ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार समेत कई राज्यों में चल रही कोल्ड वेव

UB India News by UB India News
January 12, 2024
in Lokshbha2024, दुर्घटना
0
बिहार समेत कई राज्यों में चल रही कोल्ड वेव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के लोगों को ठंड से सावधान रहने की जरूरत है. मौसम विभाग के पटना केंद्र (IMD Patna) ने लेटेस्ट रिपोर्ट जारी की है. शीतलहर से बचने की सलाह दी गई है. कहा गया है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फीली ठंडी पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह प्रदेश में जारी है. अगले तीन दिनों के दौरान भी 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से यह जारी रहेगा. शुक्रवार (12 जनवरी) से 15 जनवरी के दौरान बिहार के अधिकांश जिलों में शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से ठंड से बचने के लिए अधिक गर्म कपड़े पहनने और गर्म पदार्थ का सेवन करने को कहा गया है.

कुछ जिलों में बारिश की भी बनी हुई है संभावना

RELATED POSTS

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

शुक्रवार को शीतलहर की स्थिति खासकर उत्तर बिहार के उत्तर मध्य और उत्तर पूर्वी इलाके के मधुबनी, दरभंगा, शिवहर, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया में अधिक महसूस की जा सकती है. इसके साथ ही मौसम विभाग की ओर से राज्य के उत्तर बिहार के कई जिलों में घना कुहासा रहने की चेतावनी दी गई है. शीतलहर की सीमा 15 जनवरी से आगे भी बढ़ सकती है. 17 जनवरी को दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में हल्की वर्षा होने की भी संभावना बनी हुई है.

शीतलहर की शुरुआत बीते गुरुवार (11 जनवरी) से ही राज्य में देखने को मिली और प्रदेश के कई जिलों के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई. बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. गुरुवार को भागलपुर के सबौर में सबसे अधिक 23 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. सबसे कम अधिकतम तापमान समस्तीपुर के पूसा में 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा.

राजधानी पटने के तापमान में 3.9 डिग्री गिरावट

राजधानी पटना में बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को 3.9 डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे कम तापमान गुरुवार को भागलपुर के सबौर में 8 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य के औसत अधिकतम तापमान की बात करें तो गुरुवार को उत्तर बिहार में 17 डिग्री के करीब रहा तो दक्षिण बिहार में 20 डिग्री के करीब रहा.

इन जिलों में कोल्ड वेव और कोल्ड डे

मौसम विभाग ने वैशाली, समस्तीपुर, सीवान, सारण मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में कोल्ड डे (शीत दिवस) को लेकर के येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, पटना, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, बांका, जमुई, लखीसराय, बेगूसराय, शेखपुरा, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर और कैमूर में कोल्ड वेव (शीत लहर) को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कोहरे के साथ बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज आदि जिलों में घना कुहासा और अन्य भाग के एक या दो स्थानों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाए रहने की संभावना है।

कोल्ड वेव और कोल्ड डे में क्या होता है अंतर, अब वो जानिए..

अगर किसी स्थान पर लगातार दो दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम हो तो मौसम विभाग वहां ‘कोल्ड डे’ घोषित कर देता है।

जबकि शीतलहर या कोल्ड वेव उस हवा को कहते हैं] जो तापमान गिरने की वजह से काफी ठंडी हो जाती है। जब किसी स्थान पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम या अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री कम हो जाता है तब कोल्ड वेव की स्थिति रहती है।

राजस्थान समेत 4 राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट:

मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत के राज्यों में ठंड का असर बरकरार है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

राजस्थान के सीकर में तापमान 0º के करीब बना हुआ है। मौसम विभाग ने कहा कि राजस्थान के कुछ इलाकों में आज जमीन पर बर्फ की परत भी देखने को मिल सकती है।

उधर, शुक्रवार (12 जनवरी) की सुबह देश के 16 राज्यों में कोहरा दिखा। इनमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, सिक्किम, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं।

कोहरे का असर ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी पड़ा। दिल्ली में जीरो विजिबिलिटी के चलते 39 ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सकीं। राजस्थान से आने वाली ट्रेनें 6 घंटे तक लेट हुईं। वहीं, अमृतसर में 5 फ्लाइट्स भी निर्धारित समय पर उड़ान नहीं भर सकीं।

दक्षिण के राज्यों में आज कोहरे या कोल्ड वेव का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश की आशंका जताई गई है।

आगे कैसा रहेगा मौसम
IMD के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 16 जनवरी तक बर्फबारी के आसार हैं।

राजस्थान में 14 जनवरी तक कोल्ड वेव की स्थिति रहेगी। वहीं, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में आज और कल (13 जनवरी) को कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा देश के 15 राज्यों में कोहरे की स्थिति 13 जनवरी को भी रहेगी। इसमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम शामिल हैं।

उधर, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में 15 जनवरी तक बारिश की संभावना रहेगी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

by UB India News
July 6, 2026
0

मुंबई में जारी भीषण बारिश कहर बरपा रही है। मुंबई में रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 6, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत ,ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक ………………

खामेनेई के शव को 4 महीनों से कैसे रखा हुआ है सुरक्षित?

by UB India News
July 2, 2026
0

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को 9 जुलाई को दफनाया जाएगा. उनकी मौत के 4 महीने से ज्यादा...

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

by UB India News
July 1, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महुली रोड स्थित करमलीचक में खाने...

Next Post
दिल्ली-NCR में ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ट्रेफिक प्रभावित, 3°C तक गिरा पारा , बिहार में स्कूल बंद

दिल्ली-NCR में ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ट्रेफिक प्रभावित, 3°C तक गिरा पारा , बिहार में स्कूल बंद

लाल समंदर का रेड अलर्ट भारत के लिए क्यों खतरे की घंटी है…..

लाल समंदर का रेड अलर्ट भारत के लिए क्यों खतरे की घंटी है.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend