ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

BPSC TRE-3 को लेकर तेजस्वी ने CM नीतीश पर कसा तंज, उठाए कई सवाल

UB India News by UB India News
March 16, 2024
in पटना, राजद
0
BPSC TRE-3 को लेकर तेजस्वी ने CM नीतीश पर कसा तंज, उठाए कई सवाल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ती सियासत के बीच एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीपीएससी परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है. दरअसल, राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने राज्य की जदयू-भाजपा गठबंधन के नेतृत्व वाली नीतीश कुमार सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि, ”बिहार में तीसरे चरण की बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में पेपर लीक के कारण 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को परेशानी हुई है. आखिर ऐसा क्यों हुआ?” साथ ही आगे उन्होंने आरजेडी-जेडीयू गठबंधन की तत्कालीन प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि, ”हमने 17 महीनों में चार लाख से अधिक नौकरियां दी. कभी भी किसी नियुक्ति परीक्षा में पेपर लीक नहीं हुआ.”

NDA पर तेजस्वी का आरोप

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

आपको बता दें कि जेडीयू-बीजेपी गठबंधन की बिहार सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि, ”हमने (पूर्व आरजेडी-जेडीयू गठबंधन वाली सरकार) सिर्फ 70 दिनों में दो चरण में दो लाख से अधिक शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति की, इस दौरान शिक्षक भर्ती परीक्षा के दोनों चरणों में 17 लाख से अधिक अभ्यर्थी होने के बावजूद कभी किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली.” उन्होंने आगे कहा कि, ”ये सभी नियुक्तियां निष्पक्ष, पारदर्शी और सहज प्रक्रिया से हुई.”

इसके साथ ही आगे तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, ”अब ऐसी कौन सी ताकत और तत्व बिहार सरकार में है, जिसके कारण तीसरे चरण की नियुक्ति में लाखों परिक्षार्थियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है?” इसके अलावा आगे उन्होंने अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि, ”तीसरे चरण में भी एक लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति का नीतिगत निर्णय हमारे कार्यकाल में हमने कराया था. अब ये एनडीए सरकार इसे लटका, अटका और भटका क्यों रही है.”

BPSC TRE-3 परीक्षा का पेपर लीक होने का संदेह

आपको बता दें, BPSC TRE-3 परीक्षा 15 मार्च को आयोजित की गई थी. मीडिया में छपी खबर के मुताबिक, हजारीबाग पुलिस ने संदेह के आधार पर दो सौ से ज्यादा अभ्यर्थियों को पूछताछ के लिए रोका. पुलिस को इसकी जानकारी विश्वसनीय सूत्र से मिली थी और सभी को हिरासत में ले लिया गया. बताया जा रहा है कि इनमें से किसी भी अभ्यर्थी के पास अपना मोबाइल फोन नहीं था. फिलहाल इस मामले में आला अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं और पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
आचार संहिता लगते हीं नीतीश के पोस्टर की शुरू हुई पुताई

आचार संहिता लगते हीं नीतीश के पोस्टर की शुरू हुई पुताई

नीतीश कैबिनेट में 32 प्रस्तावों पर लगी मुहर

बिहार में आचार संहिता लगने से पहले प्रशासनिक फेर-बदल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend