ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘INDIA’ गठबंधन : कितनी कठिन है मिशन 2024 की डगर?

UB India News by UB India News
January 12, 2024
in खास खबर, ब्लॉग
0
एक देश, एक चुनाव: दुविधा में विपक्ष
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी बीजेपी का मुकाबला करने के लिए बने 26 विपक्षी पार्टियों के ‘INDIA’ गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत जारी है. विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस की 13 राज्यों में बीजेपी से सीधी लड़ाई है. पार्टी 543 में से 255 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी है. हालांकि, पंजाब, महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और बिहार में कांग्रेस की डगर आसान नजर नहीं आ रही, क्योंकि ये वो राज्य हैं जहां दूसरी विपक्षी पार्टियां कांग्रेस की डिमांड के मुताबिक, सीटें ऑफर नहीं कर रही हैं.

बंगाल में कांग्रेस 6-10 सीटें मांग रही, TMC सिर्फ 2 सीटें ऑफर कर रही

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी परेशानी पश्चिम बंगाल में उभरकर सामने आई है. ममता साफ कर चुकी हैं कि वे राज्य में बीजेपी का मुकाबला अकेले करेंगी. ‘INDIA’ गठबंधन के तहत सीट देने की बात भी हुई, तो TMC की ओर से सिर्फ 2 सीटें ऑफर की गईं. जबकि कांग्रेस की डिमांड 6 से 10 सीटों की है. TMC के ऑफर के बाद से कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी लगातार ममता सरकार पर निशाना साध रहे हैं. उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि ममता बनर्जी का असली मकसद सबको पता चल गया. ये कह रहे हैं कि दो सीटें देंगे. ये दोनों सीटें हम ममता बनर्जी और बीजेपी को हराकर जीते थे. ऐसे में नया क्या मिल रहा है. कांग्रेस अपने दम पर इन दो सीटों पर लड़ेगी. इससे ज्यादा सीटों पर हम लड़ने का दम रखते हैं. दरअसल, 2019 में पश्चिम बंगाल में कांग्रेस 2 लोकसभा सीटें जीती थी.

दिल्ली में AAP ने 3 सीटें की ऑफर

राजधानी दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में आम आदमी पार्टी ने 3 सीटें कांग्रेस को ऑफर की हैं. सत्ताधारी पार्टी होने के नाते AAP ने चार सीटों को अपने पास रखा है. 2019 लोकसभा चुनाव में सभी 7 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी. दिल्ली में तीन सीटें देकर, AAP कांग्रेस गुजरात, हरियाणा और गोवा में उदारवादी रवैये की उम्मीद कर रही है. हालांकि, कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित का कहना है कि इस बात को लेकर कोई स्पष्टता नहीं थी कि दिल्ली में गठबंधन होगा या नहीं.

पंजाब में भी कुछ ऐसा ही हाल

सीमावर्ती पंजाब का हाल भी दिल्ली की तरह ही है. कांग्रेस यहां की 13 में 6 सीटों पर चुनावी मैदान में उतरना चाहती है. हालांकि पंजाब का मामला काफी पेचीदा दिख रहा है, क्योंकि यहां कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी है और आम आदमी पार्टी सत्ता में है. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने समाचार एएनआई को बताया, वे राज्य की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं.

उद्धव 23 सीटों की मांग पर अड़े

महाराष्ट्र में भी तस्वीर कुछ साफ होती नजर नहीं आ रही है. यहां की 48 सीटों में से उद्धव खेमा 23 सीटों की मांग कर रहा है. इसके पीछे उद्धव गुट 2019 के चुनाव नतीजों का हवाला दे रहा है. तब शिवसेना (अविभाजित) ने 23 में से 18 सीटों पर जीत हासिल की थी. ऐसे में बाकी 25 सीटों का बंटवारा एनसीपी, कांग्रेस और अन्य दलों के बीच में होगा. जबकि कांग्रेस महाराष्ट्र में अकेले 16-20 सीटें चाहती है.

उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने 23 सीटों की मांग रखते हुए ये तक कह दिया कि कांग्रेस को महाराष्ट्र में शून्य से शुरुआत करनी है. दरअसल, 2019 में कांग्रेस महाराष्ट्र में सिर्फ 1 सीट जीती थी. हालांकि, स्पीकर ने अब शिंदे गुट को असली शिवसेना माना है और उद्धव गुट जिन 18 जीती हुईं सीटों का दावा कर रहा है, वे बगावत से पहले की हैं. ऐसे में सीट शेयरिंग की बातचीत के दौरान उद्धव गुट का रुख अब नर्म पड़ सकता है.

बिहार में कांग्रेस की 10 सीटों पर नजर

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 40 लोकसभा सीटों वाले बिहार में नीतीश की पार्टी जदयू 16-17 सीटें मांग रही है, वहीं राजद 17 सीटें चाहती है. ऐसे में बिहार में कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के लिए सिर्फ 6-7 सीटें रह जाती हैं. कांग्रेस दूसरी ओर 10 सीटों की मांग कर रही है. बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने सीटों की कम हिस्सेदारी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, अगर कांग्रेस केवल चार सीटों पर लड़ती है तो समग्र रूप से महागठबंधन को नुकसान होगा.

गुजरात में कांग्रेस आगे

सीट शेयरिंग की बातचीत में गुजरात में कांग्रेस आगे नजर आ रही है. AAP ने कथित तौर पर एक सीट मांगी है. 2019 लोकसभा चुनाव की बात करें तो 26 सीटों वाले गुजरात में बीजेपी ने सभी सीटों पर जीत हासिल की थी.

हरियाणा, गोवा में भी सीटें मांग रही AAP

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव भी होने हैं. कांग्रेस दावा कर रही है कि राज्य में वह हिमाचल की तरह प्रदर्शन करेगी और सत्ता हासिल करेगी. द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के इन दावों के बीच AAP ने आधी यानी 5 सीटों की मांग रखी है. हालांकि, कांग्रेस को यह मांग पसंद नहीं आई है. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उनकी पार्टी पिछले लोकसभा चुनाव में AAP के खराब प्रदर्शन को देखते हुए उसे सीटें देने के लिए बहुत उत्सुक नहीं है. इस बीच, दोनों पार्टियां सीट बंटवारे पर चुप्पी साधे हुए हैं, उनके नेताओं का कहना है कि इस पर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है. दोनों पक्षों के बीच अगली बैठक शुक्रवार को होने की संभावना है.

उधर, 2 लोकसभा सीटों वाले गोवा में आम आदमी पार्टी ने 1 सीट की मांग की है. 2019 लोकसभा चुनाव में यहां एक सीट बीजेपी और एक सीट कांग्रेस ने जीती थी. इस मांग के बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गुरुवार को 2 दिन के दौरे पर गोवा जा रहे हैं. यहां वे लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों का जायजा लेंगे. आप ने विधानसभा चुनाव में 2 सीटों पर जीत हासिल की है. पार्टी को विधानसभा चुनाव में 6.77% वोट मिले. हालांकि, कांग्रेस ने दिल्ली को छोड़कर अभी किसी भी राज्य में सीट शेयरिंग को लेकर आम आदमी पार्टी से बात नहीं की है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
संसद पर हमले की 22वीं बरसी पर भारी सुरक्षा चूक, दो युवक विजिटर गैलरी से लोकसभा में कूदे, दोनों के पास गैस कनस्तर थे

संसद पर हमले की प्लानिंग का होगा पर्दाफाश, गुजरात में हो रहा आरोपियों का नार्को टेस्ट

महिला आरक्षण विधेयक: महिला आरक्षण बिल युग बदलने वाला विधेयक है, कल का दिन भारतीय संसद के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा।

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी तक, 1 फरवरी को पेश होगा आम बजट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend