ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली कूच की तैयारी में किसान, शंभू बॉर्डर पर इस मशीन से सभी रुकावटों को करेंगे दूर

UB India News by UB India News
February 23, 2024
in कृषि
0
दिल्ली कूच की तैयारी में किसान, शंभू बॉर्डर पर इस मशीन से सभी रुकावटों को करेंगे दूर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

किसान नेताओं और सरकार के बीच MSP समेत कई मांगों को लेकर एक बार फिर सहमति नहीं बन सकी है. किसान संगठनों ने 21 फरवरी से दिल्ली कूच की घोषणा कर दी है. इसे लेकर किसान तैयारियों में जुट चुके हैं. इस दौरान शंभू बॉर्डर पर प्रशासन की ओर से बनाई गई सीमेंट की दीवारों को तोड़ने को लेकर खास हथियार का प्रयोग किया जा सकता है. किसान नेता नवदीप जलबेड़ा पोकलेन मशीन (Poclain Machine) लेकर शंभू बॉर्डर पहुंच चुके हैं. पोकलेन मशीन की मदद से प्रशासन की ओर से सीमा पर लगाई गई सीमेंट की दीवारों को किसान हटाएंगे. किसानों का कहना है कि सरकार की नीयत में ही खोट है. सरकार किसान की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है. किसानों का कहना है कि सरकार 23 फसलों पर MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य का फॉर्मूला अपनाए.  सरकार के प्रस्ताव पर किसानों को किसी तरह का लाभ नहीं होने वाला है.

21 फरवरी को किसान करेंगे दिल्ली कूच 

RELATED POSTS

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

समस्या बढ़ाएगा कमजोर मानसून ,अल नीनो का असर पड़ेगा……………..

किसान नेता पढेर के अनुसार, हम 21 फरवरी को दिल्ली कूच करने वाले हैं. सरकार से आगे फिलहाल कोई बैठक नहीं होगी. मगर हम बातचीत को लेकर हमेशा तैयार हैं. डल्लेवाल के अनुसार, हमारी सरकार से ये अपील है की या तो हमारी मांगों को मान लिया जाए या फिर शांति से हमें दिल्ली में बैठने की मंजूरी मिले. हमारी सभी किसान भाइयो से अपील है कि वे हिंसा को न अपनाएं.

किसान और सरकार के बीच चौथे दौर की बात रविवार को हुई थी. किसान नेताओं और केंद्र सरकार के मंत्रियों के बीच वार्ता हुई थी. इस बैठक में कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय थे. इससे पहले केंद्र और किसानों के बीच 8, 12 और 15 फरवरी को वार्ता हुई थी. अब तक की सभी बैठकें बेनतीजा रही हैं. सरकार को ओर से चौथी बैठक में किसान को नया प्रस्ताव दिया गया. किसानों ने इन प्रस्तवाओं को खारिज कर दिया है.

जानें क्या हैं किसानों की मांग 

किसानों की सबसे बड़ी मांग है, एमएसपी पर कानूनी गारंटी की है. किसानों के अनुसार, सरकार एमएसपी पर कानून लेकर आए. किसान एमएसपी पर स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को तुरंत लागू करे. किसान संगठनों  का दावा है कि सरकार ने उनसे एमएसपी की गारंटी पर कानून को लाने का वादा किया था. मगर अब तक ऐसा नहीं हो सका. स्वामीनाथन आयोग ने किसानों को उनकी फसल लागत का डेढ़ गुना कीमत देने की सिफारिश की थी. आयोग की रिपोर्ट को आए हुए 18 साल का समय बीत चुका है. मगर एमएसपी पर सिफारिशों को अब तक लागू नहीं किया गया. किसानों के आंदोलन में उतरने की बढ़ी वजह भी यही है. इसके अलावा किसान पेंशन, कर्जमाफी, बिजली टैरिफ आदि को लेकर पीड़ित किसानों पर दर्ज केस वापस लेने की मांग भी कर रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

by UB India News
July 22, 2026
0

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच आज मंगलवार को किसान महापंचायत का भी ऐलान किया गया...

भविष्य के लिए वर्तमान को बचाइए………

समस्या बढ़ाएगा कमजोर मानसून ,अल नीनो का असर पड़ेगा……………..

by UB India News
June 29, 2026
0

केद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते सप्ताह आशंका जताई कि मानसून में देरी के कारण खरीफ फसलों की...

उपकरणों पर किसानों को 35 फीसदी अनुदान मिलेगा………………

उपकरणों पर किसानों को 35 फीसदी अनुदान मिलेगा………………

by UB India News
June 23, 2026
0

फलों को सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से पकाने के उपकरण पर सरकार किसानों को अनुदान देगी। कृषि मंत्री विजय कुमार...

बिहार : मानसून पर अल नीनो का दिखने लगा आरंभिक असर,

बिहार : मानसून पर अल नीनो का दिखने लगा आरंभिक असर,

by UB India News
June 23, 2026
0

अल नीनो का आरंभिक असर दिखने लगा है। मानसून का करंट 27 जिलों में विस्तार पाकर भी स्वाभाविक रूप से...

किसानों के चेहरे की खुशहाली ही बिहार की समृद्धि का द्वार खोलेगा:- मुख्यमंत्री

किसानों के चेहरे की खुशहाली ही बिहार की समृद्धि का द्वार खोलेगा:- मुख्यमंत्री

by UB India News
June 22, 2026
0

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी आज पटना स्थित बिहार क़ृषि प्रबंधन विस्तार प्रशिक्षण संस्थान (बामेती) सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Next Post
बिहार में मध्यावधि चुनाव नहीं होंगे…….

बिहार में मध्यावधि चुनाव नहीं होंगे.......

मणिपुर यौन हिंसा मामले पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- अगर सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो हम करेंगे

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में AAP की जीत, सुप्रीम कोर्ट ने रिटर्निंग ऑफिसर को धांधली का दोषी माना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend