खगड़िया में सोमवार सुबह सड़क हादसे में 9 बारातियों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा पसराहा थाना क्षेत्र में विद्यानंद पेट्रोल पंप के पास हुआ।
बताया जा रहा है कि सभी लोग चौथम थाना क्षेत्र के ठुठ्ठी मोहनपुर गांव से बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। इस दौरान सीमेंट लदे ओवरलोड ट्रैक्टर और बारातियों से भरी गाड़ी में टक्कर हो गई। हादसे में मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई। एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
हादसे में मारे गए अंशु कुमार के बहनोई पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि बिठला गांव के रहने वाले इंद्रदेव ठाकुर के मंझले बेटे की शादी थी। बारात से सभी लोग घर लौट रहे थे। सभी शादी से लौट रहे थे, तभी ये हादसा हुआ। मारे गए लोगों में दादा-पोता और चाचा-भतीजा भी हैं।
दूल्हे सौरभ कुमार के भाई पीयूष ने कहा कि साढ़े पांच बजे जानकारी मिली कि गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। बारात से चार गाड़ी निकली थी। एक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में कुल 12 लोग सवार थे। जिनमें से सात मेरे रिश्तेदार थे।
हादसे की तस्वीरें देखिए..



मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल
एसपी चंदन कुशवाहा ने बताया कि मरने वाले लोग बारात से वापस आ रहे थे। इसी बीच पसराहा थाना के पास ट्रैक्टर से कार टकरा गई। इसमें तीन बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल खगड़िया में चल रहा है।

हादसे में मरने वालों के नाम
- गौतम ठाकुर(32), पिता विनोद ठाकुर, बिठला गांव
- मोनू कुमार(7), पिता उमेश ठाकुर, रोहियार गांव
- अमन कुमार(25), पिता प्रमोद कुमार
- बंटी कुमार, अर्जुन ठाकुर, खजरैठा गांव
- अंशु कुमार(23), पिता विकास ठाकुर, बिशौनी गांव
- पलटू ठाकुर(50), राम ठाकुर, लौनिया चक गांव
- दिलो कुमार(10), पिता विकास ठाकुर
- प्रकाश सिंह, बिठला गांव
- धर्मेद्र शर्मा, पिता कारे शर्मा, बिठला गांव
मरने वालों की संख्या में हो सकता है इजाफा
जानकारी के मुताबिक, मामला पसराहा थाना क्षेत्र के विद्यानंद पेट्रोल पंप के पास का है, कार सवार चौथम थाना क्षेत्र के ठुट्ठी मोहनपुर गांव से बारात में शामिल होने के बाद लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में उनकी कार एक ट्रैक्टर से टकरा गई. ट्रैक्टर पर सीमेंट लदा हुआ था. हादसे में घायल हुए कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिससे माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है. हादसे के बाद खुशियों वाले घर में मातम पस गया. दोनों वाहनों की टक्कर होने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. सूचना मिलने के बाद पसराहा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई. आनन-फानन में सभई घायलों को अस्पताल में भर्ती गया.







