ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

MVA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला तैयार, उद्धव को मिली 22 सीटें, प्रकाश अंबेडकर को 4 सीटों का प्रस्ताव

UB India News by UB India News
March 18, 2024
in loakshbha 24, LOKSHBHA
0
MVA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला तैयार, उद्धव को मिली 22 सीटें, प्रकाश अंबेडकर को 4 सीटों का प्रस्ताव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महाराष्ट्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों का गठबंधन सीट बंटवारे पर फैसला नहीं ले पा रहा है। सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महा विकास आघाड़ी (MVA) में सीट शेयरिंग पर मंथन जारी है। इस बीच, जानकारी सामने आई है कि महा विकास अघाड़ी के दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर सहमति बन गई है। सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना उद्धव गुट 22, कांग्रेस 16 और शरद पवार की पार्टी 10 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

शिवसेना जिन 22 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव

RELATED POSTS

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

रत्नागिरी सिंधुदुर्ग, रायगढ़, मावल, ठाणे, कल्याण, पालघर, मुंबई दक्षिण, दक्षिण मध्य मुंबई, उत्तर पश्चिम मुंबई, उत्तर मुंबई, उत्तर पूर्व मुंबई, उस्मानाबाद, परभणी, औरंगाबाद, हिंगोली, बुलढाना, यवतमाल, हाथकनांगले (राजू शेट्टी के लिए छोड़ी जाएगी), जलगांव, नासिक, शिरडी और सांगली सीट शामिल है।

 

कांग्रेस जिन 16 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव 
नागपुर, रामटेक, भंडारा गोंदिया, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, अमरावती, अकोला ( प्रकाश अंबेडकर के लिए छोड़ेंगे), लातुर, नांदेड, जालना, धुले, नंदूरबार, पुणे, सोलापुर, कोल्हापुर और उत्तर मध्य मुंबई सीट शामिल है।

शरद पवार NCP जिन 10 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव
बारामती, शिरुर, माढ़ा, सातारा, वर्धा, भिवंडी, रावेर, अहमदनगर, बीड़ और डिंडोरी सीट शामिल है।

कांग्रेस को मिली कोल्हापुर सीट
कांग्रेस को शाहू महाराज के लिए कोल्हापुर सीट चाहिए थी, जो शिवसेना की सीट थी। उसके बदले कांग्रेस की सांगली सीट उद्धव ठाकरे ने ली, वहां महाराष्ट्र केसरी पहलवान चंद्रहार पाटिल को उद्धव ठाकरे टिकट दे सकते हैं।

रामटेक सीट भी उद्धव ने कांग्रेस को दी
वर्धा और भिवंडी सीट पर एनसीपी शरद पवार और कांग्रेस दोनों का दावा था। आखिर में एनसीपी शरद पावर गुट को कांग्रेस ने सीट दी। MVA की रविवार रात हुई बैठक में सहमति बनी। राहुल गांधी ने सहयोगी दलों को ज्यादा खींचतान नहीं करते हुए सहमति बनाने की सलाह के बाद बैकफुट पर कांग्रेस आई।

प्रकाश अंबेडकर को 4 सीटों पर प्रस्ताव 
एमवीए ने वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर को चार सीटों का प्रस्ताव दिया है। अगर वो एमवीए में शामिल होते हैं, तो शिवसेना ठाकरे और कांग्रेस उन्हें अपने कोटे से दो-दो सीटे देंगी। प्रकाश अंबेडकर के जवाब का एमवीए इंतजार कर रही है।

माढ़ा सीट किसे देना चाहती है शरद पवार की पार्टी?
शरद पवार की एनसीपी पश्चिम महाराष्ट्र की माढ़ा सीट पर शेतकरी कामगार पार्टी के नेता गणपतराव देशमुख के पोते को टिकट देना चाहती है। साथ ही इस सीट पार एनडीए के सहयोगी राष्ट्रीय समाज पार्टी के धनगर नेता महादेव जानकर को भी ऑफर दी गई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

by UB India News
May 1, 2024
0

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को इंदौर में बड़ा झटका लगने के एक दिन बाद आज मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल...

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

सिर्फ गरीबी हटाएंगे की माला जपती रहती थी कांग्रेस’, महाराष्ट्र के माढा में बोले PM मोदी

सिर्फ गरीबी हटाएंगे की माला जपती रहती थी कांग्रेस’, महाराष्ट्र के माढा में बोले PM मोदी

by UB India News
May 1, 2024
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के बीच मंगलवार को महाराष्ट्र के माढा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया....

कांग्रेस के लिए क्यों गले की फांस बन सकता है अमित शाह का फर्जी वीडियो केस?

कांग्रेस के लिए क्यों गले की फांस बन सकता है अमित शाह का फर्जी वीडियो केस?

by UB India News
May 1, 2024
0

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, विभिन्न सियासी दलों के बीच वार और पलटवार का सिलसिला भी तेज...

कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही , OBC का जीना मुश्किल कर देगी……..

कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही , OBC का जीना मुश्किल कर देगी……..

by UB India News
May 1, 2024
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर SC-ST और OBC का आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाया है।...

Next Post
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान , 10 मई को चुनाव, 13 मई को नतीजे

अरुणाचल और सिक्किम में काउंटिंग की तारीख बदली:अब 4 की बजाय 2 जून को होगी

मोदी जी झूठ बोलने की फैक्ट्री है, हमारे जैसे सच्चे लोग डरते नहीं हैं

मोदी जी झूठ बोलने की फैक्ट्री है, हमारे जैसे सच्चे लोग डरते नहीं हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend