ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दुनिया पस्त-भारत मस्त! चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.3% की ग्रोथ रेट से आगे बढ़ने का अनुमान

UB India News by UB India News
January 7, 2024
in कारोबार
0
दुनिया पस्त-भारत मस्त! चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.3% की ग्रोथ रेट से आगे बढ़ने का अनुमान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इजराइल फिलिस्तीन संघर्ष, दुनियाभर में महंगाई और सुस्त वैश्विक इकॉनमी के बीच भारत दुनिया में सबसे तेजी से ग्रोथ करता प्रमुख देश बना हुआ है। भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian economy) लगातार अनुमानों से एक कदम आगे है। चालू वित्त वर्ष यानी FY24 में भी भारतीय अर्थव्यवस्था के उम्मीदों से अधिक 7.3% की ग्रोथ रेट से आगे बढ़ने का अनुमान है। यह ग्रोथ रेट सभी प्रमुख देशों में सबसे ज्यादा है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी हुए पहले अग्रिम अनुमान से यह जानकारी सामने आई है। इससे पहले, आरबीआई का अनुमान 7 फीसदी का था। वित्त वर्ष 2023 में इंडियन इकॉनमी की ग्रोथ रेट 7.2 फीसदी रही थी। वही, नोमिनल टर्म्स में जीडीपी ग्रोथ रेट देखें, तो इसके 8.9 फीसदी रहने का अनुमान है, यह 10.5 फीसदी के बजट अनुमान से कम है।

क्यों सबसे तेज है हमारी रफ्तार?

जीडीपी ग्रोथ में यह रफ्तार इन्वेस्टमेंट में आए डबल डिजिट उछाल के चलते है। सरकार ज्यादा खर्च कर रही है। ग्रॉस फिक्स्ड कैपिटल फॉर्मेशन में 10.3 फीसदी की उछाल सरकार के कैपेक्स पर सस्टेंड फोकस को बताती है। नोमिनल इन्वेस्टमेंट रेट 29.8 फीसदी है, जो 9 साल में सबसे अधिक है। प्राइवेट कॉरपोरेट कैपेक्स में भी उछाल देखने को मिल रही है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सरकारी कैपेक्स में बड़ा उछाल इकॉनमी को सपोर्ट कर रहा है।

RELATED POSTS

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पिछले 11 वर्षों में क्या रही है भारत की जीडीपी ग्रोथ?

 

वित्त वर्ष जीडीपी ग्रोथ
FY13 5.5%
FY14 6.4%
FY15 7.4%
FY16 8%
FY17 8.3%
FY18 6.8%
FY19 6.5%
FY20 3.9%
FY21 -5.8%
FY22 9.1%
FY23 7.2%
FY24 7.3%*

 

वैश्विक ग्रोथ में गिरावट का अनुमान

आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (OECD) का अनुमान है कि अमेरिका, ब्रिटेन और जापान सहित कुछ प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में साल 2024 में आर्थिक वृद्धि दर में या तो गिरावट आ सकती है या इनमें मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के विश्व आर्थिक परिदृश्य के अनुसार, वैश्विक ग्रोथ के 2022 के 3.5 प्रतिशत से घटकर 2023 में तीन प्रतिशत और 2024 में 2.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

by UB India News
July 4, 2026
0

एंपरा लाइफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित 29 औद्योगिक परियोजनाओं की स्थापना के लिए 37.95 एकड़ भूमि का आवंटन हुआ है।...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी …………………

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी …………………

by UB India News
July 4, 2026
0

यकीनन अल नीनो और कमजोर मानसून की चुनौतियों के बीच अमेरिका-ईरान शांति समझौते और होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने से कच्चे तेल...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

by UB India News
July 3, 2026
0

श में इन दिनों पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण (E20) को लेकर व्यापक बहस छिड़ी हुई है। यह बहस केवल सोशल...

Next Post
इस आग को बुझाना मालदीव के लिए आसान नहीं होगा क्योंकि ये आग भारतवासियों के दिल में लगी है

इस आग को बुझाना मालदीव के लिए आसान नहीं होगा क्योंकि ये आग भारतवासियों के दिल में लगी है

कांग्रेस ने अस्वीकार किया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, कहा- बीजेपी और RSS का है इवेंट

कांग्रेस ने अस्वीकार किया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, कहा- बीजेपी और RSS का है इवेंट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend