ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जमुई लोकसभा सीट से चिराग ने अरुण भारती को उतारा मैदान में

UB India News by UB India News
March 27, 2024
in जमुई, पटना, लोजपा
0
जमुई लोकसभा सीट से चिराग ने अरुण भारती को उतारा मैदान में
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अरुण भारती को जमुई संसदीय सीट से उम्मीदवार घोषित किया है. इस पर केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने अपनी मुहर लगाते हुए जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अरुण भारती सिंबल भी दे दिया है. वह गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अरुण भारती को सिंबल प्रदान किया. इस मौके पर बिहार प्रदेश के लोजपा (आर) के अध्यक्ष राजू तिवारी जी मौजूद थे. बता दें कि जमुई सीट से उम्मीदवर घोषित होते ही पक्का हो गया कि चिराग पासवान हाजीपुर से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे.

बता दें कि अरुण भारती चिराग पासवान के अपने सगे बहनोई हैं. बहुत पहले से चर्चा थी कि जमुई लोकसभा सीट से उनके बहनोई चुनाव लड़ेंगे. हाल में जब चिराग पासवान और अरुण भारती दिल्ली से पटना एक ही विमान से साथ पहुंचे थे तभी से यह लगभग पक्का माना जा रहा था कि अरुण भारती ही जमुई से चुनाव लड़ेंगे. अब इस पर मुहर लग गई है. गौरतलब है कि चिराग पासवान अहम फैसलों में अरुण भारती का सहयोग लेते हैं.

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बता दें कि चिराग पासवान की बहन निशा के पति अरुण भारती की मां डॉक्टर ज्योति बिहार कांग्रेस की बड़ी नेता रह चुकी हैं. वह विधायक और विधान पार्षद रहने के साथ ही बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं. सिंबल मिलने पर अरुण भारती ने कहा कि हमारे नेता एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की ओर से मुझे जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए पार्टी का सिंबल प्रदान किया गया है. मैं पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने मुझपर भरोसा जताया.

बता दें कि जमुई लोकसभा सीट से चिराग पासवन दो बार से सांसद हैं. उन्होंने 2014 और 2019 में अच्छी जीत हासिल की थी. लेकिन, इस बार उनके हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा पहले से रही है. अब जब जमुई सीट से लोजपा (आर) ने अपना कैंडिडेट घोषित कर दिया है तो चिराग पासवान के हाजीपुर संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना लगभग पक्का ही है. दरअसल, हाजीपुर सीट को लेकर ही चाचा पशुपति कुमार पारस से उनका विवाद चल रहा था, ऐसे में अब जब चुनाव जमुई सीट उन्होंने छोड़ दिया है तो वह हाजीपुर से ही लड़ेंगे, इतना तय हो गया है.

यहां यह भी बता दें कि महागठबंधन की ओर से राजद ने जमुई लोकसभा सीट से अर्चना रविदास को उम्मीदवार घोषित किया है. अर्चना रविदास ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है और दावा कर रही हैं कि इस बार जमुई में लालटेन चिराग को बुझा देगा. वह, स्थानीय बनाम बाहरी के दावे के साथ चुनाव मैदान में हैं. वह कहती हैं कि उनका घर जमुई है और वह बचपन से ही वह जमुई से जुड़ी हैं, इसलिए जनता उनको ही चुनेगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
बीजेपी क्यों खेल सकी सबसे बड़ा दांव?

बीजेपी क्यों खेल सकी सबसे बड़ा दांव?

गठबंधन की राजनीति में हर कोई ज्यादा सीट पर लड़ना चाहता

गठबंधन की राजनीति में हर कोई ज्यादा सीट पर लड़ना चाहता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend