ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान चुनाव में धांधली पर अधिकारी के खुलासे से सियासत में भूचाल, गठित हुई उच्च स्तरीय जांच कमेटी

UB India News by UB India News
February 18, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
पाकिस्तान चुनाव में धांधली पर अधिकारी के खुलासे से सियासत में भूचाल, गठित हुई उच्च स्तरीय जांच कमेटी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान चुनाव में धांधली होने पर अधिकारी के खुलासे ने सियासत में भूचाल ला दिया है। बता दें कि पाकिस्तान के एक कमिश्नर ने प्रेसवार्ता करके दावा किया कि चुनाव में उनके सामने धांधली की गई थी। इतना ही नहीं, उन्हें हारे हुए उम्मीदवारों को 50 हजार मतों से जिताना पड़ा। यह कहकर कमिश्नर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद पीटीआई के कार्यकर्ता पाकिस्तान की सड़कों पर विरोध में उतर आए हैं। इमरान खान की ओर से शुरू से ही चुनाव में धांधली के आरोप लगाए जाते रहे हैं। लिहाजा अब पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग ने एक शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी की ओर से लगाए गए उन आरोपों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है।

यह कमेटी उन आरोपों की जांच करेगी, जिनमें कहा गया था कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के साथ रावलपिंडी में चुनाव में न्यायपालिका और निर्वाचन आयोग की शह पर धांधली की गई। रावलपिंडी के पूर्व आयुक्त लियाकत अली चट्ठा ने शनिवार को आरोप लगाया कि शहर में जो उम्मीदवार चुनाव हार रहे थे, उन्हें जिताया गया। उन्होंने दावा किया कि रावलपिंडी में 13 उम्मीदवारों को जबरदस्ती विजेता घोषित किया गया। उनका यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने आठ फरवरी को हुए आम चुनाव में धांधली और पार्टी को मिले जनादेश को छीने जाने के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू किया है।

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

रावलपिंडी के कमिश्नर ने धांधली की जिम्मेदारी लेकर दिया इस्तीफा

समाचारपत्र ‘डान’ में प्रकाशित एक खबर में रावलपिंडी के पूर्व आयुक्त ने कहा,‘‘ मैं इस गड़बड़ी की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और बता रहा हूं कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त और मुख्य न्यायाधीश इसमें पूरी तरह से शामिल हैं।’’ चट्ठा ने चुनाव परिणामों में हेर-फेर की ‘‘जिम्मेदारी’’ लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने चट्ठा द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ लगाए गए आरोपों को दृढ़ता से खारिज कर दिया है। ईसीपी ने आरोपों पर चर्चा के लिए एक आपातकालीन बैठक की और आरोपों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया।

मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान रजा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। उधर, रावलपिंडी के नवनियुक्त आयुक्त सैफ अनवर जप्पा ने आम चुनाव में अनियमितताओं के संबंध में पूर्व आयुक्त द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव में आयुक्त की भूमिका केवल समन्वय के लिए थी।

इमरान पर भड़की नवाज की पार्टी

पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (पीएमएल-एन) ने आठ फरवरी को हुए आम चुनाव में कथित ‘धांधली’ के मामले में अमेरिका से हस्तक्षेप करने की मांग को लेकर जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पार्टी की आलोचना की है। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन ने कहा, ‘यह पाकिस्तान की संप्रभुत्ता के खिलाफ है।’ पीएमएल-एन नेता मरियम औरंगजेब ने अमेरिका को आमंत्रित करने के लिए खान और उनकी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी को आड़े हाथ लिया।

इमरान ने अमेरिका से मांगी थी मदद

इमरान खान ने बृहस्पतिवार को अमेरिका को भेजे विशेष संदेश में कहा कि उसे भूमिका निभानी चाहिए और पाकिस्तान के आम चुनाव में हुई ‘धांधली’ के बारे में चिंता व्यक्त करनी चाहिए। एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की वेबसाइट पर शुक्रवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक मरियम ने पार्टी नेता अताउल्लाह तरार के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए खान की ओर से अमेरिका को देश के चुनावों में हस्तक्षेप करने के लिए आमंत्रित करने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल नहीं, हम गुलाम नहीं हैं! यह पाकिस्तान की संप्रभुता के खिलाफ है।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
कमलनाथ-नकुलनाथ के साथ कई नेता छोड़ेंगे कांग्रेस का हाथ, जाएंगे भाजपा के साथ !

कमलनाथ-नकुलनाथ के साथ कई नेता छोड़ेंगे कांग्रेस का हाथ, जाएंगे भाजपा के साथ !

लोकसभा चुनाव: राहुल गांधी की न्‍याय यात्रा पहुंचने के बाद साफ होगी अमेठी-रायबरेली की सियासी तस्वीर!

लोकसभा चुनाव: राहुल गांधी की न्‍याय यात्रा पहुंचने के बाद साफ होगी अमेठी-रायबरेली की सियासी तस्वीर!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend