ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी के निशाने पर चीनी नागरिक!

UB India News by UB India News
March 28, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
पाकिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी के निशाने पर चीनी नागरिक!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर यानी CPEC पर बढ़ते हमलों ने पाकिस्तानी सुरक्षा की पोल खोल दी है। चीन ने पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ को दो टूक कहा है कि सुरक्षा मुहैया कराने में पाकिस्तानी सेना और सुरक्षा एजेंसियां फेल रही हैं। चीन CPEC वाले बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अपनी रेड आर्मी तैनात करेगा।

चीन के राजदूत जियांग जायडोंग ने शहबाज को राष्ट्रपति शी जिनपिंग का ये मैसेज बता दिया। पिछले सात दिन में बलोच लिबरेशन आर्मी के हमलों में ग्वादर पोर्ट पर तीन चीनी अफसर घायल हो गए, जबकि खैबर में कबाइली हमले में पांच चीनी इंजीनियर मारे गए।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

चीन इस बात से नाराज है कि पाकिस्तान ने पहले भी चीनी नागरिकों को सुरक्षा देने का भरोसा दिया था, लेकिन हमले नहीं रुके। दरअसल, CPEC में चीनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान ने 15 हजार जवानों की स्पेशल सिक्योरिटी डिवीजन बनाई। इसके बाद भी दो साल में 30 चीनी नागरिक मारे जा चुके हैं।

मंगलवार को विस्फोटकों से भरे वाहन से टक्कर के बाद चीनी इंजीनियरों की गाड़ी खाई में गिर गई।
मंगलवार को विस्फोटकों से भरे वाहन से टक्कर के बाद चीनी इंजीनियरों की गाड़ी खाई में गिर गई।

अपना जासूसी नेटवर्क, हथियारबंद फौजियों की तैनाती करेगा चीन
सुरक्षा जानकारों के मुताबिक बलूचिस्तान और खैबर में चीन के CPEC प्रोजेक्ट को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है। बलूच लिबरेशन आर्मी और खैबर में कबाइली हमलों के खिलाफ चीन हथियारबंद फौजियों की तैनाती के साथ-साथ जासूसी नेटवर्क भी तैयार करेगा।

इसमें स्थानीय लोगों से मुखबिरी कराई जाएगी। चीन सरकार ने अलग से फंड देने का ऐलान किया है। चीन का मानना है कि खैबर में पाकिस्तान की सेना ने रोड ओपनिंग टीम नहीं भेजी थी, इसके कारण कबाइली घात लगाकर हमला करने में कामयाब रहे।

पाकिस्तान को 6 लाख करोड़ का CPEC प्रोजेक्ट हाथ से जाने का डर
जानकारों का कहना है कि तंगहाल पाकिस्तान को छह लाख करोड़ के सीपैक प्रोजेक्ट के हाथ से जाने का खतरा है। इसलिए वह चीन द्वारा सेना को तैनात किए जाने से इनकार करने की स्थिति में नहीं है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ जल्द चीन की यात्रा पर जाने वाले हैं। पाकिस्तान को सीधी आर्थिक सहायता के लिए चीन पर निर्भरता जरूरी है। साथ ही पाकिस्तान एयरफोर्स के लिए 50 फाइटर जेट की डील भी होनी है।

CPEC के विरोध में बलोच लिबरेशन आर्मी कई बार चीनी नागरिकों पर हमले कर चुकी है। (फाइल)
CPEC के विरोध में बलोच लिबरेशन आर्मी कई बार चीनी नागरिकों पर हमले कर चुकी है। (फाइल)

BLA के टारगेट पर चीन ही क्यों?
जापान के अखबार ‘निक्केई एशिया’ ने पाकिस्तान में मौजूद चीनी नागरिकों और उनके कारोबार पर खतरे को लेकर एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन किया था। इसकी रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के तमाम आतंकी संगठन चीनी नागरिकों और उनके कारोबार या कंपनियों को ही निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं। इसकी वजह यह है कि बीते 5 साल में यहां उनकी ताकत और रसूख बहुत तेजी से बढ़ा है।

कई जगहों पर तो वो स्थानीय लोगों से भी ज्यादा ताकतवर हैं। आतंकी संगठनों को लगता है कि चीनी नागरिकों की वजह से उनकी कम्युनिटी या इलाकों को नुकसान हो रहा है और वो उनके कारोबार छीन रहे हैं। शुरुआती तौर पर कराची और लाहौर जैसे इलाकों में चीनी नागरिकों के कारोबार और ऑफिसों पर हमले हुए। इसके बाद उनकी कंपनियों को टारगेट किया गया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान , 10 मई को चुनाव, 13 मई को नतीजे

आज गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई सीटों पर नामांकन करेंगे दिग्गज

पहली बार 66 हजार के पार निकला सेंसेक्स, ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड ,निफ्टी में भी जबरदस्त उछाल

सेंसेक्स-निफ्टी दिन के हाई पर, स्मॉलकैप में बढ़त , सेंसेक्स 800 ,निफ्टी में 200 अंक से ज्यादा की तेजी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend