ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

2024 में BJP-मोदी से INDIA कैसे लेगा लोहा?

UB India News by UB India News
January 29, 2024
in Lokshbha2024
0
विपक्ष बनाम NDA……

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में हुए नाटकीय सियासी उलटफेर के साथ वहां विपक्षी गठजोड़ ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के साथ भी खेला होता दिखा है. रविवार (28 जनवरी, 2024) को महागठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री के नाते न सिर्फ जेडी(यू) चीफ नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया बल्कि यह दावा भी किया कि ‘इंडिया’ गठजोड़ में भी स्थितियां ठीक नहीं हैं. उनकी पार्टी के सीनियर प्रवक्ता केसी त्यागी ने बताया कि बिहार में इंडिया की टूट के पीछे कांग्रेस जिम्मेदार है और कांग्रेसी सिर्फ खुद को मजबूत करने में लगे थे.

वैसे, बिहार के अलावा देश के कुछ और सूबे भी हैं जहां की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों से संकेत मिले कि इंडिया गठबंधन की आगे की राह इतनी भी आसान नहीं है. साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लोहा लेने के लिए बने विपक्षियों के इस अलायंस में कई नेताओं की महात्वाकांक्षाएं और अलग-अलग रणनीतियों के चलते आंतरिक कलह की कलई धीरे-धीरे खुलती दिखी है, जिसकी जड़ें कथित तौर पर जुलाई 2023 से विवादों के रूप में पनपने लगीं थीं. आइए, जानते हैं कि कौन-कौन से प्रदेशों में इंडिया ब्लॉक के लिए चीजें नासूर बन सकती हैं:

West Bengal में ‘एकला चलो रे…’ की राह पर ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की चीफ ममता बनर्जी साफ कर चुकी हैं कि टीएमसी वहां सभी 42 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी. वह इसके अलावा सीट शेयरिंग समेत कुछ और मसलों को लेकर इंडिया ब्लॉक में आगे बात न बढ़ने को लेकर भी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं. टीएमसी की ओर से यह भी कहा गया कि उसने 210 दिन तक इंतजार (गठजोड़ की पहली बैठक 23 जून 2023 से लेकर) किया है. इतना ही नहीं, टीएमसी और कांग्रेस के बीच बंगाल में दरारें तब दिखीं जब कांग्रेस की न्याय यात्रा की वहां एंट्री होने वाली थी.

Assam में बातचीत यूं हो गई थी ठप

वहीं, नॉर्थ ईस्ट के असम में इंडिया ब्लॉक के तहत 15 दल आते हैं. हालांकि, बंगाल सीएम के कांग्रेस के साथ तनाव के बाद गठबंधन में वार्तालाप ठप हो गई थी. टीएमसी नेताओं ने सहयोगियों के साथ वाली राहुल की संयुक्त बैठक भी छोड़ दी थी और ऐसा तब हुआ था जब उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम से गुजरी थी.

Punjab में AAP ने दिखाया दम, बोले- अकेले ही काफी

उधर, आप शासित पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 24 जनवरी को ऐलान किया था कि उनका दल भी राज्य की सारी 13 लोकसभा सीटों पर अकेला चुनाव लड़ेगा, जबकि सूबे में कांग्रेस की इकाई ने गठबंधन का विरोध किया था. इस बीच, आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पार्टी हरियाणा में 90 विधानसभा सीट पर आप अकेले चुनावी ताल ठोंकेगी. वह सूबे की सिर्फ 10 सीटों पर इंडिया ब्लॉक के साथ अलायंस में रहेगी.

Kerala में क्या बनता नजर आया सियासी समीकरण?

दक्षिण भारतीय सूबे केरल में इंडिया ब्लॉक का सीमित खिंचाव दिखा. ऐसा शायद इसलिए भी हुआ क्योंकि वहां कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ और सीपीएम के नेतृत्व वाले एलडीएफ (सूबे में यही प्रबल सियासी गठजोड़ है) में कथित पुरानी रंजिश है. बीजेपी इन दोनों में से किसी भी गठबंधन को फौरी चुनावी नुकसान पहुंचाते नहीं दिख रही इस लिहाज से इंडिया ब्लॉक का असर कम ही मालूम पड़ता है.

UP में SP अंदरखाने में उठती नजर आई थीं आवाजें

उत्तर प्रदेश में भी सीट शेयरिंग के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी (सपा) में कांग्रेस के कथित इत्मीनान वाले रवैये को लेकर आवाजें उठती नजर आईं. ऐसा बताया गया कि कांग्रेस ने 30 लोकसभा सीटों पर कैंडिडेट उतारने पर चर्चा की और अखिलेश यादव के ऐलान (शुरुआती तौर पर 11 सीटें देने से जुड़े) पर उसे अभी जवाब देना है. इस बीच, जिस राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) को सपा से सात सीटें मिली थीं, उसने भी गठबंधन के साझेदार से अधिक सीटों की मांग की है.

Maharshtra में हुई मीटिंग मगर न निकला कुछ हल!

महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग के मसले पर पिछले हफ्ते शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट), कांग्रेस और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के गुट की बैठक हुई थी लेकिन वह बेनतीजा साबित हुई. हालांकि, इस सबके बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया था कि इंडिया के घटकों को एकजुट रखने के प्रयास फिलहाल जारी हैं. अगर लोकतंत्र को जीवित रखना है तो विपक्षियों को एकजुट होना होगा. उनके प्रयास इसी दिशा में हैं.

‘INDIA’ का अंतिम संस्कार हो चुका है- आचार्य प्रमोद

इस बीच, सोमवार (29 जनवरी, 2024) को कांग्रेस का समर्थन करने वाले आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इंडिया गठजोड़ की मौजूदा स्थिति को लेकर कहा- यह अलायंस जब से बना है तब से ही गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो गया. तरह-तरह के वायरस इसमें आ गया और फिर आईसीयू में आकर वेंटिलेटर पर चला गया और आगे नीतीश कुमार ने इसका पटना में अंतिम संस्कार कर दिया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
UGC के ड्राफ्ट की गाइडलाइन पर कांग्रेस को असहमति

UGC के ड्राफ्ट की गाइडलाइन पर कांग्रेस को असहमति

आज 23 फरवरी सन् 2023 का पंचांग

आज 30 जनवरी का पञ्चांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend