ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई सीटों पर नामांकन करेंगे दिग्गज

UB India News by UB India News
March 29, 2024
in खास खबर, पटना, बिहार
0
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान , 10 मई को चुनाव, 13 मई को नतीजे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 4 सीटों में नवादा, जमुई, औरंगाबाद और गया में 19 अप्रैल को मतदान होना है. इसके लिए होने वाले चुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन है. बता दें कि पूरे देश में पहले चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का 27 मार्च आखिरी दिन था, लेकिन बिहार में नामांकन पत्र 28 मार्च तक दाखिल किए जाने की तिथि निर्धारित की गई थी. आज कौन-कौन प्रमुख प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

गया सीट पर मांझी और सर्वजीत का नामांकन- बिहार की गया लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी और हम नेता जीतन राम मांझी आज सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट में नामांकन करेंगे. नामांकन दाखिल करने के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, बीजेपी कोटे से मंत्री डॉ प्रेम कुमार व गया के एनडीए के स्थानीय नेता मौजूद रहेंगे. गया में 19 अप्रैल को पहले चरण में वेटिंग है. इसी सीट से आरजेडी प्रत्याशी कुमार सर्वजीत नामांकन सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट में नामांकन करेंगे. नामांकन दाखिल करने के दौरान आरजेडी के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र यादव और महागठबंधन के स्थानीय नेता मौजूद रहेंगे.

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

जमुई सीट से अरुण भारती और अर्चना रविदास
बिहार की जमुई लोकसभा सीट से एनडीए समर्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) के प्रत्याशी अरुण भारती आज सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट में अपना नामंकन दाखिल करेंगे. नामांकन में पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा व जमुई के एनडीए के स्थानीय नेता मौजूद रहेंगे. नामांकन के ठीक बाद कलेक्ट्रेट के पास कृष्ण मेमोरियल स्टेडियम में रैली भी होगी जिसमें प्रत्याशी अरुण भारती, चिराग पासवान, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा मौजूद रहेंगे. बता दें कि अरुण भारती लोजपा आर के अध्यक्ष चिराग पासवान के बहनोई हैं. वहीं, जमुई लोकसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार प्रत्याशी अर्चना रविदास सुबह 11.15 बजे कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करेंगी. जमुई जिला के महागठबंधन के नेता मौजूद रहेंगे.

नवादा से विवेक ठाकुर और श्रवण कुशवाहा
बिहार की नवादा लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार विवेक ठाकुर आज सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि है. नामांकन के दौरान गिरिराज सिंह, नवादा के वारिसलीगंज से बीजेपी विधायक अरुणा देवी, नवादा बीजेपी जिला अध्यक्ष समेत अन्य स्थानीय नेता मौजूद रहेंगे. दूसरी ओर नवादा संसदीय सीट से आरजेडी प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा आज 11 बजे कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन के दौरान राजद मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव, कांग्रेस विधायक नीतू सिंह, RJD-कांग्रेस के नवादा जिला अध्यक्ष व महागठबंधन के स्थानीय नेता मौजूद रहेंगे.

औरंगाबाद से अभय कुशवाहा का नामांकन
बिहार की औरंगाबाद लोकसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार अभय कुशवाहा दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट नामांकन करेंगे. नामांकन के दौरान महागठबंधन के स्थानीय नेता मौजूद रहेंगे.

पूर्णिया से संतोष कुशवाहा का नॉमिनेशन
जदयू प्रत्याशी पूर्णिया के सांसद संतोष कुशवाहा आज नामांकन करेंगे. इसके बाद 11:00 बजे रंगभूमि मैदान में जनसभा भी आयोजित है. नामांकन में मंत्री विजय चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री नीरज कुमार बबलू, मंत्री लेसी सिंह, पूर्व डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद और मंत्री दिलीप जायसवाल होंगे शामिल. यहां यह बता दें कि पूर्णिया में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
पहली बार 66 हजार के पार निकला सेंसेक्स, ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड ,निफ्टी में भी जबरदस्त उछाल

सेंसेक्स-निफ्टी दिन के हाई पर, स्मॉलकैप में बढ़त , सेंसेक्स 800 ,निफ्टी में 200 अंक से ज्यादा की तेजी

बिहार में RJD और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे का ऐलान आज!

बिहार में RJD और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे का ऐलान आज!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend