड संगमा ने क्या कहा?
मेघालय के मुख्यमंत्री और एनपीपी प्रमुख कॉनराड संगमा ने कहा है कि पूर्वोत्तर में एनडीए सहयोगियों ने लोकसभा चुनावों के लिए अन्य एनडीए सहयोगियों को समर्थन देने की योजना बनायी है. मेघालय में, एनडीए एनपीपी का समर्थन कर रहा है. मणिपुर सीट पर हम सभी एनपीएफ का समर्थन कर रहे हैं. गौरतलब है कि संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) पूर्वोत्तर में भाजपा की प्रमुख सहयोगी है. साथ ही एनपीपी पूर्वोत्तर की एक मात्र पार्टी है जिसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त है.

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

इस सप्ताह की शुरुआत में, संगमा ने नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो से मुलाकात की थी और नागालैंड में उनकी एनडीपीपी को समर्थन देने का वादा किया था. इसकी पहल बीजेपी ने की थी. बीजेपी के पूर्वोत्तर भारत के समन्वयक संबित पात्रा ने ट्वीट कर मेघालय में एनपीपी को समर्थन देने का ऐलान किया था.

क्या इंडिया गठबंधन की रणनीति को अपना रही है NDA?
पूर्वोत्तर में एनडीए की इस रणनीति को लेकर जानकारों का मानना है कि सत्ताधारी गठबंधन ने विपक्षी गठबंधन से सीख लेते हुए एक सीट पर एक उम्मीदवार के फर्मूले को अपनाया है. साथ ही इंडिया गठबंधन की कई पार्टियों ने कांग्रेस को सुझाव दिया था कि सीटों का बंटवारा अपने सहयोगियों की ताकत के आधार पर किया जाना चाहिए. हालाकि ऐसा नहीं हो पाया. भाजपा ने यह सुनिश्चित किया है कि वोटों के विभाजन को कम करने के लिए एनडीए में कोई दोस्ताना लड़ाई न हो.

बीजेपी सहयोगियों के साथ समन्वय को बूथ स्तर तक ले जाने की कोशिश कर रही है. बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अपने सहयोगियों के कार्यालयों में जा रहे हैं, और एक रणनीति के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं. बीजेपी की सबसे पुरानी सहयोगी असम गण परिषद ने कहा कि यह रणनीति जमीनी स्तर पर काम करेगी.

असम के मंत्री और एजीपी प्रमुख अतुल बोरा ने कहा कि हमारी निर्वाचन क्षेत्र समितियां और जिला समिति भाजपा के साथ चर्चा करने के लिए यहां हैं. हमें उम्मीद है कि यह रणनीति काम करेगा क्योंकि हम केवल दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं. लेकिन एनडीए असम में सभी 14 सीटें जीत सकता है क्योंकि स्थिति बहुत बदल गई है.

नॉर्थ ईस्ट की राजनीति का क्या है गणित?
असम को मिलाकर पूर्वोत्तर में 8 राज्य आते हैं. असम में लोकसभा की 14 सीटें हैं. वहीं अन्य सात राज्यों में बीजेपी समर्थित दलों की ही सरकार है. असम में पिछले 2 टर्म से विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी को जीत मिल रही है. पिछले चुनाव में बीजेपी को 9 सीटों पर जीत मिली थी. इस बार बीजेपी असम सहित नॉर्थ ईस्ट की सभी 26 सीटों पर जीत दर्ज करना चाहती है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
प्रधानमंत्री कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाने की कोशिश कर रहे हैं: सोनिया गांधी

कांग्रेस 6 अप्रैल को जारी करेगी चुनावी घोषणा पत्र

कई लोकसभा सीट पर बदल जाएंगे सांसद ……..

कई लोकसभा सीट पर बदल जाएंगे सांसद ........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend