ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार! बढ़ाया गया कैबिनेट मीटिंग का समय

UB India News by UB India News
March 16, 2024
in पटना, बिहार
0
अयोध्या के राम मंदिर प्रकरण में भी ‘दूत’ वाला दांव खेलेंगे नितीश!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार सरकार से जुड़ी बड़ी खबर है कि आज दिन में 3 बजे से 4 बजे के बीच बिहार मंत्रिपरिषद का विस्तार संभव है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी के मंगल पांडेय, नितिन नवीन, हरी साहनी और दिलीप जायसवाल मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. हालांकि, अभी पूरी लिस्ट सामने नहीं आई है. लेकिन जिन नेताओं को शपथ लेना है उनको फोन आने लगे हैं. बीजेपी कोटा के संभावित मंत्रियों को दिलीप जायसवाल और संतोष सिंह को शपथ ग्रहण के लिए फोन गया है.

बता दें कि नई सरकार के बनने के बाद लगभग डेढ़ महीने बाद मंत्रिपरिषद का विस्तार होने जा रहा है. जदयू के विधायकों पटना में रहने का आदेश दिया गया था और अब भाजपा नेताओं को भी मंत्री पद की शपथ के लिए फोन जाने शुरू हो गए हैं. बता दें कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल 36 मंत्री बन सकते हैं. अभी बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कुल 9 मंत्री हैं जिनमें भाजपा के सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम हैं.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

इनके अतिरिक्त बीजेपी के डॉ. प्रेम कुमार, जदयू के विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय सुमित कुमार सिंह शपथ ले चुके हैं. यानी 27 मंत्री और शपथ ले सकते हैं. इस बीच जदयू कोटे के 8 संभावित मंत्रियों के नाम सामने आ गए हैं.

इनमें अशोक चौधरी, रत्नेश सदा, महेश्वर हजारी (संजय झा की जगह), सुनील कुमार, लेसी सिंह, मदन सहनी, शीला मंडल, जयंत राज के नाम शामिल हैं. जबकि पहले से नीतीश कैबिनेट में विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव के अलावा निर्दलीय सुमित सिंह मंत्री हैं. जबकि, भाजपा की ओर से सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और प्रेम कुमार मंत्री बनाए गए हैं. वहीं, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संतोष कुमार सुमन भी मंत्री हैं

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिपरिषद का विस्तार लगातार टलता जा रहा है. गुरुवार को सूत्रों से सूचना आई थी कि आज यानी 15 मार्च को मंत्री परिषद का विस्तार होगा. लेकिन, इस कयास पर फिलहाल विराम लगता दिख रहा है, क्योंकि आज दोपहर बाद 4:00 बजे से मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गयी है. मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी जिसमें लोकसभा चुनाव से पहले कुछ बड़ी घोषणाएं सामने आ सकती हैं.

हालांकि, गुरुवार को मंत्रिपरिषद के विस्तार के बारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि जल्दी ही मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में मीडिया को बताया जाएगा. उन्होंने यह कहा था कि हम उसमें लगे हुए हैं और जल्दी ही सब सामने आ जाएगा. उन्होंने दावा किया था कि गुरुवार शाम में सब क्लियर हो जाएगा. हालांकि, अब तक भाजपा के शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची अब तक सामने नहीं आई है. लेकिन, सूत्रों से यह भी खबर है कि अब दिन के 11 बजे के बजाय दिन के 2 बजे मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा और उसके तत्काल बाद कैबिनेट की बैठक होगी.

जीतन राम मांझी ने फंसा दिया पेंच!
हालांकि, इसको लेकर न तो कोई आधिकारिक बयान आया है और न ही इसका खंडन किया गया है. दूसरी ओर माना जा रहा है कि हो सकता है कि आज मंत्रिपरिषद का विस्तार न हो, क्योंकि भाजपा के मंत्रियों की जो सूची आनी थी वह अभी फाइनल नहीं हुई है. दूसरा जीतन राम मांझी की ओर से भी इसमें पेंच फंसाए जाने की खबर भी सियासी गलियारों में है. दरअसल, कहा जा रहा है कि मांझी बिहार सरकार में एक और मंत्री पद चाहते हैं, जिसपर अभी सहमति नहीं बनी है. दूसरी ओर लोकसभा चुनाव में भी मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने गया सीट की दावेदारी कर एनडीए की टेंशन बढ़ा दी है.

डेढ़ महीने से फंसा मंत्रिपरिषद विस्तार
यहां यह भी बता दें कि नई सरकार के बनने के बाद लगभग डेढ़ महीने बाद मंत्रिपरिषद का विस्तार होने जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस बार भाजपा बिहार में नए चेहरों को मौका देना चाहती है, संभवत: इसलिए अभी मंथन का दौर जारी है. हालांकि, कुछ स्तरों पर कहा जा रहा था कि शायद भाजपा के भीतर नाराजगी की बात है, लेकिन भाजपा नेताओं ने ऐसी किसी बात से इनकार किया है. दूसरी ओर यह भी खबर आई थी कि जदयू के विधायकों पटना में रहने का आदेश दिया गया है. इससे माना जा रहा है कि मंत्रिपरिषद के विस्तार को लेकर ही यह आदेश जारी किया गया है.

सीएम सहित 36 बन सकते हैं मंत्री
बता दें कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल 36 मंत्री बन सकते हैं. अभी बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कुल 9 मंत्री हैं जिनमें भाजपा के सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम हैं. इनके अतिरिक्त बीजेपी के डॉ. प्रेम कुमार, जदयू के विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय सुमित कुमार सिंह शपथ ले चुके हैं. यानी 27 मंत्री और शपथ ले सकते हैं. इस बीच जदयू कोटे के 8 संभावित मंत्रियों के नाम सामने आ गए हैं.

जदयू के संभावित मंत्रियों की सूची
वहीं, मंत्री पद की कौन-कौन शपथ लेंगे इसको लेकर भाजपा में स्थिति साफ नहीं है. एक ओर जहां भाजपा के मंत्रियों की लिस्ट आने में देरी है, वहीं दूसरी ओर जदयू के 8 मंत्रियों की लिस्ट जारी हो गई है जो शपथ लेंगे. इनमें अशोक चौधरी, रत्नेश सदा, महेश्वर हजारी (संजय झा की जगह), सुनील कुमार, लेसी सिंह, मदन सहनी, शीला मंडल, जयंत राज के नाम शामिल हैं. जबकि पहले से नीतीश कैबिनेट में विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव के अलावा निर्दलीय सुमित सिंह मंत्री हैं.

नीतीश कैबिनेट में भाजपा के तीन मंत्री
वहीं, दूसरी ओर, भाजपा की ओर से सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और प्रेम कुमार मंत्री बनाए गए हैं. जबकि, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संतोष कुमार सुमन भी मंत्री हैं. इस बीच मंत्रिपरिषद विस्तार को लेकर अभी मंत्रियों के नाम की घोषणा नहीं की गई है. बताया जा रहा है कि आगामी एक से दो दिनों के भीतर ही किसी भी समय भाजपा कोटे के मंत्रियों के नाम राजभवन भेजे जा सकते हैं. पारस गुट से सांसद प्रिंस राज को भी मंत्री बनाए जाने की अटकलें हैं, लेकिन इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
SBI का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा- पार्टियों ने 22,030 बॉन्ड का पैसा कैश कराया

SBI को नोटिस जारी कर बोला सुप्रीम कोर्ट- बॉन्ड नंबर का खुलासा करो, चुनाव आयोग की यह मांग भी मानी

लोकसभा चुनाव की तारीखों का कल होगा ऐलान, चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे करेगा घोषणा

लोकसभा चुनाव की तारीखों का कल होगा ऐलान, चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे करेगा घोषणा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend