26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 25 जनवरी को जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उसी दिन राष्ट्रपति मैक्रों राजस्थान के आमेर किले, जंतर मंतर और हवा महल का दौरा करेंगे। साथ ही वह जयपुर में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद देर रात राष्ट्रपति मैक्रों दिल्ली पहुंचेंगे, जहां वह 26 जनवरी को इंडिया गेट पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। गणतंत्र दिवस परेड देखने के बाद में वह राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति द्वारा ‘एट होम’ रिसेप्शन में भाग लेंगे।
गणतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने के साथ मैक्रों छठे फ्रांसीसी नेता बन जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि मैक्रों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। मैक्रों ने मोदी का निमंत्रण मिलने के बाद ही अपने पोस्ट पर लिखा था कि “निमंत्रण देने के लिए बहुत शुक्रिया मेरे प्रिय मित्र नरेन्द्र मोदी। मैं आपके साथ भारत का गणतंत्र दिवस मनाउंगा।” भारत ने इस अवसर पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को आमंत्रित किया था, लेकिन उन्होंने जनवरी, 2024 में यहां आने में असमर्थता जतायी।
माना जा रहा है कि जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत में ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन, दोबारा राष्ट्रपति पद के लिए बाइडेन की दावेदारी और हमास-इजरायल संघर्ष पर अमेरिका के अधिक ध्यान केंद्रित करने के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति जनवरी में भारत आने में असमर्थ हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 जुलाई 2023 को पेरिस में आयोजित ‘बैस्टिल डे परेड’ में सम्मानित अतिथि के रूप में भाग लिया था। यह कार्यक्रम फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह का हिस्सा है।
French President Emmanuel Macron will arrive at Jaipur airport on 25th January. On the same day, President Macron will visit Amber Fort, Jantar Mantar and Hawa Mahal and meet Prime Minister Narendra Modi in Jaipur. Later at night President Macron will reach Delhi. On 26th… pic.twitter.com/6IjvNMj89b
— ANI (@ANI) January 24, 2024
कहां से शुरू होकर कहां पर खत्म होगी गणतंत्र दिवस की परेड, जानिए टाइमिंग से लेकर टिकट तक सबकुछ
अगर आप भी इस साल गणतंत्र दिवस पर परेड में जाने की सोच रहे हैं और परेड को लेकर कुछ सवाल हैं कि परेड की टाइमिंग क्या होगी या फिर परेड कहां से गुजरेगी। परेड का टिकट कितने का है तो आज हम आपके इन्हीं सवालों के जवाब लेकर आए हैं। गणतंत्र दिवस आने में बस तीन दिन बचे हुए हैं। ऐसे में आज दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। रिहर्सल के बाद आज मेजर जनरल सुमित ने परेड की टाइमिंग को लेकर जानकारी दी कि 26 जनवरी को परेड किस वक्त पर शुरू होगी?
गणतंत्र दिवस की परेड की टाइमिंग क्या है ?
गणतंत्र दिवस की परेड की टाइमिंग के बारे में बताते हुए मेजर जनरल सुमित मेहता ने कहा कि 26 जनवरी को परेड सुबह 10.30 बजे विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्य पथ से होकर नेशनल स्टेडियम में समाप्त होगी।
कौन होगा परेड कमांडर ?
इस बार हम 75 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर परेड की कमान दिल्ली एरिया कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार होंगे।
परेड देखने के लिए कितने बजे पहुंचे?
गणतंत्र दिवस के दिन कई जगहों पर रास्ते बंद रहते हैं। इसलिए आपको अपने घरों से जल्दी निकलना पड़ेगा। इसके साथ ही आपको किसी भी कीमत पर सुबह 9.30 बजे तक अपनी-अपनी सीट पर पहुंच जाना पड़ेगा। अगर आप वक्त पर सही वक्त पर नहीं पहुंचते हैं तो आप परेड मिस कर देंगे।
कैसे खरीद सकते हैं परेड का टिकट ?
गणतंत्र दिवस में अभी तीन दिन बचे हैं ऐसे में अगर आप परेड देखना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से टिकट खरीद सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन टिकट खरीदना चाहते हैं तो www.aamantran.mod.gov.in पर जाकर टिकट खरीद सकते हैं। वहां पर टिकट की शुरुआत 20 रुपये से होती है। आप अपने बजट के अनुसार अपना टिकट ले सकते हैं।
परेड का ऑफलाइन टिकट कहां मिलेगा ?
अगर आप परेड का ऑफलाइन टिकट खरीदना चाहते हैं तो आप गणतंत्र दिवस परेड की परेड का टिकट भारत सरकार पर्यटन कार्यालय और डीटीडीसी काउंटर से खरीद सकते हैं। यहां से आप रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 5.30 मिनट तक टिकट बेचे जाते हैं।
इस बार परेड में क्या- क्या खास देखने को मिलेगा ?
भारतीय वायुसेना के फ्लाईपास्ट में लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और परिवहन विमान समेत 51 विमान शामिल होंगे, इसमें विमानों में 15 महिलाएं होंगी। इस बार परेड में छठी बार फ्रांस के राष्ट्रपति परेड में हिस्सा ले रहे हैं। वहीं दूसरी बार फ्रांसीसी दल परेड में हिस्सा ले रहा है। महिलाओं की भागीदारी बहुत अधिक है कर्तव्य पथ पर परेड में 80% गतिविधियां महिलाएं करेंगी।







