ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया भाजपा ने क्यों तय किया 370 सीट का टारगेट?

UB India News by UB India News
February 18, 2024
in खास खबर
0
राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया भाजपा ने क्यों तय किया 370 सीट का टारगेट?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव पेश हो सकते हैं। राजनीतिक प्रस्ताव में मोदी सरकार की 10 साल की बड़ी उपलब्धियां गिनाते हुए 2024 चुनाव में लगातार तीसरी जीत का अपना रोड मैप पेश किया जाएगा। आर्थिक प्रस्ताव में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया जाएगा…

भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन की शुरुआत राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के साथ हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ संदेश दिया कि भाजपा के लिए इस लोकसभा चुनाव में 370 सीटें जीतने का लक्ष्य सिर्फ आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की श्रद्धांजलि होगी। दरअसल भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में कहा था कि एक देश में दो निशान, दो प्रधान और दो विधान नहीं चलेंगे। मुखर्जी ने यह नारा जम्मू-कश्मीर में दिया गया था। भाजपा अब 370 सीटों के टारगेट के जरिए यह संदेश भी दे रही है कि मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया है।

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि फर्स्ट टाइम वोटर को 2014 से पहले का भारत और 2014 के बाद के भारत में फर्क बताएं और उन्हें बताएं कि कैसे भारत का गौरव बढ़ा है। महिला वोटर हमारे लिए सिर्फ वोटर नहीं हैं। जिस तरह का काम पिछले 10 साल में हमारी सरकार ने किया है, वह देखते हुए माता-बहनों का आशीर्वाद हमें इस चुनाव में प्राप्त करना है, इसके लिए ज्यादा सक्रिय रहें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल पार्टी का उम्मीदवार होगा। पीएम ने इसी के साथ सभी से अपनी जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 10 साल की विकास यात्रा अभूतपूर्व यात्रा रही। उन्होंने कहा कि लोकसभा प्रवास योजना में 161 लोकसभा में 430 प्रवास केंद्रीय मंत्रियों के हुए। यानी एक लोकसभा में तीन प्रवास हुए। ये 161 सीटें वे हैं जो पिछले चुनाव में भाजपा हारी थी। नड्डा ने भरोसा जताया कि इसमें से ज्यादातर सीटें जीतने में हम कामयाब होंगे। आने वाले 100 दिन में भाजपा का कार्यकर्ता सीधे बूथ पर टारगेट करेगा और विकास की बातें हर वोटर तक ले जाने में सफल रहेगा।

राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव पेश होने की संभावना

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव पेश हो सकते हैं। राजनीतिक प्रस्ताव में मोदी सरकार की 10 साल की बड़ी उपलब्धियां गिनाते हुए 2024 चुनाव में लगातार तीसरी जीत का अपना रोड मैप पेश किया जाएगा। आर्थिक प्रस्ताव में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया जाएगा, जिसका एलान खुद प्रधानमंत्री कर चुके हैं। किसान आंदोलन को देखते हुए ये माना जा रहा है कि पीएम मोदी के किसानों के लिए अब तक किये कामों की चर्चा कर भविष्य में किसानों के लिए प्रस्तावित योजनाओं पर भी प्रस्ताव आ सकता है।

मंदिर निर्माण पर धन्यवाद प्रस्ताव भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में राम मंदिर निर्माण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव भी लाया जा सकता है। भाजपा राम मंदिर निर्माण का मुद्दा जन-जन तक पहुंचाना चाहती है, जिसके लिए प्रस्ताव लाया जाएगा। हाल ही में 3 राज्यों में पार्टी की जीत पर भी धन्यवाद प्रस्ताव आ सकता है।

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
सेना के लिए 85 हजार करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरी

सेना के लिए 85 हजार करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरी

लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त का बड़ा व्यान तैयारियां पूरी , हम तैयार है

लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त का बड़ा व्यान तैयारियां पूरी , हम तैयार है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend