ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इसकी गारंटी नहीं दी जा सकती कि हर देश हर समय भारत का समर्थन करेगा या उससे सहमत होगा

UB India News by UB India News
January 15, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
इसकी गारंटी नहीं दी जा सकती कि हर देश हर समय भारत का समर्थन करेगा या उससे सहमत होगा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत और मालदीव के बीच तनाव जारी है. इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने तनाव पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि इसकी गारंटी नहीं दी जा सकती कि हर देश हर समय भारत का समर्थन करेगा या उससे सहमत होगा.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने आगे कहा ‘हम जो करने की कोशिश कर रहे हैं, और पिछले 10 सालों में बहुत सफलता के साथ, एक बहुत मजबूत संबंध बनाना है.’ जयशंकर ने राजनीतिक संबंधों में उतार-चढ़ाव के बावजूद लोगों के बीच सकारात्मक भावनाओं को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करते हुए वैश्विक स्तर पर मजबूत संबंध बनाने के लिए पिछले एक दशक में भारत के प्रयासों पर प्रकाश डाला.

RELATED POSTS

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, ‘राजनीति तो राजनीति है. मैं इस बात की गारंटी नहीं दे सकता कि हर देश, हर रोज और सभी हमारा समर्थन करेंगे या हमारी बात से सहमत होंगे.’ उन्होंने कहा, ‘हम बीते 10 सालों से बहुत ही मजबूत रिश्ता बनाने की कोशिश कर रहे हैं और इसमें हमें बहुत सफलता मिली है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘राजनीति ऊपर-नीचे हो सकती है लेकिन उस देश के लोगों में आम तौर पर भारत के प्रति अच्छी भावनाएं होती हैं और वे अच्छे संबंधों के महत्व को समझते हैं.’ विदेश मंत्री ने अन्य देशों में बुनियादी ढांचे के विकास में भारत की भागीदारी का भी उल्लेख किया. जयशंकर ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि ‘ये सब इस बात का हिस्सा है कि आप उन रिश्तों को कैसे विकसित करते हैं. हम आज सड़क, बिजली, ट्रांसमिशन, ईंधन की आपूर्ति, व्यापार पहुंच प्रदान करने, निवेश करने और दूसरे देशों में लोगों की छुट्टियां बिताने में शामिल हैं.’

एस जयशंकर ने आगे कहा कि ‘कभी-कभी चीजें अच्छे तरीके से नहीं चलती हैं और फिर आपको चीजों को वापस वहां लाने के लिए लोगों को समझाना पड़ता है जहां उन्हें होना चाहिए.’ बता दें कि भारत और मालदीव के बीच कूटनीतिक विवाद तब शुरू हो गया जब मालदीव के तीन नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया लक्षद्वीप यात्रा की आलोचना करते हुए उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां पोस्ट की थी. इसके बाद भारत ने टिप्पणियों की कड़ी निंदा की और विरोध दर्ज कराने के लिए मालदीव के दूत को समन किया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

मोजतबा में कौन झुक रहा, भारत को कितना फायदा-क्या नुकसान?

होर्मुज में फिर छिड़े संग्राम का भारत पर क्या होगा असर?

by UB India News
July 8, 2026
0

पश्चिम एशिया में बीते चार महीने से जारी संघर्ष में अब एक नया और खतरनाक मोड़ सामने आ गया है।...

Next Post
न I-N-D-I-A, न NDA… किसी से गठबंधन नहीं’: मायावती

बीएसपी उत्तर प्रदेश का लोकसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी

भारतीय शेयर बाजारों का नया रिकॉर्ड, नई ऊंचाई पर पहुंचा Sensex और निफ्टी

सेंसेक्स ने छुआ नया कीर्तिमान, नई ऊंचाई पर निफ्टी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend