ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज 30 जनवरी का इतिहास

UB India News by UB India News
January 29, 2024
in आज का इतिहास
0
आज 29 जनवरी का इतिहास
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

30 जनवरी 2024 ईस्वी वर्ष का 30वाँ दिन 335 दिन शेष है। माघ मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी प्रातः 08:54 तक बाद पंचमी तिथि उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र अतिगण्ड योग 30 जनवरी 2024 दिन मंगलवार विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शुभकृत् संवत्सर) के साथ आप सभी का दिन शुभ मंगलमय हो ।

आज शहीद दिवस एवं विश्व कुष्ठ रोग दिवस है । आज का दिन राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्य तिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है ।

RELATED POSTS

आज 14 मई 2026 का इतिहास

देश का बंटवारा और सांप्रदायिक दंगों का दंश, 10 लाख लोगों की मौत, 1.5 करोड़ बेघर, 50 हजार रेप… 14 अगस्त 1947 की दर्दभरी कहानियां…….

इतिहास की बात करे तो जनवरी का महीना जाते जाते देश को एक बड़ा जख्म दे गया। 30 जनवरी 1948 का दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों जैसा ही था, लेकिन शाम होते होते यह इतिहास में सबसे दुखद दिनों में शुमार हो गया। दरअसल 30 जनवरी 1948 की शाम को नाथूराम गोडसे ने गांधी जी की जान ले ली थी।
विडम्बना देखिए कि अहिंसा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाकर अंग्रेजों को देश से बाहर का रास्ता दिखाने वाले महात्मा गांधी खुद हिंसा का शिकार हुए। वह उस दिन भी रोज की तरह शाम की प्रार्थना के लिए जा रहे थे। उसी समय गोडसे ने उन्हें बहुत करीब से गोली मारी और साबरमती का संत ‘हे राम’ कहकर दुनिया से विदा हो गया। अपने जीवनकाल में अपने विचारों और सिद्धांतों के कारण चर्चित रहे मोहन दास करमचंद गांधी का नाम दुनियाभर में सम्मान से लिया जाता है।
आज हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का 75वाँ शहादत दिवस है ।
दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित एक वैज्ञानिक ने बापु के बारे में कहा था ” आने वाली नस्लें शायद ही यकीन करे कि हाड़-मांस से बना हुआ कोई ऐसा व्यक्ति भी इस धरती पर चलता-फिरता था।
आज धरती के महान आत्माओं में एक इस महान पुण्यात्मा की शहादत दिवस पर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि ।

भारत में प्रत्येक वर्ष महात्मा गांधी की पुण्य तिथि को ‘विश्व कुष्ठ रोग दिवस’ मनाया जाता है। इस दिन को फ्रांसीसी मानवीय राउल फोलेरो ने गांधीजी को श्रद्धांजलि देने के लिए चुना था, जिन्होंने कुष्ठ रोगो से पीड़ित लोगों की सहायता की थी। यह दिवस शीघ्रातिशीघ्र रोग उन्मूलन/निवारण के लिए प्रयास बढ़ाने और प्रतिबद्धता नवीकृत करने का अवसर प्रदान करता है। यह बच्चों में कुष्ठ रोग से संबंधित विकलांगों के शून्य मामलों के लक्ष्य पर केंद्रित है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए रोग का जल्दी पता लगाने के साथ-साथ कुष्ठ संचारण रोकने के लिए हस्तक्षेप को मज़बूत बनाना महत्वपूर्ण केंद्र है। कुष्ठ रोग को ‘हैनसेन रोग’ के नाम से भी जाना जाता है। ब्राजील, इंडोनेशिया और भारत इस रोग के उच्च बोझ वाले देश हैं। कुष्ठ रोग उपचार योग्य है तथा प्रारंभिक अवस्था में उपचार विकलांगता को रोक सकता है।

आज 30 जनवरी है हिंदी साहित्य में आज का दिन दो महापुरुषों के नाम पर अंकित है । हिन्दी साहित्य के छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक कवि, नाटकार, कथाकार, उपन्यासकार निबन्धकार जयशंकर प्रसाद जी की आज जयंती है वही सरल भाषा और ओजपूर्ण भावनाओं के अनूठे हिन्दी रचनाकार माखन लाल चतुर्वेदी जी की पुण्यतिथि है । दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि ।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आज 14 मई 2026 का इतिहास

आज 14 मई 2026 का इतिहास

by UB India News
May 13, 2026
0

आज 14 मई इतिहास के झरोखे को खोले तो अनगिनत रंग भरे बदल तैरते नजर आएंगे । इसी झरोखे में...

देश का बंटवारा और सांप्रदायिक दंगों का दंश, 10 लाख लोगों की मौत, 1.5 करोड़ बेघर, 50 हजार रेप… 14 अगस्त 1947 की दर्दभरी कहानियां…….

देश का बंटवारा और सांप्रदायिक दंगों का दंश, 10 लाख लोगों की मौत, 1.5 करोड़ बेघर, 50 हजार रेप… 14 अगस्त 1947 की दर्दभरी कहानियां…….

by UB India News
August 15, 2025
0

14 अगस्त 1947 एक ऐसी तारीख है जिसे भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास में कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसी दिन...

आज 29 जनवरी का इतिहास

आज 5 फरवरी का इतिहास

by UB India News
February 4, 2024
0

आज 5 फरवरी 2024 ईस्वी वर्ष का 36वाँ दिन 329 दिन शेष है। माघ मास के कृष्णपक्ष की दशमी संध्या...

आज 29 जनवरी का इतिहास

आज 4 फरवरी का इतिहास

by UB India News
February 3, 2024
0

आज 4 फरवरी 2024 ईस्वी वर्ष का 35वाँ दिन 330 दिन शेष है। माघ मास के कृष्णपक्ष की नवमी संध्या...

आज 29 जनवरी का इतिहास

आज 3 फरवरी का इतिहास

by UB India News
February 2, 2024
0

आज 3 फरवरी 2024 ईस्वी वर्ष का 34वाँ दिन 331 दिन शेष है। माघ मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी संध्या...

Next Post
सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की 16 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की 16 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक व्यक्ति नहीं बल्कि संस्थान है : JMM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक व्यक्ति नहीं बल्कि संस्थान है : JMM

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend