ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार को 16 सीट देकर बीजेपी क्या मैसेज देना चाहती है?

UB India News by UB India News
March 19, 2024
in खास खबर, पटना, बिहार
0
NDA की सरकार बनने के बाद पहली बार बिहार आएंगे पीएम मोदी, सीएम नीतीश भी होंगे साथ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में चुनावी अखाड़े का पहला राउंड NDA ने जीत लिया है। पिछले एक महीने से NDA और महागठबंधन में जारी माथापच्ची के बीच NDA ने सहयोगियों की आपसी सहमति से न केवल सीट शेयरिंग की घोषणा की बल्कि कौन सी पार्टी किस लोकसभा से चुनाव लड़ेगी इसकी भी घोषणा कर दी। दूसरी तरफ महागठबंधन में अभी भी मंथन का दौर जारी है।

NDA की सीट शेयरिंग से इस बार BJP का मैसेज साफ है कि बिहार में अब सत्ताधारी गठबंधन का बड़ा भाई BJP ही है। यही कारण है कि 2019 के चुनाव में भले BJP और JDU बराबर-बराबर सीटों पर लड़ी थी, लेकिन इसके लिए BJP को अपनी 5 सिटिंग सीटों (वाल्मीकिनगर, झंझारपुर , सीवान, गोपालगंज और गया) की आहुति देनी पड़ी थी।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

इस बार JDU, बीजेपी के मुकाबले न केवल एक सीट कम लड़ रही है बल्कि उन्हें अपनी दो विनिंग सीटें काराकाट और गया की कुर्बानी देनी पड़ी । हालांकि बदले में एक शिवहर की सीट देकर जरूर डैमेज कंट्रोल की कोशिश की गई है।

दलित का चेहरा चिराग

NDA की सीट शेयरिंग से एक बात और साफ हो गई है कि रामविलास पासवान की विरासत के चिराग पासवान न केवल असली हकदार हैं, बल्कि एनडीए के लिए अखिल बिहार स्तर पर दलित का चेहरा भी वही होंगे। यही कारण है कि नरेंद्र मोदी सरकार में भले कैबिनेट का सुख पशुपति पारस को मिला, लेकिन चुनाव चिराग के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा। पशुपति पारस की धमकी के बाद भी उन्हें एक भी सीट नहीं दी गई। चिराग को जमुई के साथ हाजीपुर सीट भी दी गई। नवादा सीट जरूर उनसे ले ली गई।

इस बार एनडीए की सीट शेयरिंग में 3 बदलाव हुए हैं। पहला- बीजेपी अपनी सिटिंग सीट शिवहर छोड़ दी। दूसरा- एलजेपी की एक सीट कम कर उसकी विनिंग सीट नवादा वापस अपने पास ले ली। तीसरा- जदयू अपनी दो विनिंग सीट, काराकाट और गया उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी के लिए छोड़ दी। बाकी सब कुछ पिछले चुनाव की तरह ही है।

अब 4 सवाल में समझिए सीट शेयरिंग के मायने …

1. बीजेपी ने अपनी तीन बार की विनिंग सीट शिवहर क्यों छोड़ दी?

वरिष्ठ पत्रकार अरुण पांडेय कहते हैं कि बीजेपी से रमा देवी का टिकट कटना तय था। एक तो एज फैक्टर है। वो बीजेपी की तरफ से निर्धारित 75 साल के करीब पहुंच गई हैं। दूसरा, पार्टी के खिलाफ एंटी इनकंबेसी का माहौल और तीसरा- आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद का जदयू जॉइन करना।

शिवहर में अभी तक 10 सांसद बने हैं, इनमें 7 राजपूत हैं। उसमें भी दो बार आनंद मोहन रहे हैं। इनके बेटे चेतन आनंद यहां से मौजूदा विधायक हैं। पॉलिटिकल एक्सपर्ट कहते हैं कि ऐसे में रमा देवी के विकल्प के रूप में आनंद मोहन परिवार का कोई भी सदस्य यहां एक जीताऊ उम्मीदवार हो सकता है।

सवर्ण बीजेपी के कोर वोट बैंक भी माने जाते हैं। ऐसे में ऐसा माना जा रहा कि बीजेपी ने एक तीर से दो निशाना साधा है। एक तो एंटी इनकंबेसी की काट और दूसरा अपने कोर वोट बैंक को मैसेज। अगर आनंद मोहन परिवार को यहां से टिकट मिलता है तो उन्हें सवर्ण बाहुल अन्य सीटों पर भी इसका लाभ मिल सकता है।

2. चिराग नवादा छोड़ने के लिए क्यों राजी हो गए?

एक्सपर्ट कहते हैं कि चिराग पासवान को अगर सबसे ज्यादा खीझ किसी से थी तो वे सूरजभान थे, जिस सूरजभान को एक जमाने में राम विलास पासवान का हनुमान कहा जाता था। चिराग पार्टी में टूट का जिम्मेदार भी उन्हें ही मानते हैं। इसलिए चिराग हाजीपुर सीट तो वापस चाहते ही थे, किसी भी सूरत में वो सूरजभान के परिवार को NDA से दूर रखना चाहते थे।

एक्सपर्ट कहते हैं कि इसमें वो कामयाब भी रहे। इसका एक दूसरा मायना यह भी है कि BJP ने अपनी एक सवर्ण सीट शिवहर का त्याग कर दूसरी सवर्ण सीट वापस नावादा हासिल कर ली। नवादा भूमिहार बाहुल सीट है। 2009 से लगातार ये एनडीए के पास है। दो बार यहां से बीजेपी जीती है, वहीं पिछले चुनाव में यहां से लोजपा के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

ऐसे में इस बार चर्चा है कि बीजेपी अपने पार्टी के किसी भूमिहार कैंडिडेट को यहां उतार सकती है। सूत्रों की मानें तो पार्टी के कद्दावर नेता सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर को बीजेपी यहां से उम्मीदवार बना सकती है।

3. मांझी और कुशवाहा 1 सीट पर क्यों मान गए?

उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी 2019 के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन का हिस्सा थे। कुशवाहा की पार्टी जहां 5 सीटों पर चुनाव लड़ी थी वहीं मांझी के हिस्से तीन सीटें आईं थी। लेकिन दोनों का लोकसभा में खाता तक नहीं खुला था। वरिष्ठ पत्रकार अरुण पांडे कहते हैं कि उपेंद्र कुशवाहा के सामने अस्तित्व की लड़ाई है। पिछली बार वो खुद दो सीटों (काराकाट और उजियारपुर) से चुनाव हार चुके हैं।

ऐसे में वे सीटों पर बारगेनिंग करने से ज्यादा लोकसभा का अपना वनवास समाप्त करना चाहते हैं। जीतन राम मांझी के बेटे को पहले ही एमएलसी और एक मंत्री का पद राज्य में मिल चुका है। ऐसे में लोकसभा की एक सीट को वे अपने लिए फायदे का सौदा मान रहे हैं। सूत्रों की मानें तो मांझी खुद गया सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।

4. नीतीश कुमार को 16 सीट देकर बीजेपी क्या मैसेज देना चाहती है?

पॉलिटिकल एक्सपर्ट की मानें तो जदयू को एक सीट का नुकसान की बजाय फायदा हुआ है। पिछली बार सीतामढ़ी पर सिंबल भले जदयू का था, लेकिन कैंडिडेट बीजेपी का ही था। लेकिन इस बार कैंडिडेट भी उनका होगा और सिंबल भी।

नीतीश कुमार पहले ही वहां से अपने करीबी और विधान परिषद सभापति देवेश चंद्र ठाकुर के नाम की घोषणा कर चुके हैं। सुनिल पिंटू का टिकट वहां से कटना तय माना जा रहा है। इसके साथ बगल की शिवहर सीट भी इस बार जदयू के खाते में आ गई है।

इस बार मुकाबला थोड़ा टफ

पॉलिटिकल एक्सपर्ट कहते हैं कि बीजेपी नीतीश कुमार के महत्व को जानती है। यही कारण है कि चुनाव से पहले एक बार फिर से वो नीतीश कुमार को एनडीए में लाने में कामयाब रही। नीतीश के सहारे बीजेपी सेक्युलर वोट खास कर अल्पसंख्यक वोटों को अपने पाले में करना चाहती है। पिछले चुनाव तक वो इसमें कामायाब भी रही है। लेकिन इस बार मुकाबला थोड़ा टफ है तो इस बार वो कितना कामयाब हो पाती है ये तो चुनाव के बाद ही पता चल पाएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
महाराष्ट्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 36 लाख के इनामी 4 नक्सली ढेर

महाराष्ट्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 36 लाख के इनामी 4 नक्सली ढेर

ED का दावा- के.कविता ने केजरीवाल-सिसोदिया को ₹100 करोड़ दिए

ED का दावा- के.कविता ने केजरीवाल-सिसोदिया को ₹100 करोड़ दिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend