ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लैंड फॉर जॉब्स केस में आरा-पटना में छापेमारी ,किरण देवी के यहां ED की रेड

UB India News by UB India News
February 28, 2024
in खास खबर, पटना, बिहार, भोजपुर
0
लैंड फॉर जॉब्स केस में आरा-पटना में छापेमारी ,किरण देवी के यहां ED की रेड
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आरा में संदेश से राजद विधायक किरण देवी के आवास पर ED ने रेड की है। मंगलवार सुबह पूरी फोर्स के साथ टीम विधायक किरण देवी के गड़हनी थाना के अगिआंव स्थित आवास पहुंची। लैंड फॉर जॉब्स केस में आरा के अलावे पटना में 2 और ठिकानों पर भी ईडी ने छापेमारी की है। हालांकि न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी है।

पटना और दानापुर में भी कार्रवाई हो रही है। पटना में फ्लैट का ताला तोड़कर जांच एजेंसी के अधिकारी अंदर दाखिल हुए।

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

इधर आरा में 6 गाड़ियों से ED की टीम विधायक के घर पहुंची थी। इसमें 10 अधिकारियों की टीम शामिल है। एक यूनिट CRPF जवानों के साथ टीम सुबह 5:15 बजे अगिआंव स्थित विधायक के आवास पर पहुंची। विधायक अपने पति और परिवार के बाकी लोगों के साथ किसी करीबी के कार्यक्रम में शामिल होने गई हैं। विधायक का बड़ा बेटा घर पर ही है। टीम उससे पूछताछ कर रही है।

पूर्व विधायक अरुण यादव और विधायक किरन देवी 30 जनवरी को होने वाली CBI से पूछताछ के समन पर मेडिकल लीव पर है। पूर्व विधायक अरुण यादव किडनी की समस्या को लेकर सिंगापुर इलाज के लिए जाने वाले थे।

राजद विधायक के इसी आलीशन बंगले पर पड़ी है रेड।
राजद विधायक के इसी आलीशन बंगले पर पड़ी है रेड।

पटना में फ्लैट का ताला तोड़ कर घुसी ईडी की टीम

आरा के साथ-साथ पूर्व विधायक अरुण यादव के पटना के आवास और दानापुर के मां मरछिया देवी अपार्टमेंट में ईडी की छापेमारी चल रही है। मां मरछिया देवी अपार्टमेंट में ईडी की टीम ताला तोड़कर अंदर घुसी है। मां मरछिया देवी कॉम्प्लेक्स के फ्लैट नंबर 403 में छापेमारी कर रही है।

पड़ोसियों के मुताबिक इस फ्लैट में ईडी कई बार छापेमारी कर चुकी है। आज फिर ईडी एक बार पहुंची है। छापेमारी कर अंदर जांच कर रही है। हालांकि अंदर क्या मिला है क्या नहीं मिला है इसका अभी तक कोई कुछ नहीं बता पा रहा है।

आरा से पटना तक फैला है बालू का कारोबार

बता दें कि किरण देवी के पति अरुण यादव भी विधायक रह चुके हैं. अरुण यादव का नाम भोजपुर के बड़े बालू कारोबारी में शामिल है. आरा से लेकर पटना तक उनका कारोबार फैला है.

नौकरी के बदले जमीन मामले में मिला था समन

एक मामले में अरुण यादव के फरार होने के कारण पिछले चुनाव में संदेश विधानसभा क्षेत्र से उनकी पत्नी किरण देवी को आरजेडी ने टिकट दिया था. बाद में उस मामले में अरुण यादव को कोर्ट ने बरी कर दिया था. नौकरी के बदले जमीन के मामले में 20 जनवरी 2024 को सीबीआई ने अरुण यादव को समन देकर पूछताछ के लिए बुलाया था.

लैंड फॉर जॉब मामले में पहुंची है ईडी

बता दें कि यह पूरा मामला लैंड फॉर जॉब से जुड़ा है. ईडी की टीम छापेमारी करने पहुंची है और किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं है. इसके पहले पटना में पिछले महीने 29 जनवरी को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और फिर अगले दिन 30 जनवरी को उनके बेटे तेजस्वी यादव से ईडी की टीम ने घंटों पूछताछ की थी.

लैंड फॉर जॉब मामले में भोला यादव जमानत पर हैं. लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती भी जमानत पर हैं. केस की सुनवाई दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चल रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
किसान आंदोलन  : दिल्ली कूच पर मीटिंग आज, फैसला कल

किसान आंदोलन : दिल्ली कूच पर मीटिंग आज, फैसला कल

तीन राज्य 18 सांसद, जानें BJP मैजिक फॉर्मूला

BJP केंद्रीय चुनाव समिति की संभावित बैठक 29 फरवरी को, उम्मीदवारों की पहली लिस्ट हो सकती है जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend