ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

किसान आंदोलन का आज चौथा दिन,

UB India News by UB India News
February 17, 2024
in कृषि
0
किसान आंदोलन का आज चौथा दिन,
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच का आज (16 फरवरी) चौथा दिन है। अंबाला में एक तैनात GRP के SI हीरालाल की मौत हो गई। इसकी वजह आंसू गैस के गोले से दम घुटना बताई जा रही है।

संयुक्त किसान मोर्चा और मजदूर संघ ने आज ग्रामीण भारत बंद बुलाया है। इसमें गांवों में दुकानें बंद करने और किसानों के खेतों में काम न करने को कहा गया है। हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में बाजार बंद हैं। रोडवेज की बसें नहीं चल रही हैं। राजस्थान में हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बंद का असर है। BKU (चढ़ूनी) के कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के कई टोल नाकों को 3 घंटे के लिए फ्री कराया।

RELATED POSTS

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

समस्या बढ़ाएगा कमजोर मानसून ,अल नीनो का असर पड़ेगा……………..

वहीं, गुरुवार 15 फरवरी को चंडीगढ़ में किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच तीसरे दौर की बातचीत ​भी बेनतीजा रही। बैठक देर रात में करीब साढ़े 5 घंटे चली। सूत्रों के अनुसार, सरकार ने एमएसपी पर कानून बनाने के लिए कमेटी बनाने का प्रस्ताव दिया, जिसमें किसान और सरकार दोनों के प्रतिनिधि होंगे। किसान नेता एमएसपी गारंटी पर अड़े रहे। मीटिंग में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल, नित्यानंद राय के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे।

अब रविवार 18 फरवरी शाम 6 बजे फिर से बैठक होगी। तब तक दोनों पक्षों ने शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया है।

केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच गुरुवार को हुई तीसरे दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही. पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर्स के रास्ते दिल्ली कूच (Farmer Protest) को लेकर तैयारियों के बीच तीन केंद्रीय मंत्रियों ने किसान नेताओं के साथ चंडीगढ़ में तीसरे दौर की बातचीत की. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इस बैठक में शामिल हुए. यह बैठक देर रात करीब डेढ़ बजे समाप्त हुई. हालांकि बैठक में किसानों की सभी मांगों पर एक बार फिर से कोई सहमति नहीं बन सकी. अब रविवार को एक बार फिर से चौथे दौर की बातचीत होगी. इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने आज यानी कि 16 फरवरी को भारत बंद (Farmer’s Bharat Bandh) का आह्वान किया है. ट्रक और ट्रेड यूनियन भी किसानों के भारत बंद में शामिल हैं. दिल्ली से लेकर पंजाब, हरियाणा और यूपी पर अलर्ट जारी कर दिया गया है.

किसानों का ‘भारत बंद’ आज

किसानों के भारत बंद को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए है. किसान संगठनों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया जा रहा है. आज किसानों के भारत बंद के दौरान शहरों की सभी दुकानें बंद रहेंगी. फलों और सब्जियों की खरीद-बेच पर प्रतिबंध रहेगा. प्राइवेट और सरकारी गाड़ियां भी सड़कों पर नहीं चल सकेंगी. एंबुलेंस जैसी जरूरी सेवाओं को ही बस इजाजत दी जाएगी. एग्जाम देने जाने वाले बच्चों की गाड़ियों और इमरजेंसी सेवाओं को भारत बंद के दौरान इजाजत रहेगी.भारत बंद को देखते हुए पुलिस की सुरक्षा भी काफी सख्त है.

केंद्र-किसानों की बैठक में क्या हुआ?

गुरुवार को बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मीडिया से कहा कि, किसानों संग उनकी बातचीत बहुत ही अच्छे माहौल में हुई, यह सकारात्मक रही. किसान संगठनों ने जिन विषयों पर ध्यान दिलाया है उस पर विस्तार से चर्चा करते हुए अगली मीटिंग रविवार शाम 6 बजे तय की गई है. इस दौरान हम समाधान ढूंढेंगे. बैठक में शामिल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया से कहा कि, एक हफ्ते में किसानों के साथ केंद्र सरकार की तीसरी मीटिंग के दौरान बहुत लंबी-चौड़ी बातचीत हुई. पंजाब का मुखिया होने के नाते अपने लोगों के लिए वह यहां पर आए. उन्होंने कहा कि, हर विषय पर विस्तृत बात हुई है, बहुत सकारात्मक बातचीत हुई है.

पंजाब के सीएम मान ने कहा कि, काफी विषयों पर सहमति बनी, बाकी पर भी बन जाएगी. हमने केंद्र सरकार से आश्वासन लिया है. हरियाणा सरकार से बात करो और शांति रखो. किसान संगठन से भी शांति रखने का आश्वासन लिया है, उन्होंने शांति रखी है. रविवार को अगली बैठक होगी. सीएम मान ने कहा कि, संगरूर, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में केंद्र सरकार ने इंटरनेट सेवा बंद करवा दी है. बच्चों के पेपर थे, ऑनलाइन पढ़ाई होती है. हमने उनसे पूछा कि आपने हमारे यहां इंटरनेट क्यों बंद किया, हमारे यहां आकर ड्रोन शेलिंग कर देता है, यह सब बर्ताव मत करो.

MSP पर फिर नहीं बनी सहमति

बैठक के बाद किसान नेता सरवन पंढेर ने कहा कि, उन्होंने सरकार से कहा है कि वे लोग मुद्दों पर चर्चा ही ना करते रह जाएं, समाधान भी निकालना चाहिए. तो उन्होंने समय की मांग की है. MSP पर काफी लंबी चर्चा चली है. किसान नेता ने कहा कि जिस तरह से सोशल मीडिया पेज बंद किया जा रहा है और इंटरनेट बंद किया जा रहा है. किसा नेता ने कहा कि जब हम लोग मिल रहे होते हैं और शांतिपूर्वक बोल रहे होते हैं तो हमारे ऊपर शेलिंग करते हो. अर्ध सैनिक बलों ने हमारे ऊपर जो भी कार्रवाई की हमने उसके बारे में भी बैठक में बताया.

“बातचीत के बीच नहीं रुकेगा आंदोलन”

किसान नेता पंढेर ने कहा कि, हम चाहेंगे कि आने वाले समय में सुखद हल निकले और टकराव से बचा जाए. सरकार से जो चर्चा हुई है, उस पर अपने साथियों से चर्चा करेंगे. उनसे ट्विटर अकाउंट खोले जाने की बात कही गई है. इसके साथ ही किसान नेता ने ये भी साफ कर दिया कि बातचीत के बीच आंदोलन नहीं रुकेगा. किसानों का दिल्ली जाने का कार्यक्रम जारी है. पंढेर ने कहा कि कुछ चैनल हमारी तस्वीर बिगाड़ रहे हैं और प्रोपोगंडा कर रहे हैं, उनको ऐसा नहीं करना चाहिए. अभी हमारी बातचीत चल रही है इसलिए अभी कोई नतीजा नहीं निकाला जा सकता. वहीं जगजीत डल्लेवाल ने कहा कि, हमारी तरफ़ से अभी सीजफायर है.

सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार और किसानों की बैठक में MSP पर अब भी पेंच फंसा है. किसान MSP के मुद्दे पर समझौते को तैयार नहीं हैं. MSP पर किसानों और केंद्र सरकार के बीच सहमति नहीं बन पा रही है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

by UB India News
July 22, 2026
0

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच आज मंगलवार को किसान महापंचायत का भी ऐलान किया गया...

भविष्य के लिए वर्तमान को बचाइए………

समस्या बढ़ाएगा कमजोर मानसून ,अल नीनो का असर पड़ेगा……………..

by UB India News
June 29, 2026
0

केद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते सप्ताह आशंका जताई कि मानसून में देरी के कारण खरीफ फसलों की...

उपकरणों पर किसानों को 35 फीसदी अनुदान मिलेगा………………

उपकरणों पर किसानों को 35 फीसदी अनुदान मिलेगा………………

by UB India News
June 23, 2026
0

फलों को सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से पकाने के उपकरण पर सरकार किसानों को अनुदान देगी। कृषि मंत्री विजय कुमार...

बिहार : मानसून पर अल नीनो का दिखने लगा आरंभिक असर,

बिहार : मानसून पर अल नीनो का दिखने लगा आरंभिक असर,

by UB India News
June 23, 2026
0

अल नीनो का आरंभिक असर दिखने लगा है। मानसून का करंट 27 जिलों में विस्तार पाकर भी स्वाभाविक रूप से...

किसानों के चेहरे की खुशहाली ही बिहार की समृद्धि का द्वार खोलेगा:- मुख्यमंत्री

किसानों के चेहरे की खुशहाली ही बिहार की समृद्धि का द्वार खोलेगा:- मुख्यमंत्री

by UB India News
June 22, 2026
0

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी आज पटना स्थित बिहार क़ृषि प्रबंधन विस्तार प्रशिक्षण संस्थान (बामेती) सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Next Post
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली के मामले में सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली के मामले में सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग

राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार के सासाराम में आज , तेजस्वी यादव का मिला साथ , दोनों ने किया 4 किमी किया रोड शो

राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार के सासाराम में आज , तेजस्वी यादव का मिला साथ , दोनों ने किया 4 किमी किया रोड शो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend