ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आज चौथे दिन नगालैंड के झुनहाबोटो से हुई शुरुआत

UB India News by UB India News
January 18, 2024
in खास खबर
0
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आज चौथे दिन नगालैंड के झुनहाबोटो से हुई शुरुआत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत जोड़ो न्याय यात्रा नगालैंड में है। राहुल गांधी चौथे दिन सुबह 9 बजे नगालैंड के वीकेटाउन, झुनहाबोटो से यात्रा की शुरुआत करेंगे। सुबह 10:30 बजे वे मोकोकचुंग में मेन ट्रैफिक पाइंट पर जनसभा को संबोधित करेंगे। सुबह 11.30 बजे यात्रा चुचुयिम्बेंग गांव में मॉर्निंग ब्रेक के लिए रुकेगी। यहां कांग्रेस नेता जयराम रमेश मीडिया से बात करेंगे।

यहां से दोपहर ढाई बजे यात्रा आगे बढ़ेगी। शाम 4:30 बजे मेरांगकोंग शहर में इवनिंग ब्रेक होगा।

RELATED POSTS

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

इसके पहले यात्रा के तीसरे दिन मंगलवार (16 जनवरी) को राहुल गांधी नगालैंड की राजधानी कोहिमा पहुंचे। यहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेस की और सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाला रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का फंक्शन है। इसे पूरी तरह से चुनावी कलेवर दिया गया है।

राहुल बोले- प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम मोदी-RSS का फंक्शन, इसे चुनावी कलेवर दिया गया

राहुल ने कहा कि हिंदू धर्म के जो लीडर/अथॉरिटी हैं, उन्होंने कहा है कि वो इस राजनीतिक कार्यक्रम में नहीं जा पाएंगे। इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष ने वहां जाने से इनकार किया था।

जहां तक धर्म की बात है, हम सभी धर्मों के साथ हैं। हम ये कहना चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी से जो भी जाना चाहे, वो जा सकता है। जो सचमुच धर्म को मानते हैं, वो धर्म के साथ ‘पर्सनल रिश्ता’ रखते हैं। वे अपने जीवन में धर्म का प्रयोग करते हैं। जो धर्म के साथ ‘पब्लिक रिश्ता’ रखते हैं, वो धर्म का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं।

राहुल ने कहा- मैं अपने धर्म का फायदा उठाने की कोशिश नहीं करता हूं, मैं अपने धर्म के सिद्धांतों पर जिंदगी जीने की कोशिश करता हूं। इसलिए मैं लोगों की इज्जत करता हूं, अहंकार से नहीं बोलता, नफरत नहीं फैलाता। ये मेरे लिए हिंदू धर्म है। हम नफरत और बंटा हुआ हिंदुस्तान नहीं चाहते हैं। हम मोहब्बत और भाईचारे का हिंदुस्तान चाहते हैं।

सीट शेयरिंग की मुद्दा हम आसानी से सुलझा लेंगे
I.N.D.I.A में सीट शेयरिंग को लेकर राहुल ने कहा कि अलायंस चुनाव लड़ेगा और जीतेगा। सीट शेयरिंग को लेकर हमारी बातचीत जारी है। ज्यादातर जगह आसान है, कुछ एक जगह पर थोड़ा मुश्किल है, लेकिन सीट शेयरिंग की मुद्दा हम आसानी से सुलझा लेंगे।

बिहार सीएम नीतीश कुमार को I.N.D.I.A के संयोजक बनाए जाने को लेकर ममता बनर्जी की नाराजगी पर राहुल ने कहा- छोटी-छोटी समस्या हैं, जो दूर हो जाएंगी। हम सभी में समन्वय है।

राहुल ने कहा- पिछली यात्रा ऐतिहासिक रही
राहुल गांधी ने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक चली पिछली यात्रा ऐतिहासिक रही थी। लोगों ने हमसे कहा कि ईस्ट से वेस्ट या वेस्ट से ईस्ट की भी यात्रा होनी चाहिए। इसके बाद ईस्ट से वेस्ट करना तय हुआ। शुरुआत मणिपुर से की है।

राहुल बोले- मणिपुर के साथ बहुत अन्याय हुआ। पहली बार हिंदुस्तान के किसी राज्य में महीनों से हिंसा चल रही है। पीएम मोदी और बीजेपी के लोग यहां आए तक नहीं। पीएम ने नगालैंड से किया अपना वादा पूरा नहीं किया है।

राहुल ने कहा कि देश की सरकार ओबीसी, दलित, आदिवासी चलाते ही नहीं है। इनकी सहभागिता ही नहीं हो पाती। मैंने 90 अफसरों का उदाहरण भी दिया था। देश ने उस बात को माना भी।

छोटा राज्य होने से कोई फर्क नहीं पड़ता
मंगलवार को कोहिमा में लोगों को संबोधित करने हुए राहुल ने कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप छोटे राज्य हैं, आपको देश के बाकी लोगों जैसे बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए। राहुल ने कोहिमा में द्वितीय विश्व युद्ध के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

by UB India News
August 12, 2026
0

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत हो चुकी है. ये दावा पाकिस्तान के पत्रकार ने किया...

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

by UB India News
August 12, 2026
0

लोकसभा की जांच समिति ने जस्टिस यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया है। उनके सरकारी आवास से बिना हिसाब-किताब वाला कैश...

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

by UB India News
August 12, 2026
0

जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन के बाद युवाओं और खासकर पहली बार वोट डालने वाले नए मतदाताओं को लेकर राजनीतिक...

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 12, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

by UB India News
August 11, 2026
0

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों...

Next Post
प्राण प्रतिष्ठा से दुरी बनाने वालों को सोचना चाहिए ऐसे मौके बार बार नहीं आते….

प्राण प्रतिष्ठा से दुरी बनाने वालों को सोचना चाहिए ऐसे मौके बार बार नहीं आते....

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी ने लता मंगेशकर को किया याद

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी ने लता मंगेशकर को किया याद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend