ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रामलला के दर्शन के लिये मंदिर में बेहतरीन व्यवस्था, प्रमुख सचिव गृह और DGP कर रहे निगरानी

UB India News by UB India News
January 25, 2024
in अध्यात्म, खास खबर
0
रामलला हुए विराजमान , मोहक मुस्कान, आलौकिक रूप देख भावुक हुए लोग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

यूपी के अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला के दर्शन का आज दूसरा दिन है। इस मौके पर भारी संख्या में रामभक्त अपने रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। व्यवस्था में किसी तरह की बाधा ना हो, इसलिए भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मिली जानकारी के मुताबिक, रामभक्तों की सुरक्षा के लिए 8 हजार पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं और 8 मजिस्ट्रेट स्पेसिफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस दौरान स्पेशल बसों और प्राइवेट गाड़ियों की एंट्री पर रोक लगी है।

आराम से हो रहे रामलला के दर्शन
आज मंदिर की व्यवस्था बहुत ही शानदार है। कल काफी भीड़ थी लेकिन शाम से ही पुलिस ने ऐसी व्यवस्था की, कि श्रद्धालु बहुत आराम से दर्शन कर रहे हैं। व्हीलचेयर से लेकर हर चीज उपलब्ध है। पूरे मैनेजमेंट के साथ श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए जा रहे हैं।

RELATED POSTS

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

आज अयोध्या में बहुत ठंड और कोहरा है, लेकिन इसके बावजूद लोग सुबह 3-4 बजे से मंदिर पहुंचने लगे थे और सुबह का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को घंटेभर का भी समय नहीं लगा।

अमेरिका से आए लोग बता रहे हैं कि किस तरह इस आयोजन का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। ठंड में लोग फुटपाथ पर रात से ही अपने रामलला का इंतजार कर रहे थे। ऐसी दीवानगी शायद ही पहले कभी देखने को मिली है।

आज क्यों ज्यादा भीड़ नहीं है?
दरअसल पहले दिन सामान और पब्लिक की मैन्युअल चेकिंग हो रही थी, उस दौरान सिर्फ एक्सरे मशीन थी और भीड़ भी बहुत ज्यादा थी। आज एयरपोर्ट जैसी सुविधा नजर आ रही है। कॉरिडोर से एंट्री करके आपको गेट तक नहीं जाने दिया जाएगा, बल्कि कॉरिडोर से लेफ्ट में एयरपोर्ट की तरह बहुत सारे गेट बनाए गए हैं, जिसमें अभी 7 नंबर गेट चालू है। उसमें सामान की स्कैनिंग अलग और पब्लिक की स्कैनिंग अलग होगी। अभी लोग 7 नंबर गेट से जा रहे हैं। भीड़ बंट गई है। वैसे कुल 17 गेट हैं, जिन्हें जरूरत के हिसाब से खोला जाएगा।

कल और आज में एक अंतर ये भी है कि कल लोग एक ही जगह से एंट्री और एग्जिट कर रहे थे। वहीं आज एक बार एंट्री करके दूसरी जगह से एग्जिट होना है। ऐसे में आने वाले और जाने वाले श्रद्धालुओं का एक ही जगह पर जमावड़ा नहीं लग रहा है। आज मुख्य द्वार से एंट्री हो रही है और गेट नंबर 3 और 11 से एग्जिट हो रहा है।

DGP व्यवस्था की निगरानी कर रहे
आज डीजीपी खुद अंदर मौजूद हैं। अंदर भी ऐसी ही व्यवस्था है। सिंह द्वार से एंट्री हो रही है और श्रद्धालु दर्शन करके दूसरी तरफ से एग्जिट कर रहे हैं। भीड़ प्रबंधन के लिए यूपी के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद भी मौजूद हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 11, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

by UB India News
August 11, 2026
0

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों...

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

सीरिया के 24 साल तानाशाह रहे बशर अल अस…द को मौत की सजा

by UB India News
August 11, 2026
0

सीरिया की एक अदालत ने देश के पूर्व शासक बशर अल-असद को मौत की सजा सुना दी है. इस अदालत...

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..

by UB India News
August 11, 2026
0

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हुई है। कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के पास जुटे, जहां...

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्ताव पास…..

by UB India News
August 11, 2026
0

तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानी नीट को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. राज्य...

Next Post
गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों कल पहुंचेंगे जयपुर

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों कल पहुंचेंगे जयपुर

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न, PM मोदी के सियासी ‘गुगली’ पर ‘बोल्ड’ हुआ पूरा विपक्ष

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न, PM मोदी के सियासी 'गुगली' पर 'बोल्ड' हुआ पूरा विपक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend