ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दुनिया में सबसे खास है संभल का कल्कि धाम मंदिर, पीएम नरेंद्र मोदी किये शिलान्‍यास

UB India News by UB India News
February 20, 2024
in अध्यात्म
0
दुनिया में सबसे खास है संभल का कल्कि धाम मंदिर, पीएम नरेंद्र मोदी किये शिलान्‍यास
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज संभल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल्कि धाम मंदिर का शिलान्‍यास किये। यह मंदिर विष्‍णु के दसवें अवतार कल्कि को समर्पित है। जहां एक ओर इसके सियासी मायने भी हैं वहीं इस मंदिर से बहुत सी रहस्‍यमय बातें जुड़ी हैं। यह मंदिर उत्‍तर प्रदेश संभल के एंकरा कंबोह इलाके में बनने जा रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संभल में कल्कि धाम मंदिर का शिलान्‍यास किये। यह मंदिर संभल के एंकरा कंबोह इलाके में बनने जा रहा है। इस मंदिर को सफेद और भगवा रंग से सजाया जा रहा है। अयोध्‍या के भव्‍य राम मंदिर निर्माण के बाद यह मंदिर सबसे ज्‍यादा चर्चा में था। आचार्य प्रमोद कृष्‍णम श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्‍ट के अध्‍यक्ष हैं। पीएम मोदी उन्‍हीं के आमंत्रण पर आए थे । प्रमोद कृष्‍ण को हाल ही में कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों’ कर आरोप लगाकर छह साल के लिए पार्टी से निकाला है।

RELATED POSTS

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

लेकिन संभल और यहां बनने वाले कल्कि धाम मंदिर का अपना एक अलग रहस्‍य है। आइए इस रहस्‍य को जानने की कोशिश करते हैं।

पूरी दुनिया में अनोखा मंदिर

कल्कि मंदिर विष्‍णु के 10वें और आखिरी अवतार कल्कि को समर्पित है। सनातन धर्म में मान्‍यता है कि कलयुग के अंत में विष्‍णु भगवान कल्कि प्रकट होंगे। इस लिहाज से यह मंदिर दुनिया भर में अनोखा है क्‍योंकि जिस अवतार के लिए मंदिर बन रहा है अभी वह प्रकट ही नहीं हुआ है।

अयोध्‍या के राम मंदिर वाला पत्‍थर लगेगा

इस मंदिर में 10 गर्भगृह होंगे, इन दसों गर्भगृहों में अलग-अलग दस अवतार स्‍थापित होंगे। इस मंदिर की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इस मंदिर का निर्माण उसी गुलाबी पत्‍थर से किया जा रहा है जो अयोध्‍या के राम मंदिर और सोमनाथ मंदिर में इस्‍तेमाल हुआ है। इस मंदिर में भी स्‍टील या लोहे का इस्‍तेमाल नहीं होगा। यह मंदिर 5 एकड़ में बनेगा। इसे बनने में 5 साल लगेंगे।

कल्कि भगवान का सफेद घोड़ा

बन रहे नवीन मंदिर के पास स्थित कल्कि पीठ में एक सफेद रंग के घोड़े की भी मूर्ति लगी है। हिंदू धर्मशास्‍त्रों में कहा गया है कि कल्कि अवतार को भगवान शिव देवदत्‍त नाम का एक सफेद घोड़ा देंगे। इस सफेद घोड़े की मूर्ति के तीन पैर जमीन पर हैं और चौथा हवा में उठा है। लोगों का कहना है कि यह पैर धीरे-धीरे नीचे झुक रहा है। जिस दिन यह पूरा झुक जाएगा समझा जाएगा कि कल्कि का अवतार हो चुका है।

क्‍यों आ रहे हैं भगवान कल्कि?

सवाल उठता है कि आखिर कल्कि के रूप में भगवान विष्‍णु क्‍यों अवतार लेंगे। इस पर धर्म शास्‍त्रों में कहा गया है कि जब कलियुग अपने चरम पर होगा। पाप और अन्‍याय बहुत अधिक बढ़ जाएंगे तब उनके नाश के लिए कल्कि अवतार लेंगे। इस मंदिर की स्‍थापना के बारे में आचार्य प्रमोद कृष्‍णम ने करीब 18 साल पहले संकल्‍प लिया था। उन्‍होंने कहा था कि जहां भगवान कल्कि अवतार लेंगे वहां कल्कि धाम मंदिर बनाया जाएगा।

कल्कि धाम ट्रस्ट करा रहा है मंदिर का निर्माण

बता दें कि संभल में श्री कल्कि धाम मंदिर का निर्माण श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है. आचार्य प्रमोद कृष्णम इसके अध्यक्ष हैं. पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णण ने खुद पीएम मोदी को ये इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण देने पहुंचे थे. इस दौरान उनके कई बयान सुर्खियों में आए. उसके बाद कांग्रेस पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. आज होने वाले कार्यक्रम में कई संत, धार्मिक नेता और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्रम मोदी के अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ और कई बीजेपी नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

by UB India News
July 31, 2026
0

आज से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। ये भगवान शिव का प्रिय महीना है। आज गुरुवार को श्रवण...

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा……………..

by UB India News
July 20, 2026
0

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस पूछताछ में आरोपी मनीष यादव ने...

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना में इस्कॉन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक...

Next Post
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ग्राउंड-ब्रेकिंग समारोह में विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ग्राउंड-ब्रेकिंग समारोह में विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया

मणिपुर यौन हिंसा मामले पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- अगर सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो हम करेंगे

अदालत की निगरानी में संदेशखालि हिंसा की जांच से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, विशेषाधिकार समिति के नोटिस पर भी रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend