दिल्ली शराब केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर समन भेजा है. ईडी ने सीएम केजरीवाल को अब 18 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है. यह अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा भेजा गया चौथा समन है. इससे पहले ईडी की तरफ से अरविंद केजरीवाल को तीन समन भेजे जा चुके हैं, लेकिन वह एक बार भी जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले सीएम केजरीवाल को ईडी ने 3 जनवरी को तीसरा समन भेजा था. ईडी ने समन के माध्यम से अरविंद केजरीवाल को पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया था.
अरविंद केजरीवाल ने ईडी के नोटिस को गैर कानूनी बताया
जबकि इससे पहले ईडी ने शराब नीति मामले में 21 दिसंबर को दूसरा समन भेजकर सीएम केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन इस दौरान सीएम केजरीवाल पहले से तय विपश्यना कार्यक्रम के लिए रवाना हो चुके थे. वह विपश्यना ध्यान केंद्र में 30 दिसंबर तक मौजूद रहे थे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय दिल्ली शराब घोटाले में पूछताछ करना चाहता है. अरविंद केजरीवाल को ईडी की ओर से पहले ही तीन समन मिल चुके हैं. वहीं, अरविंद केजरीवाल ने ईडी के नोटिस को गैर कानूनी बताया है. सीएम केजरीवाल का कहना है कि जांच एजेंसी का दृष्टिकोण कानून, समानता और न्याय की मांग पर खरा नहीं उतरता.
क्या है दिल्ली शराब केस
दरअसल, दिल्ली शराब केस 2021-22 की आबकारी नीति से जुड़ा है. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली में नई आबकारी नीति लागू करने संबंध में सीपीआई जांच की सिफारिश की थी, जिसके बाद इस नीति के कैंसिल कर दिया गया था.
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार की आशंका
बता दें कि बीते दिनों आम आदमी पार्टी की तरफ से आशंका जताई जा रही थी कि प्रवर्तन निदेशालय अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है। आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं ने केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका जताई थी। आप की नेता और मंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था। अपने पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘ये खबरे आ रही हैं कि ईडी सुबह अरविंद केजरीवाल के घर पर छापा मार सकती है। उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।’ इसी के बाद दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी एक ट्वीट किया। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि सुनने में आ रहा है कि कल सुबह मुख्यमंत्री केजरीवाल जी के घर ईडी पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार करने वाली है।
केजरीवाल ने ईडी से पूछा सवाल
बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले में ईडी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 3 समन दे चुकी है और अब चौथी बार समन जारी किया गया है। पहले के तीन बार समन जारी होने के बावजूद वो ईडी के सामने हाजिर नहीं हुए थे। ईडी का आरोप है कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने घोटाले के 338 करोड़ रुपये गोवा चुनाव में खर्च किए हैं। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी ईडी को आम आदमी पार्टी की लीडरशिप से सवाल पूछने को कहा है। केजरीवाल ने ईडी को चिट्ठी लिखकर बीते दिनों कहा था कि ED का व्यवहार मनमाना और गैर पारदर्शी है। केजरीवाल ने पूछा है कि उनको समन भेजकर बुलाने की वजह क्या है। इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा है कि समन का उद्देश्य जांच है या मेरी प्रतिष्ठा को धूमिल करना है।







