ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बदली सरकार… शुरू हो गया पोस्टर वार, RJD के खिलाफ लिखा गया- ‘डूबता बिहार… उड़ता परिवार’

UB India News by UB India News
January 29, 2024
in पटना, बिहार
0
बदली सरकार… शुरू हो गया पोस्टर वार, RJD के खिलाफ लिखा गया- ‘डूबता बिहार… उड़ता परिवार’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में सरकार बदली और राजधानी पटना में पोस्टर वार शुरू हो गया है. एक तरफ आरजेडी सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को घेरने के प्रयास में जुटी है और अपने काम का क्रेडिट ले रही है तो वहीं एनडीए की ओर से भी पोस्टर के जरिए वार किए जा रहे हैं. रविवार (28 जनवरी) की शाम राजभवन में शपथ ग्रहण हुआ तो देर रात शहर को भी पोस्टर से पाट दिया गया. पटना के पुनाइचाक, हाईकोर्ट मोड़, इनकम टैक्स गोलंबर और डाक बंगला चौराहे पर बड़े-बड़े पोस्टर लगाकर लालू परिवार पर हमला किया गया है.

इस पोस्टर में लालू परिवार की कुछ पुरानी तस्वीरें लगाई गई हैं जो 1974 के आंदोलन के आसपास की हैं. उस वक्त लालू परिवार एक छोटे क्वार्टर में रहता था. लालू परिवार की स्थिति काफी ठीक नहीं थी. तस्वीरों में दिख रहा है कि राबड़ी देवी अपनी बेटियों के साथ कुछ-कुछ काम कर रही हैं तो लालू प्रसाद यादव चौकी पर बैठकर अपने बच्चों को गोद में लिए हुए हैं. एक तस्वीर वर्तमान स्थिति की भी लगाई गई है जिसमें तेजस्वी यादव केक काट रहे हैं. साथ में एक आलीशान भवन की तस्वीर लगाई गई है. पोस्टर के बीच में लिखा गया है “फर्श से अर्श तक”. इस तस्वीर में सबसे ऊपर लिखा गया है, “चिंता बिहार का नहीं परिवार का, डूबता बिहार उड़ता परिवार.”

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

पोस्टर पर लगाने वाले का जिक्र नहीं

हालांकि पोस्टर किस पार्टी ने लगाया है इसका जिक्र नहीं किया गया है. इस पोस्टर के जरिए यह दिखाने का प्रयास किया गया है कि लालू प्रसाद यादव ने शुरू से अपने परिवार को आगे बढ़ाने का काम किया है. यही वजह है कि लालू पर परिवारवाद को लेकर हमले किए जाते हैं. बीते 24 जनवरी को नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर कहा था कि कर्पूरी ठाकुर ने कभी अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया. उन्हीं के आदर्शों पर वह चल रहे हैं. उन्होंने भी अपने परिवार को नहीं बढ़ाया है, लेकिन कुछ लोग तो परिवार को ही बढ़ाने में लगे रहते हैं.

बता दें कि नीतीश कुमार के इस बयान के बाद बिहार में सियासी भूचाल भी आया था और लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार का नाम लिए बिना एक्स पर एक के बाद एक कई पोस्ट करके हमला भी किया था. हालांकि कुछ घंटे बाद रोहिणी आचार्य ने उस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को मिलेंगे कई सवालों के जवाब!

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की गिनती जैसे जैसे आगे बढ़ेगी वैसे वैसे कई सवाल के जवाब मिलते जायेंगे। किसने किसके वोट...

Next Post
2024 चुनाव के लिए आज बेंगलूर में एजेंडा तय करेगा विपक्ष ……….

महागठबंधन में सीट शेयरिंग फैक्टर ने पैदा किया था संकट !

विपक्ष बनाम NDA……

2024 में BJP-मोदी से INDIA कैसे लेगा लोहा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend