हाजीपुर लोकसभा सीट चिराग के लिए प्रतिष्ठा वाली सीट है। इस सीट को लेकर चाचा पारस से भी तनातनी बनी हुई थी। लेकिन, एनडीए में यह सीट लोजपा(आर) यानी चिराग के खाते में गई है। दरअसल, हाजीपुर से उनके पिता रामविलास पासवान 8 बार सांसद रहे हैं। इस सीट की वजह से रामविलास की चर्चा पूरे देश में हुई थी। उनका नाम गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज हुआ था।
1977 में 4.24 लाख वोट से जीत हुई थी। वोट प्रतिशत 89.3% था, जो अब तक सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है। 2019 में उन्होंने यह सीट भाई पशुपति पारस को देकर जीत दर्ज करवाई थी। यह एक बड़ी वजह है कि चिराग इसे विरासत वाली सीट मानते हैं। हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र की इस बार भी गिनती वीआईपी सीट में हो सकती है।
सिर्फ दो बार रामविलास की हार हुई थी
हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से रामविलास पासवान की मात्र दो बार हार हुई थी। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 में और 2009 में उनकी हार हुई थी। इसके अलावा 1977 से लेकर 2019 तक रामविलास परिवार के कब्जे में यह सीट रही।

एससी मतदाताओं की संख्या चार लाख के करीब
हाजीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र एससी श्रेणी की सीट है। यहां की साक्षरता दर 55.13% है । एससी मतदाताओं की संख्या लगभग 391,977 है। करीब 20.9% फीसदी एससी हैं। वहीं, एसटी मतदाता करीब 1,875 हैं जो लगभग 0.1% है। मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 146,452 है, जो 7.8% के करीब है। वहीं, इस सीट पर ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 1,701,067 है। जबकि, शहरी मतदाता लगभग 174,420 हैं।

हाजीपुर सीट पर जातीय समीकरण
राय – 328365 17 . 5%
सिंह – 325075 17 . 3%
पासवान – 177249 9 . 5%
मुस्लिम – 1464527 .8%
शाह – 119277 6. 4%
टक्कर मारना – 93018 .5%
कुमार – 81658 4.4%
महतो – 76718 4.1%
दास – 56389 3%
साहनी – 55228 2.9%
ठाकुर – 53535 2.9%
चौधरी – 51572 2.7%
शर्मा – 37381 2%
भगत – 36524 1.9%
पंडित – 26225 1.4%
प्रसाद – 17218 0.9%
झा – 14381 0.8%
देवी – 13752 0.7%
मांझी(मांझी,मुसहर) – 13413 0.7%
पटेल – 9365 0.5%
गुप्ता – 8894 0.5%
रजक – 8747 0.5%
मिश्रा – 8524 0.5%
यादव – 8136 0.4%
पांडे – 7798 0.4%
राय – 7219 0.4%
तिवारी – 6903 0.4%
गिरि – 6450 0.3%
बैठा – 6352 0.3%
चौरसिया – 4116 0.2%
शुक्ल – 3896 0.2%
सिन्हा – 3551 0.2%
रंजन – 2208 0.1%
वर्मा – 1868 0.1%
कुमारी – 1864 0.1%
पोद्दार – 1863 0.1%
श्रीवास्तव – 1625 0.1%
देहात – 1528 0.1%
राउतः – 1527 0.1%
जयसवाल – 1500 0.1%
कुंवर – 1191 0.1%
पाठक – 893 0%
चौहान – 667 0%
दुबे – 667 0%
महाराज – 665 0%
दोस्त – 647 0%
थपथपाना – 621 0%
प्रकाश – 335 0%
मंडल – 335 0%
लाल – 335 0%
मल्लाहिक – 335 0%
शाही – 332 0%
तिबारी – 332 0%
ईश्वर – 303 0%
सदा – 303 0%
भक्त – 286 0%
बौद्ध – 0.01%
ईसाई – 0.06%
जैन – 0.01%
मुसलमान – 7.8%
अनुसूचित जाति – 20.9%
अनुसूचित जनजाति – 0.1%
सिख – 0.02%

हाजीपुर लोकसभा सीट पर किनका कब से रहा दबदबा
1957 – राजेश्वर पटेल – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1962 – राजेश्वर पटेल – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1967 – वाल्मिकी चौधरी- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1971 – दिग्विजय नारायण सिंह- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (ओ)
1977 – राम विलास पासवान-जनता पार्टी
1980 – राम विलास पासवान – जनता पार्टी (धर्मनिरपेक्ष)
1984 – राम रतन राम – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1989 – राम विलास पासवान – जनता दल
1991 – राम सुंदर दास – जनता दल
1996 – राम विलास पासवान – जनता दल
1998 – राम विलास पासवान – जनता दल
1999 – राम विलास पासवान – जनता दल (यूनाइटेड)
2004- राम विलास पासवान – लोक जनशक्ति पार्टी
2009 – राम सुंदर दास – जनता दल(यूनाइटेड)
2014- राम विलास पासवान – लोक जनशक्ति पार्टी
2019 – पशुपति कुमार पारस – लोक जनशक्ति पार्टी







