ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पंजाब-यूपी-राजस्थान, बिहार में कोल्ड डे का अलर्ट…..

UB India News by UB India News
January 12, 2024
in खास खबर, दुर्घटना, पटना
0
पंजाब-यूपी-राजस्थान, बिहार में कोल्ड डे का अलर्ट…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत उत्तर भारत के राज्यों में ठंड का असर बरकरार है। पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आज (गुरुवार 11 जनवरी) कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया गया है। माउंट आबू में तापमान 0° के नीचे पहुंच गया। इससे वहां पर सड़कों पर बर्फ की परत देखने को मिली।

देश के 10 राज्यों में दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। इनमें पंजाब, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार, असम और राजस्थान शामिल हैं। घने कोहरे के कारण पंजाब के बठिंडा में विजिबिलिटी शून्य रिकॉर्ड की गई। वहीं, दिल्ली में विजिबिलिटी 50 मीटर रही। इस वजह से 24 ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सकीं। राजस्थान से आने वाली कुछ ट्रेनें 6 घंटे तक लेट हुईं।

RELATED POSTS

मुंबई में आफत की बारिश!

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

उधर, दक्षिण के राज्यों में कोहरे का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में आज बारिश हो सकती है।

आगे कैसा रहेगा मौसम
IMD के मुताबिक, उत्तर भारत और मध्य भारत के 16 राज्यों में शुक्रवार को घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इनमें राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम शामिल हैं।

स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान हरियाणा, पंजाब और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में सीवियर कोल्ड की स्थिति बन सकती है। साथ ही अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, तेलंगाना, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

मध्य प्रदेश: कड़ाके की ठंड की चपेट में पूरा प्रदेश, 12 शहरों में दिन में 20° से कम टेम्परेचर
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से मध्य प्रदेश घने कोहरे के आगोश में है। कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हो रही है। गुरुवार (11 जनवरी) सुबह कई जिलों में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड रही। मौसम विभाग के मुताबिक आज इंदौर, रतलाम, खंडवा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, झाबुआ, धार, बैतूल, बुरहानपुर में मौसम बदला रहेगा। हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: 9 जिलों में कोल्ड डे अलर्ट; रात में 3.0 डिग्री तक गिरा पारा, 13 से फिर बादल होंगे

हरियाणा में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। इसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से आज भी 9 जिलों में कोल्ड-डे का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और करनाल जिले शामिल हैं। शेष जिलों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

बिहार में पिछले दो दिनों से पछुआ और उत्तर पछुआ के प्रवाह में तेजी आई है। जिसके कारण से ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अभी ठंड और बढ़ेगी। विभाग के मुताबिक दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में कोल्ड डे जैसे हालात भी बन सकते हैं। इसके साथ ही कोहरे को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे के दौरान छह शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बाकी अन्य शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर का सबौर सबसे ठंडा रहा। उत्तर बिहार की ओर कई जिलों में घना कोहरा देखा गया। जबकि दक्षिण बिहार में पछुआ के प्रभाव से आंशिक से मध्यम कोहरे की स्थिति रही।

आज भी कोहरे को लेकर येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। वहीं मौसम विभाग ने लगातार तीसरे दिन प्रदेश के 33 जिलों में घने स्तर के कोहरे को लेकर के येलो अलर्ट जारी किया है।

जिसमें वैशाली, मुजफ्फरपुर, सारण, सीवान, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, पटना, नालंदा, शेखपुरा, जमुई, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, समस्तीपुर, दरभंगा मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, लखीसराय, बेगूसराय, नवादा, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, बांका, और गोपालगंज शामिल है।

मौसम से जुड़ी तस्वीरें..

दरभंगा में सुबह कोहरा छाया रहा।
दरभंगा में सुबह कोहरा छाया रहा।
बगहा में ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग।
बगहा में ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग।
शेखपुरा में मौसम साफ है लेकिन ठंड बढ़ी है।
शेखपुरा में मौसम साफ है लेकिन ठंड बढ़ी है।
समस्तीपुर में भी ठंड बढ़ी है।
समस्तीपुर में भी ठंड बढ़ी है।

इन शहरों के अधिकतम तापमान में आई कमी

पिछले 24 घंटे की बात करें तो कई ऐसे शहर हैं, जहां के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली है। मोतिहारी में 3.4 डिग्री, गोपालगंज में दो घंटे, गोपालगंज में दो डिग्री, वाल्मीकिनगर में 2.2 डिग्री, सुपौल में 3.7 डिग्री, फारबिसगंज में 4.6 डिग्री, अररिया में 3.7 डिग्री, अगवानपुर में तीन डिग्री, दरभंगा में 1.4 डिग्री, दरभंगा में 1.4 डिग्री की कमी आई। वैशाली, पटना, डेहरी, कैमूर, बक्सर, पूर्णिया व अन्य शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।

उत्तर प्रदेश: 11 शहरों में कोल्ड डे की चेतावनी, बारिश थमी; अब ठंड और बढ़ेगी

उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर अब थम गया है, लेकिन ठंड अब और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने पश्चिम यूपी के कुछ हिस्सों में भीषण ठंड की संभावना जताई है। प्रदेश में बुधवार को अधिकतम तापमान 13 से 19 और न्यूनतम 5 से 14 डिग्री के आसपास रहा। तापमान में अभी और गिरावट दर्ज की जाएगी।

छत्तीसगढ़: उत्तर से आने वाली हवाएं बढ़ाएगी ठंड, अगले तीन दिनों में 3-5 डिग्री लुढ़केगा पारा

छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में मौसम का उतार चढ़ाव लगातार जारी है। जिले का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री पहुंच गया है। न्यूनतम 16.6 डिग्री दर्ज किया है जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हवाओं के साथ ठंड लौट रही है। अगले तीन दिनों में दिन और रात दोनों का पारा गिरेगा। रात में 3 से 5 डिग्री और दिन में 1 से 2 डिग्री तापमान गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण मौसम शुष्क रहेगा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

Next Post
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 :इंदौर के साथ गुजरात का सूरत भी नंबर वन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 :इंदौर के साथ गुजरात का सूरत भी नंबर वन

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश जारी…….

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश जारी.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend