ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चुनाव आयुक्त के लिए ज्ञानेश कुमार-सुखबीर संधू के नाम तय- EC के एलान से पहले अधीर चौधरी का दावा

UB India News by UB India News
March 15, 2024
in खास खबर
0
चुनाव आयुक्त के लिए ज्ञानेश कुमार-सुखबीर संधू के नाम तय- EC के एलान से पहले अधीर चौधरी का दावा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सद के निचले सदन लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने चुनाव आयोग (ईसी) के ऐलान से पहले बड़ा दावा किया कि ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू के नाम चुनाव आयुक्त के लिए तय किए गए हैं. गुरुवार (14 मार्च, 2024) को यह बात उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कही.

दो चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए गुरुवार को बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी ने की. इस बैठक के तुरंत बाद कांग्रेस और सदन में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने दोनों चुनाव आयुक्तों के नाम का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि देश को नए दो चुनाव आयुक्त मिल गए. उन्होंने चुनाव आयोग के ऐलान से पहले दोनों चुनाव आयुक्तों के नाम का भी खुलासा किया.  उन्होंने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार और बलविंदर संधू चुनाव आयुक्त चुने गए हैं. अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि केरल के ज्ञानेश कुमार और पंजाब के बलविंदर संधु का नाम चुनाव आयोग के लिए तय हुआ है.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि दो चुनाव आयुक्तों के चयन के लिए बैठक हुई थी. जिसके लिए वह चुनाव प्रचार छोड़ कर दिल्ली पहुंचे थे. ऐसा इसलिए क्योंकि लोकसभा चुनाव से पहले ये रिक्तियां नहीं होनी चाहिए थीं. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की सलाह के खिलाफ जाकर चयन पैनल में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को नहीं रखा गया.

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के मुताबिक, चुनाव आयुक्तों के चयन के लिए हुए बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा सिर्फ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह थे. उन्होंने आगे कहा कि मैंने पहले ही सूची मांगी थी, क्योंकि चयन के लिए नामों की छोटी सूची मांगी गई थी, जिससे हम जांच कर सकते थे.

उन्होंने कहा कि लेकिन इसका मौका मुझे नहीं मिला. चौधरी ने कहा कि मुझे 212 नामों की सूची दी गई थी. रातों-रात 212 लोगों के बारे में जानकारी जुटाना संभव नहीं था. उन्होंने कहा कि कमेटी में बहुमत सरकार के पास है. यानी चुनाव आयुक्त की नियुक्ति भी सरकार के मुताबिक ही होगी.

“अरुण गोयल लाइटनिंग स्पीड से आए, डिजिटल स्पीड से गए”

अधीर रंजन चौधरी आगे बोले- अरुण गोयल की नियुक्ति के समय सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि उनका अपॉइंटमेंट लाइनिंग स्पीड (रोशनी की रफ्तार जैसी तेजी के संदर्भ में) में हुआ था. वह लाइटनिंग स्पीड में आए और डिजिटल स्पीड में चले गए और दिक्कत बढ़ा दी. दिक्कत से निपटने के लिए जरूरी है कि दो इलेक्शन कमिश्नर का चयन हो. दो लोगों का चयन हुआ है, जो कि सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
बिहार NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, इन आंकड़ों से हुआ खुलासा

बिहार NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, इन आंकड़ों से हुआ खुलासा

मांझी से मिलने पहुंचे सम्राट चौधरी, मान ली गई दो मंत्री पदों की मांग!

मांझी से मिलने पहुंचे सम्राट चौधरी, मान ली गई दो मंत्री पदों की मांग!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend