ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मांझी से मिलने पहुंचे सम्राट चौधरी, मान ली गई दो मंत्री पदों की मांग!

UB India News by UB India News
March 14, 2024
in पटना, भाजपा, हम
0
मांझी से मिलने पहुंचे सम्राट चौधरी, मान ली गई दो मंत्री पदों की मांग!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में कैबिनेट विस्तार होने वाला है. इसे लेकर राजनीतिक गलियारे में हलचल मची हुई है. वहीं, पहले खबर आई थी कि 15 मार्च को बिहार सरकार का कैबिनेट विस्तार हो जाएगा, लेकिन अब खबर आ रही है कि इसमें देरी हो सकती है. फिलहाल, इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है. इस बीच जीतन राम मांझी से मिलने के लिए प्रदेश के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मंत्रियों की लिस्ट लेकर पहुंचे हैं. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार (14 मार्च) को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी से मुलाकात की है. इस मुलाकात को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि जीतन राम मांझी नाराज हैं इसलिए सम्राट चौधरी मिलने पहुंचे हैं. अब उनके बेटे और मंत्री संतोष सुमन ने मुलाकात की वजह बताई है.

सम्राट से मुलाकात पर मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि किसी से मुलाकात करने का मतलब नाराजगी से नहीं होता है. हम लोग एनडीए घटक दल के नेता हैं और इस नाते सम्राट चौधरी जीतन राम मांझी से मिलने आए थे. किसी तरह की कोई नाराजगी की चर्चा नहीं है. बिहार की 40 की 40 सीट हमें जीतना है.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

आपको बता दें कि जब से बिहार में एनडीए की सरकार बनी है तब से हम पार्टी के संयोजक जीतन राम मांझी नीतीश सरकार में दो मंत्री पद पर अड़े हुए हैं. हम पार्टी को एक मंत्री पद दिया जा चुका है. दूसरी तरफ मांझी से सम्राट चौधरी की मुलाकात को लेकर अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या उनकी दो रोटी की मांग पूरी होने वाली है.

मांझी से मिलने पहुंचे सम्राट चौधरी

आपको बता दें कि महागठबंधन का साथ छोड़कर नीतीश कुमार ने एक बार फिर से एनडीए का हाथ थाम लिया है. 28 जनवरी को नीतीश ने दोबारा से सीएम पद की शपथ ली और इस तरह से उन्होंने 9वीं बार बिहार के सीएम के रूप में शपथ ग्रहण की. 12 फरवरी को नीतीश सरकार ने बिहार विधानसभा में विश्वासमत हासिल किया. सरकार गठन के बाद सीएम नीतीश के साथ 9 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली. इन मंत्रियों में मांझी के बेटे संतोष सुमन को भी मंत्री बनाया गया, लेकिन इसके बाद भी जीतन राम मांझी में नाराजगी देखी गई. मांझी चाहते हैं कि उनकी पार्टी से कैबिनेट विस्तार में दो मंत्री बनाए जाए. बता दें कि हम पार्टी के महज चार विधायक हैं, लेकिन मांझी फिर भी दो पदों की मांग कर नीतीश सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया और फ्लोर टेस्ट से पहले एक और मंत्री पद को लेकर अड़ गए.

दो मंत्री पद की मांग पर मांझी

एक तरफ जीतन राम मांझी ने यहां तक कह दिया कि वे मरते दम तक नीतीश कुमार का साथ नहीं छोड़ेंगे तो दूसरी तरफ यह भी कह रहे हैं कि उन्हें बिहार सरकार में दो मंत्री पद मिलना चाहिए. मांझी ने कहा था कि पेट भरने के लिए कम से कम 3 रोटी की जरूरत होती है लेकिन दो रोटी से भी काम चल जाएगा. मांझी ने यह बोलकर स्पष्ट कर दिया था कि उन्हें 2 मंत्री पद चाहिए. इसके बाद यह संभावना जताई जाने लगी थी कि विश्वासमत के दिन मांझी पलटी मार सकते हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. दूसरी तरफ बीजेपी ने भी उन्हें एक और मंत्री पद का आश्वासन दे दिया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
बिहार में राजद ने तय कर दी कांग्रेस और वामदलों के लिए सीटें !

बिहार में राजद ने तय कर दी कांग्रेस और वामदलों के लिए सीटें !

बिहार में आज क्यों नहीं हो सका नीतीश कैबिनेट विस्तार?

बिहार में आज क्यों नहीं हो सका नीतीश कैबिनेट विस्तार?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend