ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी ,बिहार में बारिश कोल्ड-डे और कोहरे का अलर्ट

UB India News by UB India News
January 18, 2024
in खास खबर, दुर्घटना
0
उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी ,बिहार में बारिश कोल्ड-डे और कोहरे का अलर्ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश के 17 राज्यों में बुधवार क सुबह कोहरे के साथ हुई। दिल्ली में पारा 4°C दर्ज किया गया। यहां पर हवाई और रेल यातायात प्रभावित चल रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर 170 फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। इनमें दोनों डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स शामिल हैं। दिल्ली पहुंचने वाली 20 ट्रेन भी देरी से चल रही हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब में 18 जनवरी तक घने कोहरा और तेज शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। रेड अलर्ट जारी किया गया है।

RELATED POSTS

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

यूपी-बिहार में भी 18 जनवरी तक UP-बिहार में शीतलहर और कोहरे के लिए अलर्ट है।एमपी और उत्तराखंड में 17 जनवरी को कोहरा रहने का अनुमान है। सिक्किम, मिजोरम, अरूणाचल प्रदेश सहित नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में कोहरे के साथ-साथ आज बारिश की संभावना है।

बढ़ती ठंड के बीच लखनऊ में 8वीं तक निजी और सरकारी स्कूल 18 जनवरी तक बंद रखने आदेश जारी किए गए हैं। 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित रहेंगे।

बिहार के पटना में दिन जम्मू और शिमला से भी ठंडा रहा है। पटना में दिन का अधिकतम तापमान जहां 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं जम्मू में दिन का तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार में बारिश, कोल्ड-डे और कोहरे का अलर्ट:

बिहार सर्द पछुआ हवा के कारण ठंड से ठिठुर रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के कई जिलों में आज और कल बारिश का भी अलर्ट है।

पटना में ठंड ऐसी पड़ रही है कि दिन जम्मू और शिमला से भी ठंडा रहा। पटना में दिन का अधिकतम तापमान जहां 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं जम्मू में दिन का तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शिमला में दिन का तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पटना से 5 डिग्री अधिक है। पटना में न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच मंगलवार को महज 3 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा।

वहीं, पटना की अधिकतम तापमान में एक हफ्ते की भीतर 10 डिग्री तक गिरावट देखने को मिली है। 10 जनवरी को पटना का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस था। वही 16 जनवरी को यह घटकर 13.02 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अभी 20 जनवरी तक इसी तरह का मौसम रहेगा। मंगलवार को राज्य भर में सबसे सर्द गया रहा। गया का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम से जुड़ी तस्वीरें देखिए..

बक्सर में घना कोहरा छाया हुआ है।
बक्सर में घना कोहरा छाया हुआ है।
दरभंगा में भी अहले सुबह से कोहरा छाया हुआ है।
दरभंगा में भी अहले सुबह से कोहरा छाया हुआ है।
पटना में कड़ाके की ठंड के बीच अलाव के पास बैठे लोग।
पटना में कड़ाके की ठंड के बीच अलाव के पास बैठे लोग।

बिहार के सभी 38 जिलों में शीत दिवस का अलर्ट

भीषण शीत दिवस को लेकर 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसमे पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज शामिल हैं।

वहीं, 19 जिलों में शीत दिवस को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और बांका शामिल हैं।

मुजफ्फरपुर में कोहरा धीरे-धीरे छंट रहा है।
मुजफ्फरपुर में कोहरा धीरे-धीरे छंट रहा है।

आज और कल हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 जनवरी को प्रदेश के कुछ शहरों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। 17 जनवरी को दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के कुछ शहरों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। वहीं 18 जनवरी को उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

नालंदा में मौसम साफ है।
नालंदा में मौसम साफ है।

ठंड के चलते बढ़ी स्कूलों की छुट्‌टी

कड़ाके की ठंड की वजह से जिला प्रशासन ने पटना, समस्तीपुर, कटिहार, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, बक्सर, छपरा, गोपालगंज, मुंगेर, छपरा और भागलपुर में नर्सरी से लेकर आठवीं तक स्कूलों की छुट्टी बढ़ाकर 20 जनवरी तक कर दी गई है।

मोतिहारी, आरा, शेखपुरा, नालंदा और गोपालगंज में 18 जनवरी, पूर्णिया में 17 जनवरी, गया में 19 जनवरी और दरभंगा में 21 जनवरी तक स्कूल की छुट्टी बढ़ा दी गई है। वही नौवीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 9 बजे से साढ़े तीन बजे तक ही लगेंगी।

यातायात पर दिखेगा असर

लगातार ठंड के प्रकोप के कारण यातायात पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है. देश की कई ट्रेने और फ्लाइट्स देर से चल रही हैं. मौसम साफ नहीं रहने के कारण ट्रेन अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही है. दिल्ली से लगभग 30 ट्रेने काफी देर से चल रही हैं.

सोमा सेन ने कहा उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में अरब सागर से नमी हावी रहेगा. देखा जाए तो अगले कुछ दिनों में मौसम का असर काफी हावी रहेगा. वहीं हिलालय वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि संभवत: अगले 3-4 दिनों तक लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी के उतरी भाग में काफी ठंड बढ़ सकती है. लोगों को राहत नहीं मिलेगी.

IMD ने बताया कि ‘बहुत घना’ कोहरा तब होता है जब दृश्यता 0 और 50 मीटर के बीच होती है, 51 और 200 मीटर के बीच ‘घना’, 201 और 500 मीटर के बीच ‘मध्यम’ और 501 और 1,000 मीटर के बीच ‘उथला’ कोहरा होता है.

फ्लाइट पर दिखेगा असर

एयरपोर्ट विभाग ने कहा कि कोहरे के कारण लगभग 30 फ्लाइट्स पर असर देखने को मिल रहा है. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 17 फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है. वहीं कोहरे के कारण जम्मू एयरपोर्ट पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है.

इस बीच, पंजाब के कई हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भी गंभीर शीत लहर की स्थिति बनी रही.

पंजाब के एसबीएस नगर में, बल्लोवाल सौंखरी में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा में, महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हिसार में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस और पंचकुला में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजस्थान के गंगानगर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 16 जनवरी को देश के मैदानी इलाकों में लुधियाना (पंजाब) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आज सुबह 8:30 बजे, राष्ट्रीय राजधानी में आयानगर और सफदरजंग में दृश्यता 25 मीटर दर्ज की गई, जबकि रिज और पालम क्षेत्रों में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज सुबह 5:30 बजे 0 मीटर दृश्यता दर्ज की गई, जबकि राज्य की राजधानी लखनऊ में 25 मीटर दृश्यता दर्ज की गई. पश्चिम मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

by UB India News
August 12, 2026
0

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत हो चुकी है. ये दावा पाकिस्तान के पत्रकार ने किया...

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

by UB India News
August 12, 2026
0

लोकसभा की जांच समिति ने जस्टिस यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया है। उनके सरकारी आवास से बिना हिसाब-किताब वाला कैश...

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

by UB India News
August 12, 2026
0

जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन के बाद युवाओं और खासकर पहली बार वोट डालने वाले नए मतदाताओं को लेकर राजनीतिक...

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार मौसमः बिजली गिरने से 12 की मौत, चंपारण-पूर्णिया समेत 18 जिलों में आज अलर्ट

by UB India News
August 12, 2026
0

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण बिहार में आज यानी बुधवार भोजपुर, बक्सर,...

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 12, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Next Post
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आज चौथे दिन नगालैंड के झुनहाबोटो से हुई शुरुआत

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आज चौथे दिन नगालैंड के झुनहाबोटो से हुई शुरुआत

प्राण प्रतिष्ठा से दुरी बनाने वालों को सोचना चाहिए ऐसे मौके बार बार नहीं आते….

प्राण प्रतिष्ठा से दुरी बनाने वालों को सोचना चाहिए ऐसे मौके बार बार नहीं आते....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend