बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने शनिवार को इंटर का रिजल्ट कर दिया। आर्ट्स में 86.15%, कॉमर्स में 94.88% और साइंस में 87.8% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। सीवान के मृत्युंजय कुमार साइंस में स्टेट टॉपर हैं। आर्ट्स में पटना के तुषार कुमार और कॉमर्स में शेखपुरा की प्रिया कुमारी ने प्रदेश में टॉप किया है।
आर्ट्स के तुषार कुमार ने ओवर ऑल टॉप किया है। उन्हें 96.4% नंबर मिले हैं। जबकि साइंस टॉपर मृत्युंजय को 96.2% और कॉमर्स टॉपर प्रिया को 95.6% मार्क्स मिले हैं।
ओवर ऑल इस बार इंटर की परीक्षा में 87.21% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जबकि पिछले साल 83.7 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। छात्राओं ने इस बार फिर से बाजी मारी है। छात्राओं का पासिंग परसेंटेज 88.84% रहा है। वहीं छात्रों का पासिंग परसेंटेज 85.69% रहा। 6 सालों में ये बिहार इंटर का सबसे बेहतर रिजल्ट है।
बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने रिजल्ट जारी करते हुए बताया कि 31 मार्च तक मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट भी जारी हो सकता है। ये 6वीं बार है, जब बिहार ने देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी किया है।
पटना के तुषार स्टेट टॉपर
आर्ट्स के तुषार कुमार ने ओवर ऑल टॉप किया है। उन्हें 96.4% नंबर मिले हैं। जबकि साइंस टॉपर मृत्युंजय को 96.2% और कॉमर्स टॉपर प्रिया को 95.6% मार्क्स मिले हैं।
आर्ट्स में टॉप – 5 में 3 पटना के स्टूडेंट्स, दो टॉपर्स एक ही स्कूल के
इस बार आर्ट्स में पटना के स्टूडेंट्स से कमाल किया है। टॉप-5 में तीन स्टूडेंट्स यहीं के हैं। तुषार कुमार फर्स्ट और निशी सिन्हा सेकेंड टॉपर हैं। दोनों ही कॉलेज ऑफ कॉमर्स , आर्ट्स एंड साइंस के स्टूडेंट हैं। जबकि पटना की ही तनु कुमारी प्रदेश की तीसरी टॉपर हैं। यह राम लखन सिंह यादव हाईस्कूल दुल्हिन बाजार पटना की स्टूडेंट हैं।
कॉमर्स के टॉप-5 की लिस्ट
1-प्रिया कुमारी-शेखपुरा (95.6%) 2-सौरभ कुमार-पटना(94%) 3-गुलशन कुमार-पटना (93.8%) 3-कुणाल कुमार -नवादा (93.8%) 4-सुजाता कुमारी-नवादा(93.6%) 4-साक्षी कुमारी-अररिया(93.6%) 5-धर्मवीर कुमार-प.चंपारण(93.4%) 5-दिपाली कुमारी-नवादा (93.4%
आर्ट्स के 5 टॉपर्स
1-तुषार कुमार-पटना 2-निशा सिन्हा-पटना 3-तनु कुमारी-पटना 4-कुमार निशांत-नवादा 5-अभिलाषा कुमारी-कैमूर
साइंस 5 टॉपर्स की लिस्ट
1-मृत्युंजय कुमार- सीवान 2- सिमरन गुप्ता- सारण 3-वरुण कुमार- सीतामढ़ी 4-आरती कुमारी-गोपालगंज 5- आकृति कुमारी-सीवान
छात्राओं ने फिर बाजी मारी
छात्राओं ने इस बार फिर से बाजी मारी है। छात्राओं का पासिंग परसेंटेज 88.84% रहा है। वहीं छात्रों का पासिंग परसेंटेज 85.69% रहा।
इस बार 87.21% स्टूडेंट्स पास
ओवर ऑल इस बार इंटर की परीक्षा में 87.21% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जबकि पिछले साल 83.7 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।







