ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

असम में हंगामे, FIR के बाद मल्लिकार्जुन खरगे का अमित शाह को लेटर- हमलावरों को पुलिस का संरक्षण, फौरन लें एक्शन

UB India News by UB India News
January 25, 2024
in खास खबर
0
सीट शेयरिंग पर 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद इस पर चर्चा होगी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान नॉर्थ ईस्ट के सूबे असम में हुए हंगामे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने यात्रा पर हमले के आरोप लगाए हैं और ऐसा करने वालों को पुलिस संरक्षण मिलने का भी दावा किया है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने मंगलवार (23 जनवरी) को लिखे दो पन्ने के पत्र के जरिए बताया, “असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को जरूरी सुरक्षा नहीं दी जा रही. बीजेपी के कार्यकर्ता यात्रा पर हमले कर रहे हैं और असम पुलिस ऐसा करने वालों को संरक्षण दे रही है.” उनके मुताबिक, “21 जनवरी को यात्रा पर सोनितपुर जिले में हमला किया गया. जो स्थानीय एसपी हैं वे राज्य के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के भाई हैं. उन्होंने हमला करने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कोई कार्रवाई नहीं की. भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम पर हमला किया और इन लोगों ने हमारे महासचिव जयराम रमेश पर भी हमला किया. उनकी कार पर हमला हुआ.”

RELATED POSTS

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

‘असम पुलिस देती रही हमलावरों को संरक्षण’
कांग्रेस अध्यक्ष के लेटर के अनुसार, “बीजेपी कार्यकर्ताओं ने असम कांग्रेस कमेटी केअध्यक्ष भूपेन बोरा पर हमला किया और इस हमले में उन्हें चोट आई. अगले दिन 22 जनवरी को नगांव ज़िले में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के काफिले को रोका और उनके काफ़ी करीब आ गए.” उन्होंने यह भी कहा कि इन सभी परेशान करने वाली घटनाओं के समय असम पुलिस बीजेपी कार्यकर्ताओं को संरक्षण देती रही.

गृह मंत्री से हस्तक्षेप की मांग
मल्लिकार्जुन खरगे ने गृह मंत्री से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है. खरगे की ओर से बताया गया, “न्याय यात्रा में हमला और हंगामे का वीडियो सार्वजनिक फोरम में है पर किसी भी हमलावर के खिलाफ न तो कोई मामला दर्ज हुआ और न ही कोई कार्रवाई हुई. हम यात्रा के साथ आगे बढ़ रहे हैं. आप (शाह) इस मामले में हस्तक्षेप करें ताकि असम के मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक यह सुनिश्चित करने का निर्देश दें कि आगे से ऐसे हमले न हों, ताकि राहुल गांधी या कांग्रेस के किसी अन्य सदस्य को चोट न लगे.”

दरअसल, मंगलवार (23 जनवरी) को कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को गुवाहटी जाने से रोका गया था. आरोप है कि कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़ दिया था जिसके बाद सीएम के आदेश पर असम पुलिस ने राहुल गांधी पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और लोगों को भड़काने के आरोप में केस दर्ज किया.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 11, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

by UB India News
August 11, 2026
0

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों...

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

by UB India News
August 11, 2026
0

सीरिया की एक अदालत ने देश के पूर्व शासक बशर अल-असद को मौत की सजा सुना दी है. इस अदालत...

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..

by UB India News
August 11, 2026
0

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हुई है। कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के पास जुटे, जहां...

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

by UB India News
August 11, 2026
0

तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानी नीट को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. राज्य...

Next Post
कर्पूरी ठाकुर के अलावा अब तक 48 लोगों को मिल चुका है भारत रत्न

कर्पूरी ठाकुर के अलावा अब तक 48 लोगों को मिल चुका है भारत रत्न

फिर दिखेगा तेजस का ‘तेज’……

फिर दिखेगा तेजस का 'तेज'......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend