ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

CPIML के विधायक मनोज मंजिल की विधानसभा सदस्यता रद्द

UB India News by UB India News
February 16, 2024
in अपराध, कम्युनिस्ट, पटना, भोजपुर
0
CPIML के विधायक मनोज मंजिल की विधानसभा सदस्यता रद्द
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आरा के एमपी/एमएलए अदालत द्वारा हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद सीपीआई (एमएल) विधायक मनोज मंजिल (Manoj Manzil) को बिहार विधानसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया है. इसकी अधिसूचना बिहार विधानसभा सचिवालय के द्वारा शुक्रवार को जारी की गई है.

भोजपुर के अगिआंव से भाकपा माले विधायक मनोज मंजिल की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। विधानसभा ने इस संबंध में शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उन पर ये एक्शन आरा कोर्ट से उम्र कैद की सजा मिलने के बाद ली गई है। नंद किशोर यादव के अध्यक्ष बनने के बाद उनका ये पहला फैसला है।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

दरअसल, 13 फरवरी को आरा के एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट ने विधायक मनोज मंजिल समेत 23 आरोपितों को मर्डर केस में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इस मामले में मनोज मंजिल समेत सभी दोषियों को उम्रकैद के साथ-साथ 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया था।

माले बोली- सामंती ताकतों के खिलाफ लड़ने की सजा मिल रही

इधर, मनोज मंजिल के सजा पर विधानसभा में माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने कहा था कि वे इस फैसले की निंदा करते हैं। मनोज मंजिल ने आरा में सामंती ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। इसी का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। ये फैसला आनन-फानन में सुनाया गाय है। सरकार को पहले इस केस की जांच करवानी चाहिए। मंजिल को गलत केस में सजा हुई है।

पहली बार विधायक बने थे मनोज मंजिल

विधानसभा चुनाव-2020 में आरा की अगिआंव विधानसभा सीट से मनोज मंजिल पहली बार विधायक बने थे। उनका कार्यकाल तीन साल से भी कम रहा। महबूब आलम कहते हैं कि विधायक बनने से पहले वे सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में आरा में एक्टिव थे। किसान आंदोलन से लेकर शिक्षा पर उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी है। इसी के आधार पर पार्टी की तरफ से उन्हें अगिआंव का कैंडिडेट बनाया गया था और वे जीतने में भी सफल रहे।

अब जानिए मर्डर केस की पूरी कहानी

ये मामला अगस्त 2015 में भोजपुर के बड़गांव में जय प्रकाश सिंह की हत्या का था। भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव में माले नेता सतीश यादव की हत्या हो गई थी। इस हत्या के एक हफ्ते बाद चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ पुल के समीप नहर किनारे से एक शव बरामद किया गया था।

एक हफ्ते बाद आरा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद जयप्रकाश सिंह के बेटे चंदन ने शव की शिनाख्त अपने पिता के रूप में की थी। इस मामले में जयप्रकाश सिंह के बेटे के बयान पर 24 नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसमें मनोज मंजिल का नाम भी शामिल था।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

Next Post
क्या नीतीश कुमार फिर आरजेडी से जुड़ने वाले हैं?

क्या नीतीश कुमार फिर आरजेडी से जुड़ने वाले हैं?

सासाराम में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर किया हमला

सासाराम में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर किया हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend