ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

किसान आंदोलन : दिल्ली कूच पर मीटिंग आज, फैसला कल

UB India News by UB India News
February 27, 2024
in कृषि, खास खबर
0
किसान आंदोलन  : दिल्ली कूच पर मीटिंग आज, फैसला कल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन के दौरान एक और किसान की मौत हो गई है। धरने के दौरान मंगलवार को पटियाला के रहने वाले करनैल सिंह (50) की तबीयत बिगड़ गई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 15 दिन से चल रहे आंदोलन के दौरान ये 8वीं मौत है। इसमें 3 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

किसान अभी शंभू और खनौरी बॉर्डर पर ही डटे हुए हैं। हरियाणा में बॉर्डर पर सड़कें खोली जा रही हैं। आज किसान मजदूर मोर्चा (KMM) और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) दिल्ली कूच पर चर्चा करेंगे। 28 फरवरी को फाइनल फैसला लिया जाएगा।

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

खनौरी बॉर्डर पर धरने में शामिल पटियाला के किसान करनैल सिंह।
खनौरी बॉर्डर पर धरने में शामिल पटियाला के किसान करनैल सिंह।

वहीं किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के सरवण पंधेर ने कहा कि केंद्र और पंजाब के कुछ अफसर कह रहे हैं कि हरियाणा पुलिस पर FIR को लेकर केंद्र-किसानों की वार्ता टूटी है। मगर, ऐसा नहीं है। बातचीत कॉन्ट्रैक्ट बेस खेती के प्रस्ताव से टूटी है, हम MSP गारंटी कानून मांग रहे हैं। इसी वजह से वार्ता में अड़ंगा लगा है।

पंधेर ने कहा कि बीते दिन उनके आंदोलन को पूरे देश में समर्थन मिला है। भारत के इतिहास में पहली बार आदिवासियों ने किसानों को समर्थन दिया। शुभकरण मौत के मामले में पंजाब पुलिस ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है। हम हरियाणा पुलिस पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

चढ़ूनी बोले- सरकार पर दबाव बनाने के लिए इकट्ठा होना पड़ेगा
गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने किसान आंदोलन को लेकर कहा है कि सरकार पर दबाव बनाने के लिए हम सभी को एकत्रित होना पड़ेगा। दो ग्रुप जिनके नेतृत्व में किसान आंदोलन चलाया जा रहा है, उनके सामने हाथ जोड़कर प्रस्ताव भी रखा है कि एक संगठन बना लीजिए। उन्होंने कहा कि 29 तारीख के तक के फैसले का निर्णय एसकेएम अराजनीतिक का है और उसी के अनुसार आगे की रणनीति बनेगी।

इससे पहले 26 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने पूरे देश में ट्रैक्टर मार्च निकाला। आंदोलन कर रहे संगठनों ने वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (WTO) के पुतले फूंके।

सिंघु और टीकरी बॉर्डर अस्थाई तौर पर खोले गए, लग रहा जाम
किसानों के दिल्ली कूच टालने के बाद हरियाणा में सड़कें खुलनी शुरू हो गई हैं। पहले दिल्ली पुलिस ने हरियाणा से सटे सिंघु और टिकरी बॉर्डर को अस्थाई रूप से खोल दिया। इसके बाद यहां जाम देखने को मिल रहा।

वहीं हरियाणा पुलिस ने दिल्ली से चंडीगढ़ जाने के लिए कुरूक्षेत्र में जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे की सर्विस रोड भी खोल दी है। यहां लगाई सीमेंट की बैरिकेडिंग को JCB से हटा दिया गया है।

खनौरी पर जान गंवाने वाले किसान का पोस्टमॉर्टम नहीं
वहीं खनौरी बॉर्डर पर मरे किसान शुभकरण का अभी पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। किसान नेता और परिवार उसे गोली मारने वालों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए हैं। किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने कहा कि किसानों पर फायरिंग करने वालों पर केस दर्ज हो। इससे पहले पंजाब सरकार किसान के परिवार को 1 करोड़ मुआवजा और बहन को सरकारी नौकरी का ऐलान कर चुकी है।

खनौरी बॉर्डर पर मरे किसान शुभकरण की फाइल फोटो।
खनौरी बॉर्डर पर मरे किसान शुभकरण की फाइल फोटो।

हाईकोर्ट ने घायल किसान की मेडिकल रिपोर्ट मंगाई
खनौरी बॉर्डर पर जख्मी हुए किसान प्रितपाल सिंह को लेकर सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें हरियाणा पुलिस ने प्रितपाल को कस्टडी में लेने की बात को नकार दिया। पुलिस ने कहा कि किसानों-पुलिस की झड़प में वह हरियाणा सीमा में गिरा था। उसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया। हाईकोर्ट ने 28 फरवरी को रोहतक पीजीआई से प्रितपाल की मेडिकल रिपोर्ट मंगवा ली है।

हरियाणा से इंटरनेट बैन हटा, पंजाब में नए आदेश का इंतजार
हरियाणा में सरकार ने 7 जिलों में इंटरनेट पर बैन लगाया था। इनमें हिसार,जींद, कैथल, कुरूक्षेत्र, अंबाला, फतेहाबाद और सिरसा जिले शामिल थे। हालांकि 24 फरवरी की रात को इसे हटा लिया गया। पंजाब के 7 जिलों के 19 इलाकों में केंद्र सरकार ने इंटरनेट बंद कराया है। इनमें पटियाला, मोहाली, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, मुक्तसर, मानसा और संगरूर जिला शामिल है। यह आदेश 26 फरवरी की आधी रात तक लागू था। इसमें संशोधन के नए आदेश अभी सार्वजनिक नहीं हुए हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
तीन राज्य 18 सांसद, जानें BJP मैजिक फॉर्मूला

BJP केंद्रीय चुनाव समिति की संभावित बैठक 29 फरवरी को, उम्मीदवारों की पहली लिस्ट हो सकती है जारी

आज राज्यपाल का अभिभाषण से शुरू होगा बिहार विधानसभा का बजट सत्र

बिहार में महागठबंधन को लगा बड़ा झटका , BJP में शामिल हुए कांग्रेस-राजद के 3 विधायक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend