ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश जारी…….

UB India News by UB India News
January 12, 2024
in खास खबर, सेना
0
जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश जारी…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत की सीमा चीन, पाकिस्तान, म्यांमार, बांग्लादेश समेत कई देशों से लगती है। इस कारण सीमाओं पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया जाता है। पाकिस्तान के अलावा बीते कुछ समय से चीन से लगती सीमा पर भी सेना ने कड़ा पहरा बनाया हुआ है। ऐसे समय में देश की थल सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने भारत की विभिन्न सीमाओं को लेकर सुरक्षा अपडेट जारी किया है। आइए जानते हैं क्या है देश की सीमाओं का हाल।

उत्तरी सीमा का क्या है हाल?

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बताया है कि भारती की उत्तरी सीमा पर स्थिर और संवेदनशील दोनों तरह की ही स्थिति देखी जा रही है। उन्होंने बताया है कि इस क्षेत्र में सेना की भारी मौजूदगी है और किसी भी तरह के ऑपरेशन के लिए सेना की तैयारी पूरी तरह से उच्च स्तर पर है। सेना प्रमुख ने बताया है कि तैयारी के साथ ही विभिन्न नुद्दों पर सैन्य स्तर और राजनयिक स्तर पर बातचीत भी लगातार जारी है। पूर्वी लद्दाख पर सेना प्रमुख जनरल पांडे ने कहा है कि हमारे पास किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त रक्षा बल हैं।

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश जारी

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने जानकारी दी है कि जम्मू-कश्मीर में लगातार घुसपैठ की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रग्स की तस्करी और ड्रोन का इस्तेमाल करने की कोशिश की जा रही थी लेकिन सेना इसे नाकाम कर रही है। उन्होंने कहा कि राजौरी और पुंछ में आतंकियों को पड़ोसियों से मदद मिल रही है और अंदरूनी इलाकों में भी उनके प्रॉक्सी से मदद मिल रही है। लेकिन इस स्थिति से परे यहां सामान्य पर्यटक अधिक संख्या में हैं।

मणिपुर में क्या है हालात?

सेना प्रमुख ने पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में बीते कई महीनों से जारी हिंसा और वहां के हालात को लेकर भी बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि मणिपुर में हिंसा देखी जा रही है लेकिन भारतीय सेना और असम राइफल के संयुक्त प्रयास से स्थिति स्थिर हो रही है। वहां पर हालात सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं।

म्यांमार सीमा चिंता का विषय

सेना प्रमुख ने बताया है कि भूटान और भारत साझा सुरक्षा चिंता साझा करते हैं। हम उनके संपर्क में हैं और सैन्य दृष्टि से संबंध अब अच्छे हैं। लेकिन भारत-म्यांमार सीमा की स्थिति प्रमुख चिंता का विषय है। विद्रोही समूह भी म्यांमार को पार करने और मणिपुर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए हम इस पर करीब से नजर रख रहे हैं। असम राइफल की 20 बटालियन को वहां रखा गया है। उन्होंने कहा कि भारत-म्यांमार सीमा की स्थिति पर लगातार विचार किया जा रहा है।

महिला अधिकारियों पर भी अपडेट

सेना प्रमुख ने बताया है कि अलग-अलग रैंक में 120 महिला अधिकारी सेना में कमांडिंग ऑफिसर के तौर पर भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा सेना प्रमुख ने कहा कि हमारे लिए राष्ट्रीय हित सर्वोपरि बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि विघटनकारी तकनीक अब रणनीतिक प्रतिस्पर्धा का नया क्षेत्र बन गई हैं। इसे देखते हुए सेना में भी तकनीक और बुनियादी ढांचे का विकास उच्च स्तर पर है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
एक देश, एक चुनाव: दुविधा में विपक्ष

'INDIA' गठबंधन : कितनी कठिन है मिशन 2024 की डगर?

संसद पर हमले की 22वीं बरसी पर भारी सुरक्षा चूक, दो युवक विजिटर गैलरी से लोकसभा में कूदे, दोनों के पास गैस कनस्तर थे

संसद पर हमले की प्लानिंग का होगा पर्दाफाश, गुजरात में हो रहा आरोपियों का नार्को टेस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend