ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज लोग सिर्फ अपने परिवार को ही बढ़ाते रहते हैं, मैंने कभी नहीं बढ़ाया

UB India News by UB India News
January 25, 2024
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
आज लोग सिर्फ अपने परिवार को ही बढ़ाते रहते हैं, मैंने कभी नहीं बढ़ाया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जननायक कर्पूरी ठाकुर की शताब्दी जयंती के अवसर पर नीतीश कुमार ने पटना के वेटेनरी कॉलेज ग्राउंड में लोगों को संबोधित करते हुए परिवारवाद पर बड़ा हमला किया है. नीतीश कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी ने कभी अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया. लेकिन, आज लोग सिर्फ अपने परिवार को ही बढ़ाते रहते हैं. मैंने भी कभी अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया है.

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि आजकल लोग अपने बेटे को नेता बना देते हैं. बेटा अपने आप को बड़ा नेता बोलता है. बड़ी-बड़ी बातें बोलता है. लेकिन कर्पूरी ठाकुर जी ने कभी भी अपने बेटे को अपने पद का लाभ नहीं दिलाया. उन्होंने अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया. लेकिन, आज लोग कुछ भी बोलते रहते हैं. हालांकि उन्हें बोलने दीजिये हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है.

RELATED POSTS

क्या शराबबंदी कानून पर नीतीश के अगेंस्ट स्टैंड लेंगे सम्राट चौधरी?

बिहार में डस्टबिन घोटाला!

प्रधानमंत्री जी ने मुझे फोन नहीं किया

इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जा रहा है, हम लोग शुरू से ही इसकी मांग कर रहे थे. हमने केंद्र की सरकार से आग्रह किया था और मिला भी था. आज कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने की घोषणा हुई इसके लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री जी को बधाई देता हूं. हालांकि प्रधानमंत्री जी ने रामनाथ ठाकुर जी को फोन किया, मुझे फोन नहीं किया लेकिन जिस कारण से भी केंद्र सरकार ने कर्पूरी ठाकुर जी को सम्मान दिया. इसके लिए बधाई. प्रधानमंत्री जी को बधाई.

CM नीतीश कुमार ने की एक और मांग

वहीं इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने हमारी एक मांग तो मान ली वहीं अब बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग भी मान लें यह उम्मीद है. नीतीश कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने शराबबंदी किया था पिछड़ा और अति पिछड़ा के लिए कई काम किए थे.लेकिन, फिर भी उन्हें हटाया गया. वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि देशभर में आरक्षण के दायरे को बढ़ाया जाना चाहिए. इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि जेडीयू कभी भी परिवारवाद का समर्थन नहीं करती है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

क्या शराबबंदी कानून पर नीतीश के अगेंस्ट स्टैंड लेंगे सम्राट चौधरी?

by UB India News
August 12, 2026
0

नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनोमिक रिसर्च (NCAER) लाख सिफारिश करे कि पूर्ण शराबबंदी कानून को खत्म कर बिहार सरकार को...

बिहार में डस्टबिन घोटाला!

बिहार में डस्टबिन घोटाला!

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार में डस्टबिन खरीद हुई है। कितने की हुई है। कितनी राशि भुगतान की गई है। इसे लेकर लालू प्रसाद...

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

by UB India News
August 12, 2026
0

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा...

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार मौसमः बिजली गिरने से 12 की मौत, चंपारण-पूर्णिया समेत 18 जिलों में आज अलर्ट

by UB India News
August 12, 2026
0

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण बिहार में आज यानी बुधवार भोजपुर, बक्सर,...

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 12, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Next Post
भाजपा की बिहार में विपक्ष के ‘मंडल’ की धार को कुंद करने की कवायद

भाजपा की बिहार में विपक्ष के 'मंडल' की धार को कुंद करने की कवायद

पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का आज जयपुर में रोड शो , हैरिटेज संरक्षण का देंगे संदेश

पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का आज जयपुर में रोड शो , हैरिटेज संरक्षण का देंगे संदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend