ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू यादव BJP की जीत के लिए तैयार कर रहे पिच !

UB India News by UB India News
March 23, 2024
in पटना, राजद
0
लालू यादव BJP की जीत के लिए तैयार कर रहे पिच !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के चुनावी रेस में जहां एनडीए सीट शेयरिंग तक ही पहुंच पाई है, वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव लगभग 10 सीटों पर उम्मीदवार न तय किया बल्कि सिंबल देने की बात भी कही जा रही है। यह दीगर कि उम्मीदवारों को सिंबल देने में लालू यादव का अराजक चेहरा साफ दिख गया। इंडिया गठबंधन दल को विश्वास में लिए बगैर क्या लालू यादव 2009 की गलती दोहराना चाहते हैं।

सिंबल और अराजक लालू
इंडिया गठबंधन में लालू यादव की मनमाने ढंग से सिंबल बांटे जाने को लेकर काफी नाराजगी है। यह दीगर की न तो कांग्रेस ने और न ही वाम दल ने कोई तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। यहां तक कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने लालू यादव से मिलकर अपनी बात रखी भी है। पर मीडिया के सामने वह सब कुछ अच्छा हो जाने के संकेत से ज्यादा कुछ नहीं कह पाए।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

बहरहाल, लालू यादव ने अपना सिक्का चलाते हुए गया से कुमार सर्वजीत, नवादा से श्रवण कुशवाहा, औरंगाबाद से अभय कुशवाहा, जमुई से अर्चना दास, मुंगेर से कुमारी अनिता के नाम की घोषणा तो की ही। इसके साथ कहा जा रहा है कि सुरेंद्र यादव को जहानाबाद, पप्पू यादव को पूर्णिया, बांका से जयप्रकाश यादव, सारण से रोहिणी यादव और पाटलिपुत्र से मीसा भारती को भी सिंबल देने की बात की जा रही है।

नाराज कांग्रेस 2009 की राह पर?
नाराज कांग्रेस क्या 2009 लोकसभा की इतिहास दोहराने जा रही है। 2009 की लोकसभा में राजद सुप्रीमो ने कांग्रेस को कमतर आंका। घूर पेंच करते करते अंत में लालू यादव ने कांग्रेस को तीन सीटों पर समेटना चाहा। तब के प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने लालू यादव के प्रस्ताव को ठुकरा दिया और अकेले चुनाव में उतर गए। नतीजा यह हुआ कि आरजेडी चार लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर पाई। राजद सारण, वैशाली, बक्सर और महाराजगंज सीट ही जीत पाई। कांग्रेस किशनगंज और सासाराम लोकसभा में जीत दर्ज की थी।

लालू यादव का स्वभाव नहीं बदला: विनय
लालू यादव कांग्रेस को इरिटेट कर रहे हैं। अब औरंगाबाद लोकसभा सीट कांग्रेस की पारंपरिक सीट रही है। वहां से सतेंद्र नारायण सिंह के पुत्र निखिल कुमार चुनाव की तैयारी कर रहे थे अब यह सीट आरजेडी के नाम करने का मतलब राजपूत जाति को विरोध झेलना। अब तो भाजपा अगर राजपूत उम्मीदवार देती है तो उनकी जीत आसान हो जाएगी। ऐसी ही गलती लालू यादव ने 2009 लोकसभा चुनाव के दौरान की थी। उन्हें ये भ्रम हो गया कि रामविलास पासवान जब मेरे साथ हैं तब कांग्रेस की कोई जरूरत नहीं। तब प्रदेश कांग्रेस ने लालू यादव का साथ छोड़ा और कांग्रेस अकेले चुनाव में उतरी। रिजल्ट में राजद को चार सीटें, कांग्रेस को दो और एनडीए को 32 सीटें मिली। रामविलास पासवान तो चुनाव ही हार गए। लालू यादव भी हार जाते, अगर कांग्रेस उम्मीदवार दे देती। राजद सुप्रीमो को मनमानी से बचना चाहिए। यही हाल रहा तो अपरोक्ष रूप से एनडीए को मजबूत कर जायेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
बिहार में फ्लोर टेस्ट के दौरान विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले की जांच ED करेगी

बिहार में फ्लोर टेस्ट के दौरान विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले की जांच ED करेगी

कश्मीर में खुला एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन

कश्मीर में खुला एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend