ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गांधी मैदान में कल 26925 युवक बनेंगे शिक्षक, एक साथ मिलेगा नियुक्ति पत्र

UB India News by UB India News
January 12, 2024
in पटना, बिहार
0
गांधी मैदान में कल 26925 युवक बनेंगे शिक्षक, एक साथ मिलेगा नियुक्ति पत्र
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गांधी मैदान में 13 जनवरी काे 25 हजार नवनियुक्त शिक्षकाें काे नियुक्तिपत्र मिलेगा। इस माैके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव समेत कई मंत्री माैजूद रहेंगे। सभी 38 जिलाें से 640 बसाें से शिक्षकाें काे बसाें से पटना लाया जाएगा। पटना, वैशाली, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, शिवहर, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, नालंदा, गया, जहानाबाद, नवादा और शेखपुरा 15 जिलाें के शिक्षकाें काे 333 बसाें से गांधी मैदान तक लाया जाएगा।

ये सभी बसें गेट नंबर 8 और 10 से प्रवेश करेंगी और गांधी मैदान में ही लगेंगी। बाकी 23 जिलाें से आने वाली 307 बसाें काे गंगा पथ पर लाया जाएगा और वहां से शिक्षक पैदल गांधी मैदान पहुंचेंगे। 13 जनवरी की सुबह से गांधी मैदान की ओर व्यावसायिक वाहनाें के जाने पर राेक रहेगी। उस दिन सुबह 3 से दिन के 2 बजे तक बाहर से आने वाले ट्रकाें की पटना में इंट्री नहीं हाेगी।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

व्यावसायिक वाहनों के जाने पर रोक, डायवर्ट किए जाएंगे

  • डाकबंगला चाैराहा से गांधी मैदान जाने वाले भट्टाचार्य माेड़ की ओर।
  • एसपी वर्मा राेड दक्षिण से गांधी मैदान जाने वाले भट्टाचार्य माेड़ की ओर।
  • ठाकुरबाड़ी मोड़ से गांधी मैदान आने वाले ठाकुरबाड़ी मोड़ से नाला रोड की ओर।
  • बेली रोड से गांधी मैदान आने वाले गोलघर तिराहा से बुद्धमार्ग की ओर।
  • गांधी मैदान की ओर जाने वाले गंगा पथ की ओर।
  • गाेलघर तिराहा से गांधी मैदान की ओर आने वाले राजापुर पुल की ओर।
  • राजापुर पुल से गांधी मैदान आने वाले वापस भेजे जाएंगे।
  • भट्टाचार्या चौराहा से गांधी मैदान की ओर आने वाले नाला रोड और पीरमुहानी की ओर।
  • मीठापुर न्यू बाइपास मोड़ से करबिगहिया की ओर आने वाले जीराेमाइल की ओर।
  • 90 फीट रोड से पुराना बाइपास आने वाले जीरोमाइल की ओर।

गांधी मैदान के गेट नंबर 1 से मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों का काफिला प्रवेश करेगा, ज्ञान भवन में वाहनों की होगी पार्किंग
गांधी मैदान के गेट नंबर एक से मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियाें के वाहनों को प्रवेश कराया जाएगा। दोपहर 12 बजे से पहले आने वाले वीवीआईपी के वाहन ज्ञान भवन के अंदर निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क हाेंगे। शिक्षकाें के वाहन गांधी मैदान के गेट नंबर 8 और 10 से मैदान के अंदर जाएंगे और निर्धारित स्थल पर पार्क होंगे।

चयनित शिक्षक के लिए गाइडलाइन जारी

शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न जिलों से आने वाले चयनित शिक्षकों के लिए आवश्यक गाइडलाइन जारी किया गया है। समारोह में आने वाले शिक्षकों को अपने साथ पहचान पत्र साथ में रखना होगा। बगैर पहचान पत्र के शिक्षकों को प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश के समय तलाशी भी होगी। अलग-अलग जिलों के लिए गैलरी तैयार किया गया है। जहां नियुक्ति पत्र लेने वाले शिक्षकों को सुबह 10 बजे से प्रवेश की अनुमति मिलेगी। नियुक्ति पत्र वितरण का समय 12 बजे है। गांधी मैदान आने वाले शिक्षकों के लिए तीन गेट बनाए गए हैं। वाहन से आने वाले शिक्षकों का प्रवेश गेट संख्या 10 और पैदल आने वाले शिक्षक गेट संख्या चार और पांच से अंदर प्रवेश करेंगे। शिक्षकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसे लेकर संबंधित प्रमंडल वाले हिस्से में साइनेज भी लगाए गए हैं, ताकि शिक्षकों को बैठने में कोई परेशानी नहीं हो। सुरक्षा के लिए 80 मजिस्ट्रेट के साथ 800 से अधिक पुलिस प्रतिनियुक्त किए गए है। वाहन से आने वाले शिक्षकों के लिए गांधी मैदान के पूर्वी हिस्से में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

16 जिलों के 26925 शिक्षक अभ्यर्थियों को तदर्थ नियुक्ति पत्र

गांधी मैदान में पटना जिले के 2500, भोजपुर और बेगूसराय के 2000-2000, मुजफ्फरपुर के 3000, सारण के 3500, पूर्वी चंपारण और दरभंगा के 1500-1500, लखीसराय के 775, शेखपुरा के 500, नालंदा और औरंगाबाद जिले के 1800-1800, बक्सर के 1000, समस्तीपुर, वैशाली, जहानाबाद के 600 और अरवल के 450 शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलेगा। सभी शिक्षक अभ्यर्थी बस से पटना पहुंचेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा कई अन्य मंत्रियों के शामिल रहने की संभावना है।

24 जिलों में भी नियुक्ति पत्र वितरण का आयोजन

पटना के गांधी मैदान में जहां विभिन्न जिलों के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए सामूहिक नियुक्ति पत्र का वितरण होगा, इसके अलावा 24 अन्य जिलों में भी नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा। पटना के अलावा पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, सिवान, सीतामढ़ी, सुपौल, पश्चिमी चंपारण, बांका, अररिया, भागलपुर, गया, गोपालगंज, जमुई, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर और नवादा जिले में भी नियुक्ति पत्र वितरण समारोह होगा। दरभंगा और पूर्वी चंपारण के कुछ अभ्यर्थियों को गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र मिलेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Next Post
बिहार समेत कई राज्यों में चल रही कोल्ड वेव

बिहार समेत कई राज्यों में चल रही कोल्ड वेव

दिल्ली-NCR में ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ट्रेफिक प्रभावित, 3°C तक गिरा पारा , बिहार में स्कूल बंद

दिल्ली-NCR में ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ट्रेफिक प्रभावित, 3°C तक गिरा पारा , बिहार में स्कूल बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend