ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नहीं थम रही ठंड की मार, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

UB India News by UB India News
January 25, 2024
in खास खबर, पटना, स्वास्थ
0
नहीं थम रही ठंड की मार, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली एनसीआर समेत लगभग पूरे उत्तर भारत में ठंड और कोहरे के कारण लोगों की हालत खराब है। रेल, विमान समेत तमाम परिवहन भी इसके कारण देरी से चल रहे हैं। राहत पाने के लिए जगह-जगह पर लोगों को अलाव जलाकर बैठे देखा जा रहा है। दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों की सुबह तो बारिश की बूंदाबांदी के साथ हुई है। आइए जानते हैं कि आज के मौसम को लेकर क्या है मौसम विभाग का अपडेट।

दिल्ली-एनसीआर में गिरा पारा
बुधवार की सुबह बूंदाबांदी के बाद दिल्ली एनसीआर का पारा और अधिक गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी एनसीआर क्षेत्र में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, घना कोहरा छाए रहने का भी अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो दिनों तक दिल्ली एनसीआर में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है। बुधवार को यहां का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तो वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।

RELATED POSTS

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

यूपी का क्या रहेगा हाल?
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है लेकिन न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी लखनऊ में अगले दो दिन भीषण ठंड और कोहरा देखने को मिल सकता है। हालांकि, शुक्रवार से मौसम में बदलाव की उम्मीद है। लखनऊ, अयोध्या और कानपुर समेत राज्य के करीब 40 जिलों में कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

बिहार में घने कोहरे का अलर्ट
जनवरी महीना खत्म होने को है लेकिन बिहार में अभी भी कंपाने वाली ठंड देखने को मिल रही है। पटना का तापमान शिमला से भी कम मापा गया है। मौसम विभाग ने राज्य नें घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से बिहार में 28 जनवरी तक के लिए कोल्ड वेव को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अन्य राज्यों का क्या है हाल?
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्‍थान और उत्‍तरी मध्‍य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बुधवार को कोहरा छाया रहेगा। अपडेट के मुताबिक आने वाले 5 दिनों तक इन क्षेत्रों में राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए कोल्ड डे’ और ‘सीवियर कोल्ड डे’ का अलर्ट जारी किया है।

बिहार में ठंड से राहत नहीं, कोहरे में घिरे जिले:3.7 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका रहा सबसे ठंडा; पटना में स्कूल 25 तक बंद

बिहार में बर्फीली के चलते 10 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश में अधिकतर जिलों में बुधवार को काफी घना कोहरा है। सुबह नौ बजे तक 100 मीटर तक की विजिबिलिटी रही। दो दिन से धूप भी नहीं निकल रही है।

लोगों को सड़क पर वाहनों की हेडलाइट जलाकर जाना पड़ा। कोहरे की मार ट्रेन और फ्लाइट्स पर पड़ी है। कई ट्रेनें 14 घंटे की देरी से चल रही हैं। यही हाल फ्लाइट्स का है। साढ़े दस बजे तक एक भी फ्लाइट पटना में नहीं उतरी थी। पटना में 25 जनवरी तक आठवीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य भर में अगले पांच दिनों तक कमोबेश इसी तरह का मौसम रहेगा। बुधवार को भी राज्य के उत्तर, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य भागों के कुछ स्थानों में कोल्ड डे होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के दौरान बांका जिला सबसे ठंडा रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में रहा।

इन जिलों में कोल्ड डे और कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने पटना, शेखपुरा, नवादा, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, गया, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, औरंगाबाद रोहतास, बक्सर और कैमूर में घने स्तर के कोहरे के साथ ही शीत दिवस (कोल्ड डे) को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वही इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में शीत दिवस को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

पटना में स्कूल 25 तक बंद

पटना में पिछले कुछ दिनों से शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में है। लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए पटना जिला प्रशासन की ओर से नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के स्कूल की छुट्टियों को बढ़ाकर अब 25 जनवरी तक कर दी गई है। इससे पहले स्कूल आज यानी एक 23 जनवरी तक बंद थे।

पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर की ओर से इस संबंध में आज मंगलवार को आदेश जारी कर दिया गया था। वही अगर दिए गए आदेश का पालन नहीं किया जाता है तो मनमानी करने वाले स्कूल व शिक्षण संस्थानों पर कार्रवाई की जाएगी। ठंड को लेकर किसी भी स्थिति में स्कूल निर्धारित समय से पहले और बाद में नहीं चलेंगे।

पिछले 24 घंटे के दौरान कैसा रहा प्रदेश का मौसम

मंगलवार को पटना में अधिक ठंड महसूस हुई। सुबह में घना कुहासा रहा और दिन में धूप के दर्शन नहीं हुए। पहली बार पटना का अधिकतम तापमान लुढ़क कर 13.3 डिग्री पहुंच गया। इसके अलावा मुजफ्फरपुर, जमुई, बक्सर, वैशाली, जीरादेई और पूसा में भी सीवियर कोल्ड डे जैसी स्थिति रही।

दुरंतो, तेजस राजधानी जैसी ट्रेनें 14 घंटे देरी से चल रही हैं

बुधवार को भी दर्जन भर ट्रेनें लेट हैं। दुरंतो, महानंदा, विक्रमशीला और तेजस राजधानी एक्सप्रेस रिकॉर्ड लेट है। ये ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 14-14 घंटे लेट हैं। वहीं, दिल्ली से रोज आने वाली ट्रेनों की टाइमिंग में सुधार नहीं हुआ है। नई दिल्ली इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस, नई दिल्ली राजेंद्र नगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से मंगलवार की तरह ही घंटों लेट है। इसके अलावा विभूति एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस भी काफी डिले है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 11, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

by UB India News
August 11, 2026
0

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों...

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

by UB India News
August 11, 2026
0

सीरिया की एक अदालत ने देश के पूर्व शासक बशर अल-असद को मौत की सजा सुना दी है. इस अदालत...

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..

by UB India News
August 11, 2026
0

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हुई है। कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के पास जुटे, जहां...

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

by UB India News
August 11, 2026
0

तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानी नीट को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. राज्य...

Next Post
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 11वां दिन

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 11वां दिन

सीट शेयरिंग पर 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद इस पर चर्चा होगी

असम में हंगामे, FIR के बाद मल्लिकार्जुन खरगे का अमित शाह को लेटर- हमलावरों को पुलिस का संरक्षण, फौरन लें एक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend