ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने केरल के गुरुवयूर मंदिर में किये पूजा अर्चना , त्रिप्रयार मंदिर में भी किए दर्शन, कोच्चि में 4000 करोड़ के परियोजनाओ का करेंगे उद्घाटन

UB India News by UB India News
January 18, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
पीएम मोदी ने केरल के गुरुवयूर मंदिर में किये पूजा अर्चना , त्रिप्रयार मंदिर में भी किए दर्शन, कोच्चि में 4000 करोड़ के परियोजनाओ का करेंगे उद्घाटन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय केरल दौरे पर हैं. आज (बुधवार) सुबह पीएम मोदी ने गुरुवयूर मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की. इसके बाद पीएम मोदी आज 4000 करोड़ से ज्यादा की विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. बता दें कि पीएम मोदी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले मंगलवार को केरल और आंध्र प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे. मंगलवार शाम को केरल पहुंचने के बाद उन्होंने 1.3 किमी लंबा रोड शो किया. उसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों पर चर्चा की.

 गुरुवरयूर और त्रिप्रयार श्रीराम मंदिर में दर्शन

RELATED POSTS

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह को केरल के गुरुवयूर मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने भगवान के दर्शन कर पूजा अर्चना की.इसके बाद वे करीब 10:30 बजे त्रिप्रयार श्रीराम मंदिर गए और दर्शन किए। इसके बाद पीएम मोदी कोचीन शिपयार्ड से जुड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे, ये प्रोजेक्स 4000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए गए हैं.

पीएम मोदी मंगलवार 16 जनवरी की शाम केरल पहुंचे थे। शाम को 1.3 किमी के रोड शो के बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।

केरल जाने से पहले वे आंध्र-प्रदेश के लेपाक्षी गए थे। जहां उन्होंने 486 साल पुराने वीरभद्र मंदिर में पूजा की। मंदिर में राम भजन किया और रंगनाथ रामायण पर आधारित कठपुतलियों की रामकथा भी देखी।

केरल में इन 3 प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे पीएम

  • नया ड्राई डॉक कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड कोच्चि के मौजूदा परिसर में लगभग ₹ 1,800 करोड़ की लागत से बनाया गया है। 310 मीटर लंबा ड्राई डॉक, 75/60 ​​मीटर की चौड़ाई, 13 मीटर की गहराई और 9.5 मीटर तक के ड्राफ्ट के साथ, इस क्षेत्र के सबसे बड़े समुद्री बुनियादी ढांचे में से एक है।
  • इंटरनेशनल शिप रिपेयर फैसिलिटी (ISRF) प्रोजेक्ट लगभग ₹970 करोड़ की लागत से बनाया गया है। इसमें 6000 टन की क्षमता वाला एक जहाज लिफ्ट सिस्टम, ट्रांसफर सिस्टम, छह वर्कस्टेशन और लगभग 1400 मीटर की बर्थ है जो 130 मीटर लंबाई के सात जहाजों को एक साथ एडजस्ट कर सकता है।
  • कोच्चि के पुथुवाइपीन में इंडियन ऑयल का LPG इम्पोर्ट टर्मिनल प्रोजेक्ट को लगभग 1,236 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। इसकी स्टोरेज कैपेसिटी 15400 मीट्रिक टन है। इस प्रोजेक्ट के तहत लाखों घरों और बिजनेस के लिए एलपीजी की सप्लाई होगी।
PM ने 16 जनवरी को महाराजा कॉलेज ग्राउंड से एर्नाकुलम सरकारी गेस्ट हाउस तक रोड शो किया। इस दौरान मोदी के काफिले ने 1.3 किमी की दूरी तय की।
PM ने 16 जनवरी को महाराजा कॉलेज ग्राउंड से एर्नाकुलम सरकारी गेस्ट हाउस तक रोड शो किया। इस दौरान मोदी के काफिले ने 1.3 किमी की दूरी तय की।

भाजपा की बैठक के बाद दिल्ली लौटेंगे PM मोदी
​​​​​
पीएम मोदी मरीन ड्राइव में भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुखों की एक बैठक में भी शामिल होंगे। यह बैठक लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने के लिए जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए की जा रही है। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

एक्टर और राजनेता सुरेश गोपी की बेटी की शादी में होंगे शामिल

इनके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभिनेता और राजनेता सुरेश गोपी की बेटी की शादी में शामिल होंगे. ये शादी समारोह गुरुवयूर में हो रहा है. इसके बाद पीएम मोदी त्रिप्रयार जाएंगे. जहां वह श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद वह मरीन ड्राइव में बीजेपी शक्ति केंद्र प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी. जिसका मकसद जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं का मनबोल बढ़ाना है.

इससे पहले पीएम मोदी 2 जनवरी को भी केरल के त्रिशूर में BJP महिला सम्मेलन में आए थे। 43 मिनट के संबोधन में पीएम ने कहा- आज कल देश में मोदी की गारंटी की चर्चा है, लेकिन मैं मानता हूं कि देश की नारी शक्ति विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की सबसे बड़ी गारंटी हैं। 

इससे पहले मंगलवार (16 जनवरी) को पीएम मोदी ने सत्यसाई जिले के लेपाक्षी पहुंचकर 486 साल पुराने वीरभद्र मंदिर में पूजा की। मंदिर परिसर में बैठकर पीएम मोदी ने राम भजन भी किया और रंगनाथ रामायण पर आधारित कठपुतलियों के जरिए प्रदर्शित रामकथा भी देखी।

इसके बाद, पीएम मोदी सत्यसाई जिले के पलासमुद्रम पहुंचे। जहां उन्होंने नेशनल एकेडमी ऑफ कस्टम, इनडायरेक्ट टैक्स एंड नार्कोटिक्स (NACIN) इंस्टीट्यूट का इनॉगरेशन किया। यहां मोदी ने कहा कि आज पूरा देश राममय है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

by UB India News
August 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई दी। इस दौरान उनका मजाकिया...

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

Next Post
जगन्नाथ मंदिर हेरिटेज कॉरिडोर का उद्घाटन आज

जगन्नाथ मंदिर हेरिटेज कॉरिडोर का उद्घाटन आज

शेयर बाजार में हाहाकार: निवेशकों के 20 लाख करोड़ रुपये डूबे, सेंसेक्स ने लगाया 800 से अधिक अंकों का गोता, निफ्टी भी पस्त

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1130 और निफ्टी 370 प्वॉइंट नीचे खुला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend