ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रामलला हुए विराजमान , मोहक मुस्कान, आलौकिक रूप देख भावुक हुए लोग

UB India News by UB India News
January 24, 2024
in अध्यात्म
0
रामलला हुए विराजमान , मोहक मुस्कान, आलौकिक रूप देख भावुक हुए लोग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रामलला के मुकुट में नौ रत्न सुशोभित हैं और गले में सुंदर रत्नों की माला है। भगवान रामलला की कमरबंद भी सोने से बना है। रामलला के आभूषणों में रत्न, मोती, हीरे शामिल हैं।

रामलला के दर्शनों का सदियों का इंतजार आज आखिर समाप्त हो गया। जैसे ही भक्तों ने रामलला की पहली छवि देखी तो ऐसी खुशी हुई कि कई लोगों की आंखों से आंसू बह निकले। रामलला के मुकुट में नौ रत्न सुशोभित हैं और गले में सुंदर रत्नों की माला है। भगवान रामलला की कमरबंद भी सोने से बना है। रामलला के आभूषणों में रत्न, मोती, हीरे शामिल हैं।

RELATED POSTS

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

बालकांड रमचरितमानस में जैसी रामलला का जैसा वर्णन किया गया है, वैसी ही रामलला का विग्रह सुशोभित हो रहा है। रामलला के चरणों में वज्र, ध्वजा और अंकुश के चिन्ह शोभित हैं। कमर में करधनी और पेट पर त्रिवली हैं। रामलला की विशाल भुजाएं आभूषणों से सुशोभित हैं। रामलला की छाती पर बाघ के नख की बहुत ही निराली छटा है। छाती पर रत्नों से युक्त मणियों के हार की शोभा है।

पीतांबर वस्त्र, स्वर्ण आभूषण, हाथों में कोदंड और तीर लिए ऐसे हैं हमारे रामलला

500 साल के लंबे इंतजार के बाद आज भगवान राम अपने घर लौट आए हैं. देश के पीएम नरेंद्र मोदी बतौर यजमान प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शामिल हुए हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने भगवान श्री राम की पूजा की है. मंदिर के गर्भगृह में पीएम के साथ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्य नाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मौजूद रहीं. इसके साथ ही आरआरएस के संघसहचालक मोहन भागवत भी पूजा में मौजूद रहे. गर्भगृह से कई दिल को छू लेने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं. कुछ फोटो तो ऐसे हैं कि देख आंखों से आंसू आ जाएंगे. आइए तस्वीरों को देखते हैं.

 

रामलला की हुई प्राण प्रतिष्ठा, सामने आई पहली मधुर मुस्कान वाली तस्वीर

अयोध्या के राम मंदिर में आखिरकार वो गर्व और खुशी का पल आ ही गया जिसका करोड़ों राम भक्तों को इंतजार था. राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई. इसके साथ ही 500 वर्षों का लंबा इंतजार भी थम गया. प्रभु श्रीराम अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराज गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत साधु और संत समाज के अति विशिष्ट लोगों के मौजूदगी में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई.

इसके साथ ही रामलला की पहली मधुर मुस्कान वाली तस्वीर भी सामने आ गई. श्रंगारित प्रभु श्रीराम की इस मूर्ति की दर्शन आप भी घर बैठे कर सकते हैं. मनोहरी मूर्ति को जिसने देखा बस मंत्र मुग्ध हो गया.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चांदी का छत्र लेकर राम मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे. यहां पर पीएम मोदी के पहुंचने के बाद ही अभीजीत मुहूर्त में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान कार्यक्रम शुरू हुआ. इस अनुष्ठान को महज 84 सेकंड में संपन्न किया गया.

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, आरएसएस प्रमुख मोहनभागवत और साधु संत, मुख्य पुजारी लक्ष्मीकांत दीक्षित प्रमुख रूप से मौजूद रहे.

23 जनवरी से आम लोगों के खुलेंगे दर्शन
बता दें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन बाद यानी 23जनवरी से रामलला के दर्शन आम लोगों के भी खोल दिए जाएंगे. रामलला की इस अति विशिष्ट मूर्ति को मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने तैयार किया है. इस मूर्ति की लंबाई 51 इंच है. इस मूर्ति को गुरुवार को गर्भग्रह में रखा गया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

by UB India News
August 11, 2026
0

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों...

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

by UB India News
August 11, 2026
0

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही...

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

by UB India News
August 4, 2026
0

सावन की पहली सोमवारी पर इंद्रदेव भी मानो महादेव का जलाभिषेक करने धरती पर उतर पड़े। सुबह से रुक-रुककर वर्षा...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

by UB India News
July 31, 2026
0

आज से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। ये भगवान शिव का प्रिय महीना है। आज गुरुवार को श्रवण...

Next Post
राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद PM मोदी ने कहा- हमारे रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद PM मोदी ने कहा- हमारे रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे

नकारात्मक शक्तियों के अंत…”: पीएम मोदी, सीएम नीतीश ने बुराई पर अच्छाई की जीत के माध्यम से बिहार वासियों को दी बधाई

कर्पूरी ठाकुर पर नीतीश ने PM मोदी को यूं नहीं बोला थैंक्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend