ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस ने अस्वीकार किया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, कहा- बीजेपी और RSS का है इवेंट

UB India News by UB India News
January 11, 2024
in अध्यात्म
0
कांग्रेस ने अस्वीकार किया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, कहा- बीजेपी और RSS का है इवेंट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की शिरकत को लेकर जारी कयास और तनातनी पर विराम लग गया है. कांग्रेस पार्टी ने इस पूरे कार्यक्रम को आरएसएस और बीजेपी का इवेंट बताकर किनारा कर लिया है.

कांग्रेस पार्टी ने साफ किया है कि न सोनिया गांधी और न ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके साथ ही लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन भी शिरकत नहीं करेंगे. इन नेताओं ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निमंत्रण को ठुकरा दिया है.

RELATED POSTS

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

ये महापाप है, जो भी दोषी हों उन्हें सख्त से सख्त सजा मिले…………….

कांग्रेस ने क्या कहा?
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बयान जारी कर कहा, ”पिछले महीने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण मिला. भगवान राम की पूजा-अर्चना करोड़ों भारतीय करते हैं. धर्म मनुष्य का व्यक्तिगत विषय होता आया है, लेकिन बीजेपी और आरएसएस ने वर्षों से अयोध्या में राम मंदिर को एक राजनीतिक परियोजना बना दिया है.”

राम मंदिर को राजनीतिक परियोजना बना दिया गया

इस संबंध में कांग्रेस पार्टी की ओर से एक वक्तव्य जारी किया गया है। इस वक्तव्य में यह कहा गया है कि बीजेपी और आरएसएस ने वर्षों से अयोध्या में राम मंदिर को एक राजनीतिक परियोजना बना दिया है। एक अर्धनिर्मित मंदिर का उद्घाटन केवल चुनावी लाभ के लिए किया जा रहा है।

चुनावी लाभ के लिए अर्धनिर्मित मंदिर का उद्घाटन

कांग्रेस ने वक्तव्य में कहा कि भगवान राम की पू्जा-अर्चना करोड़ों भारतीय करते हैं। धर्म मनुष्य का व्यक्तिगत विषय होता आया है, लेकिन बीजेपी और आरएसएस ने राम मंदिर को एक राजनीतिक परिजोना बना दिया है। इससे स्पष्ट है कि एक अर्धनिर्मित मंदिर का उद्घाटन के केवल चुनावी लाभ के लिए किया जा रहा है।

हम निमंत्रण को ससम्मान अस्वीकार करते हैं

वक्तव्य में आगे कहा गया है कि 2019 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकर करते हुए एवं लोगों की आस्था के सम्मान में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी बीजेपी और आरएसएस के इस आयोजन को निमंत्रण को ससम्मान अस्वीकार करते हैं।

Here is the statement of Shri @Jairam_Ramesh, General Secretary (Communications), Indian National Congress. pic.twitter.com/JcKIEk3afy

— Congress (@INCIndia) January 10, 2024

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

ये महापाप है, जो भी दोषी हों उन्हें सख्त से सख्त सजा मिले…………….

ये महापाप है, जो भी दोषी हों उन्हें सख्त से सख्त सजा मिले…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने पहली बार बयान जारी किया...

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

by UB India News
July 4, 2026
0

अयोध्या में चंदा चोरी मामले में तेजी से जांच चल रही है. जांच कर रही एसआईटी टीम ने मंदिर परिसर...

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

by UB India News
July 4, 2026
0

अमरनाथ यात्रा आज से शुरू हो गई है। 4800 यात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार को कश्मीर पहुंचा गया है। यह...

आस्था पर डाका: राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी केवल अपराध नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास पर प्रहार है…………

आस्था पर डाका: राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी केवल अपराध नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास पर प्रहार है…………

by UB India News
July 3, 2026
0

जब कोई व्यक्ति मंदिर में चढ़ावा चढ़ाता है, तो वह केवल धनराशि नहीं देता; वह अपनी श्रद्धा, विश्वास, कृतज्ञता और...

Next Post
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे असली शिवसेना ,शिंदे गुट को 37 विधायकों का समर्थन हासिल है : महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे असली शिवसेना ,शिंदे गुट को 37 विधायकों का समर्थन हासिल है : महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर

कई विरोधाभासों के बिच चुनाव आयोग का फैसला अभयदान बना शिंदे सरकार के लिए !

कई विरोधाभासों के बिच चुनाव आयोग का फैसला अभयदान बना शिंदे सरकार के लिए !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend