ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राहुल गांधी की ‘न्याय यात्रा’ का आज दूसरा दिन इम्फाल से से शरू रात नागालैंड में होगी विश्राम

UB India News by UB India News
January 16, 2024
in विपक्ष
0
राहुल गांधी की ‘न्याय यात्रा’ का आज दूसरा दिन  इम्फाल से  से शरू रात नागालैंड में होगी विश्राम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाल रही है। सोमवार को इस यात्रा का दूसरा दिन था। इस यात्रा की शुरुआत मणिपुर के इम्फाल से की गई। रात के वक्त यात्रा नागालैंड में रुकेगी। कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने इस बाबत सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत सुबह 7:30 बजे कैंप स्थल पर सेवा दल द्वारा पारंपरिक रूप से किए गए ध्वजारोहण के साथ हुई। मणिपुर के पीसीसी अध्यक्ष केईशम मेघचंद्रा ने ध्वजारोहण किया। यात्रा मणिपुर में सेकमाई से कांगपोकपी और फिर सेनापति से गुजरते हुए जाएगी। आज रात में यात्रा नागालैंड में रुकेगी।’

पार्टी नेताओं ने कही ये बात

वहीं पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इस बाबत सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ‘न्याय की हुंकार भर कर, हर अन्याय के खिलाफ कमर कस ली है।  सुनेंगे आपकी बात बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी, अपराध, असुरक्षा पर और निकालेंगे हल एक साथ, एक जुट हो कर। यात्रा कुछ ऐसे शुरू हुई।’ बता दें कि पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने रविवार को इस यात्रा की शुरुआत मणिपुर से की। इस यात्रा के तहत 6700 किमी की यात्रा को 67 दिनों में पुरा किया जाएगा। यह यात्रा 110 जिलों से होकर गुजरेगी।

RELATED POSTS

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

‘मणिपुर नहीं रहा मणिपुर’

यात्रा की शुरुआत से पहले पार्टी के नेताओं ने मणिपुर हिंसा में मारे गए लोगों को मौन होकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद यात्रा की शुरुआत की गई। रविवार को राहुल गांधी ने इस बाबत कहा कि इस यात्रा का मकसद लोगों के लिए न्याय सुनिश्चित करना है ताकि देश में जो लोग समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्हें बेहतर न्याय मिल सके। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं साल 2004 से राजनीति में हैं। पहली बार मैं भारत के किसी ऐसे हिस्से में पहुंचा हूं जहां केंद्र सरकार की सारी अवसंरचनाएं ध्वस्त हो चुकी हैं। 29 जून की मेरी मणिपुर यात्रा के बाद से मणिपुर अब मणिपुर नहीं रह गया है। यहां चारों तरफ विभाजन और नफरत फैल चुका है। साथ ही लाखों लोगों को इसका नुकसान झेलना पड़ रहा है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

by UB India News
June 25, 2026
0

पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज...

भारत में राजनीति फैमिली बिजनेस बन गई है…………….

थरूर एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर क्यों आ गए…………………….

by UB India News
June 22, 2026
0

कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपने बयान के कारण एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गए हैं।...

गृह मंत्री VC के सहारे यह चुनाव जीतना चाह रहे………

कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए……………..

by UB India News
June 15, 2026
0

ईरान-अमेरिका डील के बाद इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कांग्रेस की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया...

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

विपक्षी गठबंधन से कितनी उम्मीदें……………..

by UB India News
June 9, 2026
0

एक ऐसे समय में, जब यह सवाल मजबूती से और कुछ हंसी उड़ाने वाले अंदाज में पूछा जाता है कि...

Next Post
प्रधानमंत्री आज पीएम-जनमन के अंतर्गत पीएमएवाई (जी) के 1 लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी किये

प्रधानमंत्री आज पीएम-जनमन के अंतर्गत पीएमएवाई (जी) के 1 लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी किये

इसकी गारंटी नहीं दी जा सकती कि हर देश हर समय भारत का समर्थन करेगा या उससे सहमत होगा

इसकी गारंटी नहीं दी जा सकती कि हर देश हर समय भारत का समर्थन करेगा या उससे सहमत होगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend