ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू यादव ने रोहिणी आचार्य और मीसा भारती के लिए फाइनल कर दी सीट !

UB India News by UB India News
March 22, 2024
in पटना, राजद
0
लालू यादव ने रोहिणी आचार्य और मीसा भारती के लिए फाइनल कर दी सीट !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एक तरफ बिहार में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है तो वहीं दूसरी ओर आरजेडी की ओर से प्रत्याशी तय किए जा रहे हैं जिसको लेकर महागठबंधन में शामिल दलों के बीच टेंशन की स्थिति दिख रही है. सूत्रों के अनुसार आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने अपनी दो बेटियों रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) और मीसा भारती (Misa Bharti) को टिकट देने का फैसला कर लिया है.

सूत्रों के अनुसार लालू यादव ने मीसा भारती को पाटलिपुत्र से और रोहिणी आचार्य को सारण से लोकसभा चुनाव लड़वाने का फैसला ले लिया है. पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर सातवें चरण में चुनाव है. एक जून को सातवें चरण का मतदान होना है. वहीं बात अगर सारण लोकसभा सीट की करें तो यहां पांचवें चरण में मतदान होना है. पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई 2024 को होनी है.

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

इससे पहले लालू यादव ने बीते गुरुवार (21 मार्च) को पहले चरण की चार सीटों के लिए प्रत्याशियों को सिंबल दे दिया. गया से कुमार सर्वजीत, नवादा से श्रवण कुशवाहा, औरंगाबाद से अभय कुशवाहा (जेडीयू के पूर्व विधायक) और जमुई से अर्चना रविदास को आरजेडी से सिंबल दिया गया है. वहीं दूसरी ओर वाम दल के साथ कांग्रेस पार्टी भी टकटकी लगाई बैठी है कि उन्हें सीटें कब मिलेंगी.

पाटलिपुत्र लोकसभा सीट को समझिए

मीसा भारती पाटलिपुत्र से दो बार भाग्य आजमा चुकी हैं, लेकिन बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव से दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि जीत-हार का अंतर ज्यादा नहीं रहा है. 2014 में मीसा भारती महज 38000 वोटों से हारी थीं. 2019 में 39000 वोटों से हारी थीं. इस सीट से लालू प्रसाद यादव भी भाग्य आजमा चुके हैं, लेकिन उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा है. 2009 में लालू प्रसाद यादव 23541 वोटों से हारे थे. जेडीयू से रंजन प्रसाद यादव की जीत हुई थी. रंजन प्रसाद को 2 लाख 69 हजार 298 वोट मिले थे, जबकि लालू प्रसाद यादव को 245757 वोट मिले थे. उस समय पाटलिपुत्र पटना लोकसभा में ही था. उस वक्त 2004 में आरजेडी से रामकृपाल यादव ने जीत दर्ज की थी.

सारण लोकसभा सीट को जानें

पुराने परिसीमन में यह छपरा लोकसभा क्षेत्र था. 2009 से नए परिसीमन के बाद इस क्षेत्र का नाम सारण लोकसभा क्षेत्र हुआ. 2014 से लगातार यह सीट बीजेपी के सांसद राजीव प्रताप रूडी के खाते में है. 2009 में इस सीट पर लालू प्रसाद यादव ने जीत दर्ज की थी. राजीव प्रसाद रूडी को हार का सामना करना पड़ा था. 2004 में भी लालू प्रसाद यादव दो जगह से चुनाव लड़े था छपरा और मधेपुरा जिसमें दोनों सीटों पर लालू यादव को जीत मिली थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
112 साल का हुआ बिहार,बंगाल से 112 साल पहले 22 मार्च को बिहार ओडिसा प्रांत की राजधानी बनी

112 साल का हुआ बिहार,बंगाल से 112 साल पहले 22 मार्च को बिहार ओडिसा प्रांत की राजधानी बनी

एक तरफ स्वागत तो दूसरी ओर विद्रोह का भय

कांग्रेस ने दिया पशुपति पारस को कांग्रेस ज्वाइन का ऑफर ........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend