ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का आज जयपुर में रोड शो , हैरिटेज संरक्षण का देंगे संदेश

UB India News by UB India News
January 26, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का आज जयपुर में रोड शो , हैरिटेज संरक्षण का देंगे संदेश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 25 जनवरी को राजस्थान के जयपुर आएंगे. वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जयपुर के पर्टयन स्थल घूमेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रपति मैक्रों का जयपुर के परकोटा में रोड शो भी होगा. यह रोड शो 1.75 किलोमीटर का होगा. रोड शो शाम 6 बजे जंतर-मंतर से शुरू होगा. उसके बाद दोनों राष्ट्र प्रमुख सवा छह बजे त्रिपोलिया बाजार होते हुए हवा महल पहुंचेंगे. यहां वे कुछ रुककर चाय पिएंगे और फिर खरीदारी करेंगे. उसके बाद ये रोड शो बड़ी चौपड़ जौहरी बाजार होते हुए सांगानेरी गेट पहुंचेगा. यहां शाम 6:25 बजे रोड शो खत्म‌ होगा.

रोड शो के दौरान हर पोइंट पर सड़क के दोनों ओर बीजेपी कार्यकर्ता होंगे. वे पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत करेंगे. इस रोड शो के जरिये दोनों राष्ट्र प्रमुखदुनिया को हैरिटेज संरक्षण का संदेश देंगे. जयपुर का परकोटा यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल है. फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों दोपहर 2:30 बजे विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद वे जयपुर एयरपोर्ट से दोपहर 2:45 बजे रवाना होकर 3:15 बजे आमेर फोर्ट पहुंचेंगे. वे करीब 2 घंटे आमेर फोर्ट रुकेंगे. यहां उनके स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. इसके बाद वे शाम 5:15 बजे आमेर फोर्ट से रवाना होंगे और जंतर-मंतर पहुंचेंगे.

RELATED POSTS

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

ये है दोनों राष्ट्र प्रमुखों का शेड्यूल
दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 4:35 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वे विशेष विमान से यहां आएंगे. एयरपोर्ट से निकलकर वे शाम 5 बजे सिटी पैलेस पहुंचेंगे. इसके बाद वे शाम 5:20 बजे सिटी पैलेस से जंतर मंतर पहुंचेंगे. राष्ट्रपति मैक्रों शाम 5:30 बजे जंतर मंतर पहुंचेंगे. वे यहां पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे. करीब आधे घंटे रुकने के बाद पीएम मोदी उन्हें जंतर मंतर दिखाएंगे. इसके बाद शाम 6 बजे से रोड शो शुरू होगा. यह जंतर-मंतर से शुरू होगा. दोनों राष्ट्र प्रमुख 6:35 बजे हवा महल से रवाना होकर शाम 6:45 बजे होटल रामबाग पैलेस पहुंचेंगे. हवा महल से अल्बर्ट हॉल के सामने से निकलते हुए दोनों होटल रामबाग पैलेस जाएंगे. यहां दोनों डिनर करेंगे. रात करीब 8:25 बजे दोनों रामबाग पैलेस से रवाना होकर रात 8:50 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

by UB India News
August 12, 2026
0

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत हो चुकी है. ये दावा पाकिस्तान के पत्रकार ने किया...

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

by UB India News
August 11, 2026
0

सीरिया की एक अदालत ने देश के पूर्व शासक बशर अल-असद को मौत की सजा सुना दी है. इस अदालत...

अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग का आज 23वां दिन , ट्रंप ने ईरान को पावर प्लांट तबाह करने की धमकी…………….

ट्रंप की गाजा शांति योजना पर घमासान…………

by UB India News
August 10, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के एक पुराने लेख के अंश 'ट्रुथ सोशल' पर साझा...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

ट्रंप ने क्यों रोके हमले ,तो खत्म होने वाला है पश्चिम एशिया में युद्ध…………

by UB India News
August 4, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके और इस्राइल के बीच अब ईरान पर हमले रोकने पर सहमति...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

Next Post
अयोध्या में आस्था का सैलाब , दो दिन में 7.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन ,आज तीसरे दिन भी वही सिलसिला जारी

अयोध्या में आस्था का सैलाब , दो दिन में 7.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन ,आज तीसरे दिन भी वही सिलसिला जारी

एक देश, एक चुनाव: दुविधा में विपक्ष

ममता का तेवर-आप की नियत नीतीश पर संसय के बीच गठबंधन की गांठ सुलझने की बजाय उलझती जा रही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend